ब्रॉक लैसनर इस समय यूनिवर्सल चैंपियन हैं और अगर उनके प्रदर्शन, कंपनी और उसके शोज़ में उपस्थिति को देखा जाए तो आप ये पाएंगे कि वो कंपनी में सबसे लंबे समय तक यूनिवर्सल चैंपियन रहे हैं लेकिन उसके बावजूद उनके इस लचीले रवैये को पसंद नहीं किया जाता।
एक समय पर रोमन रेंस ने इनपर इसी बात की वजह से प्रोमोज कट करने शुरू किए थे क्योंकि ये कभी भी शो में नहीं होते थे। उसके बाद वो बीमारी की वजह से बाहर हो गए लेकिन इससे पहले वो यूनिवर्सल चैंपियन बन गए थे। इनके द्वारा टाइटल छोड़ने के बाद ब्रॉक लैसनर दोबारा यूनिवर्सल चैंपियन बने और उनसे लड़ने के लिए इस समय फिन बैलर नंबर 1 कंटेंडर हैं। रॉयल रंबल में ये दोनों एक दूसरे से लड़ेंगे लेकिन क्या ये सही फैसला है?
इस आर्टिकल में उन 3 रैसलर्स के बारे में बात करने वाले हैं, जो ब्रॉक के लिए सही प्रतियोगी होते:
#1 ब्रॉन स्ट्रोमैन
![Image result for braun strowman](https://statico.sportskeeda.com/editor/2019/01/3a78f-15478040258823-800.jpg?w=190 190w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2019/01/3a78f-15478040258823-800.jpg?w=720 720w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2019/01/3a78f-15478040258823-800.jpg?w=640 640w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2019/01/3a78f-15478040258823-800.jpg?w=1045 1045w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2019/01/3a78f-15478040258823-800.jpg?w=1200 1200w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2019/01/3a78f-15478040258823-800.jpg?w=1460 1460w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2019/01/3a78f-15478040258823-800.jpg?w=1600 1600w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2019/01/3a78f-15478040258823-800.jpg 1920w)
एक समय पर ब्रॉक से लड़ने के लिए ब्रॉन स्ट्रोमैन नंबर वन कंटेंडर थे। अगर आप इस समय ब्रॉन की प्रसिद्धि को देखें तो वो ही इस टाइटल के लिए एक सही कंटेंडर थे। ना केवल इन दोनों के बीच एक मैच ज़बरदस्त होता बल्कि वो एक तरह से शक्ति प्रदर्शन भी होता।
इन दोनों में काफी हुनर है लेकिन अगर इस समय ब्रॉन, ब्रॉक से टाइटल जीत जाते तो वो उनके किरदार और करियर के लिए अच्छा रहता। पिछले साल रैसलमेनिया में निकोलस के साथ टैग टीम चैंपियनशिप जीतने वाले ब्रॉन ने अबतक मेन रोस्टर में और कोई चैंपियनशिप नहीं जीती है।
यूनिवर्सल चैंपियनशिप जीतने से ना केवल उनके किरदार बल्कि उनके करियर को भी फायदा होता और कंपनी को इस बारे में ज़रूर सोचना चाहिए था। एक ऐसा रैसलर जिसमें अद्भुत क्षमता है अगर कंपनी के लिए अच्छी रेटिंग्स लाता है तो उससे किसी को भी नुकसान नहीं है। इसलिए कंपनी को ये ज़रूर सोचना चाहिए था, और क्या पता इससे AEW के साथ उनकी कॉम्पीटिशन भी खत्म हो जाती।
Get WWE News in Hindi here
#2 बॉबी लैश्ले
![Image result for bobby lashley](https://statico.sportskeeda.com/editor/2019/01/9f69f-15478041230215-800.jpg?w=190 190w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2019/01/9f69f-15478041230215-800.jpg?w=720 720w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2019/01/9f69f-15478041230215-800.jpg?w=640 640w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2019/01/9f69f-15478041230215-800.jpg?w=1045 1045w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2019/01/9f69f-15478041230215-800.jpg?w=1200 1200w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2019/01/9f69f-15478041230215-800.jpg?w=1460 1460w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2019/01/9f69f-15478041230215-800.jpg?w=1600 1600w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2019/01/9f69f-15478041230215-800.jpg 1920w)
बॉबी अब एक इंटरकॉन्टिनेंटल चैंपियन हैं लेकिन जबसे इन्होंने कंपनी में वापसी की है, फैंस इस बात की उम्मीद कर रहे हैं कि वो एक दिन ब्रॉक लैसनर से लड़ेंगे। इनमें हुनर भी है लेकिन अबतक इन्हें बेकार कहानियों का हिस्सा बनाया गया और फिर एकाएक इन्हें चैंपियन बना दिया गया। ये ना केवल इनके किरदार बल्कि रैसलिंग के लिए भी खराब है क्योंकि इससे रैसलिंग फैंस ये मानेंगे कि आप किसी को भी कभी भी आगे बढ़ते हुए देख सकते हैं भले ही उन्होंने किसी कहानी में हिस्सा लिया हुआ है या नहीं।
यहाँ ये साफ़ करते चलें कि बॉबी के चैंपियन बनने से कोई ऐतराज़ नहीं है सिर्फ ऐसा लगता है कि उन्हें इंटरकांटिनेंटल चैंपियनशिप की जगह यूनिवर्सल चैंपियनशिप से जुडी कहानी का हिस्सा बनाया जाना चाहिए था।
ये मैच ही रॉयल रंबल के टिकटें बेचने के लिए काफी होता, और आपको रॉयल रंबल मैच की भी ज़रूरत नहीं पड़ती।
#3 ड्रू मैकइंटायर
![Image result for drew mcintyre](https://statico.sportskeeda.com/editor/2019/01/411bf-15478044111103-800.jpg?w=190 190w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2019/01/411bf-15478044111103-800.jpg?w=720 720w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2019/01/411bf-15478044111103-800.jpg?w=640 640w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2019/01/411bf-15478044111103-800.jpg?w=1045 1045w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2019/01/411bf-15478044111103-800.jpg?w=1200 1200w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2019/01/411bf-15478044111103-800.jpg?w=1460 1460w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2019/01/411bf-15478044111103-800.jpg?w=1600 1600w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2019/01/411bf-15478044111103-800.jpg 1920w)
ड्रू मैकइंटायर की जगह अगर आप सैथ रॉलिंस की उम्मीद कर रहे थे तो आपको बताते चलें कि पहले से ही ब्रॉक बनाम सैथ की सुगबुगाहट है और ये उम्मीद है कि आने वाले समय में ये दोनों एक दूसरे से लड़ेंगे। ब्रॉक बनाम सैथ रैसलमेनिया में होता लेकिन उससे पहले अगर 'चोजन वन' को टाइटल के लिए एक मौका मिलता तो ये एक अच्छा कदम होता। ऐसा इसलिए क्योंकि इससे आने वाले समय में ये भी चैंपियनशिप की कहानी का हिस्सा बनते और ये ना केवल प्रोग्रामिंग बल्कि शो के लिए अच्छा होता।
इनमें हुनर है और अगर इन्हें मौके दिए जाएं तो ये ब्रॉक लैसनर के साथ एक अच्छी कहानी लड़ेंगे। क्या हो अगर रैसलमेनिया में ये भी टाइटल के लिए एक ट्रिपल थ्रेट मैच का हिस्सा हो और अपने काम से ना केवल फैंस का मनोरंजन करें बल्कि उसे जीत भी जाएं?