WWE के 3 बेकार रेसलर्स जिन्हें विंस मैकमैहन ने खूब आगे बढ़ाया 

Enter caption

डब्लू डब्लू ई (WWE) के चेयरमैन विंस मैकमैहन हैं। सब चीज विंस मैकमैहन ही करते हैं। विंस मैकमैहन ने इस कंपनी को आगे बढ़ाने के लिए बहुत मेहनत की है। विंस मैकमैहन ने हर स्टोरी को कामयाबी दिलाने के लिए हर हद को पार कर दी। किस रेसलर को WWE में पुश देना है ये सब विंस मैकमैहन के हाथ में होता है। विंस मैकमैहन के सामने किसी की नहीं चलती है। विंस ने एक बार किसी सुपरस्टार को आगे बढ़ाने का फैसला कर लिया तो समझिए कर लिया। विंस मैकमैहन ने बहुत सुपरस्टार्स को आगे बढ़ाया। कई सुपरस्टार्स किसी काम के नहीं थे लेकिन इसके बाद भी उन्हें विंस मैकमैहन ने आगे बढ़ाया।

Ad

ये भी पढ़ें: 6 WWE सुपरस्टार्स जो बहुत कम उम्र में रिटायर हुए

द ग्रेट खली

Enter caption

एक रेसलिंग फैन के नजरिये से देखेंगे और सोचेंगे तो पता चलेगा कि खली बहुत ही बेकार रेसलर थे। लंबाई और भारी शरीर की वजह से खली रेसलिंग जरा भी नहीं कर पाते थे। हाई फ्लाईंग मूव्स और रिंग में ऊर्जा के मामले में वो हमेशा पीछे रहे। विंस मैकमैहन द ग्रेट खली को WWE में उनके शरीर और भारत में बिजनेस बढ़ाने के लिए लेकर आए थे। इस वजह से खली को बहुत पुश विंस मैकमैहन ने दिया। विंस की वजह से ही ग्रेट खली WWE चैंपियन बने।

Ad

बिग कैस

Enter caption

बिग कैस अभी WWE का हिस्सा नहीं है। लेकिन 7 फुट लंबे होने की वजह से वो विंस मैकमैहन की पसंद बन गए थे। बिग कैस और एंजो ने WWE टैग टीम डिवीजन में काफी नाम कमाया। कैस और एंजो रेसलिंग कुछ खास कमाल की नहीं करते थे। लेकिन एंजो के प्रोमो की वजह से वो आगे बढ़ जाते थे। एंजो को बाहर किए जाने के बाद पता चला कि विंस मैकमहैन कैस को आगे बढ़ाने में लग गए हैं। इस बीच कैस के खराब बर्ताव की बहुत सारी खबरें आ गई थी। आखिर में कैस के व्यवहार से तंग आकर WWE मैनेजमेंट ने उन्हें कंपनी से बाहर कर दिया।

Ad

ये भी पढ़ें: 6 WWE सुपरस्टार्स जिन्होंने पढ़ाई पूरी नहीं की

बूगीमैन

Enter caption

बूगीमैन ने अपनी रेसलिंग की वजह से नहीं बल्कि अपने कैरेक्टर को लेकर नाम कमाया। लेकिन रेसलिंग के विभाग से देखें जो वो जीरो थे। कुछ खास वो रिंग में नहीं कर पाते थे। विंस ने बूगीमैन को कंपनी में खूब बढ़ावा दिया। शुरुआत में बूगी के किरदार से लोग प्रभावित हुए लेकिन बाद WWE ने इसका इस्तेमाल अधिक किया और फैंस हर बार वही चीज देखकर ऊब गए। बाद में बूगीमैन सफल नहीं हो पाए।

Quick Links

Edited by PANKAJ JOSHI
Sportskeeda logo
Close menu
Cricket
Cricket
WWE
WWE
Free Fire
Free Fire
Kabaddi
Kabaddi
Other Sports
Other Sports
bell-icon Manage notifications