3 तरीके जिनसे Roman Reigns WWE में वापसी के बाद Seth Rollins से बदला ले सकते हैं

WWE, Roman Reigns, Seth Rollins, CM Punk, Elimination Chamber 2025,
सैथ रॉलिंस को रोमन रेंस की गुस्सा का सामना करना पड़ सकता है (Photo: WWE.com & Instagram)

Ways Roman Reigns Can Take Revenge : रोमन रेंस (Roman Reigns) मौजूदा समय में WWE से एक बार फिर ब्रेक पर जा चुके हैं। इसके पीछे का कारण सैथ रॉलिंस (Seth Rollins) हैं जिन्होंने Royal Rumble मैच में एलिमिनेट होने के बाद रोमन पर जबरदस्त हमला कर दिया था। सैथ ने Raw के आखिरी एपिसोड में रेंस को ब्रेक पर भेजने का क्रेडिट भी खुद को दिया था। यह बात तो पक्की है कि ट्राइबल चीफ वापसी के बाद रॉलिंस को जरूर सबक सिखाने वाले हैं। इस आर्टिकल में हम ऐसे 3 तरीकों का जिक्र करने वाले हैं जिनसे रोमन रेंस WWE में वापसी के बाद सैथ रॉलिंस से बदला ले सकते हैं।

3- रोमन रेंस WWE Raw में सैथ रॉलिंस को Elimination Chamber के लिए क्वालीफाई करने से रोक सकते हैं

रोमन रेंस अनिश्चितकाल काल के लिए WWE से बाहर हो चुके हैं। सैथ रॉलिंस इस वजह से काफी खुश हैं और उनका ध्यान फिन बैलर के खिलाफ होने वाले Elimination Chamber क्वालीफाइंग मैच पर है। सैथ को लग रहा है कि रोमन की काफी लंबे समय तक वापसी नहीं हो पाएगी, हालांकि, यह रेंस की चाल हो सकती है।

संभव है कि दिग्गज Raw में रॉलिंस के फिन के खिलाफ क्वालीफाइंग मैच के दौरान वापसी कर सकते हैं। यह बात तो पक्की है कि सैथ रॉलिंस इससे हक्के-बक्के हो जाएंगे और इसका फायदा उठाकर बैलर, रॉलिंस को हराते हुए Elimination Chamber के लिए क्वालीफाई कर सकते हैं। इसके बाद रोमन रेंस, सैथ रॉलिंस पर जबरदस्त हमला करके उनके जख्मों पर नमक छिड़क सकते हैं।

2- रोमन रेंस WWE WrestleMania में संभावित मैच में सैथ रॉलिंस को हरा सकते हैं

रोमन रेंस का Royal Rumble में सैथ रॉलिंस के साथ-साथ सीएम पंक के खिलाफ भी मैच टीज़ किया गया था। रिपोर्ट्स की माने तो WrestleMania 41 में रोमन vs सैथ vs पंक का ट्रिपल थ्रेट मैच हो सकता है। रोमन इस मुकाबले में रॉलिंस और सीएम दोनों की हालत खराब करने में शायद ही कोई कसर छोड़ेंगे।

देखा जाए तो सीएम पंक के मुकाबले सैथ रॉलिंस WWE में रोमन रेंस के ज्यादा बड़े दुश्मन हैं। यही कारण है कि रोमन ग्रैंडेस्ट स्टेज पर संभावित मैच में पंक से ज्यादा सैथ को टारगेट कर सकते हैं। यही नहीं, रेंस मुकाबले में रॉलिंस को स्पीयर देकर पिन करते हुए अपना बदला ले सकते हैं।

1- रोमन रेंस WWE WrestleMania 41 में सैथ रॉलिंस के वर्ल्ड चैंपियनशिप मैच लड़ने के इरादों पर पानी फेर सकते हैं

सैथ रॉलिंस ने Raw में Elimination Chamber मैच जीतकर WrestleMania के मेन इवेंट में जगह बनाने के प्लान के बारे में बात की थी। संभव है कि सैथ Raw में फिन बैलर को हराकर Elimination Chamber के लिए क्वालीफाई भी कर सकते हैं। इसके बाद जब रॉलिंस Elimination Chamber मैच जीतने के करीब होंगे तो रोमन रेंस उसी वक्त वापसी कर सकते हैं।

रोमन वापसी के बाद सैथ रॉलिंस पर बड़ा हमला करके उन्हें धराशाई कर सकते हैं। इसके बाद कोई दूसरा स्टार सैथ को पिन करके Elimination Chamber विजेता बन सकता है। देखा जाए तो यह रॉलिंस के लिए बहुत बड़ा झटका होगा और वो हार की वजह से WrestleMania 41 में वर्ल्ड चैंपियनशिप मैच में जगह बनाने से चूक जाएंगे।

Quick Links

Edited by Subham Pal
Sportskeeda logo
Close menu
WWE
WWE
NBA
NBA
NFL
NFL
MMA
MMA
Tennis
Tennis
NHL
NHL
Golf
Golf
MLB
MLB
Soccer
Soccer
F1
F1
WNBA
WNBA
More
More
bell-icon Manage notifications