3 सुपरस्टार्स जिन्होंने WWE चैंपियनशिप जीत सभी को हैरान किया

WWE के मालिक विंस मैकमैहन भी एक बार बन चुके हैं वर्ल्ड चैंपियन
WWE के मालिक विंस मैकमैहन भी एक बार बन चुके हैं वर्ल्ड चैंपियन

WWE में चैंपियनशिप जीतना काफी बड़ी बात है। दुनिया की सबसे बड़ी कंपनी होने की वजह से अगर कोई स्टार WWE चैंपियन बनता है तो वो विश्व स्तर पर प्रसिद्धि हासिल कर लेता है। WWE में कई सारे वर्ल्ड चैंपियंस देखने को मिले हैं।

कुछ मौकों पर लगता है कि सुपरस्टार्स चैंपियन बनने योग्य है लेकिन वो टाइटल नहीं जीत पाते हैं। कभी-कभी इसका उल्टा होता है। WWE में चैंपियन बनना मुश्किल है क्योंकि कंपनी को सोच समझकर अपने सुपरस्टार्स को चैंपियन बनाना होता है।

ये भी पढ़ें:- 3 तरीकों से समोआ जो WWE रिंग में वापसी कर सकते हैं

WWE अक्सर उन स्टार्स को चैंपियन बनाता है जिन्हें फैंस पसंद करते हैं और वो उस स्टार को चैंपियन बनते हुए देखना चाहते हैं। इससे रेटिंग्स और व्यूअरशिप में बड़ा फायदा होता है।

WWE में इसके अलावा कुछ ऐसे भी मौके आए हैं जब सुपरस्टार्स ने सबको चौंकाते हुए टाइटल पर कब्जा किया। इसलिए हम बात करने वाले हैं 3 वर्ल्ड चैंपियनशिप जीत के बारे में जिसने हर एक फैन को चौंकाया।

3- शेमस का WWE चैंपियन बनना

youtube-cover

शेमस ने जॉन सीना के खिलाफ WWE चैंपियनशिप के टेबल्स मैच में चौंकाने वाली जीत दर्ज की थी। उस समय शेमस को WWE में कदम रखे ज्यादा समय नहीं हुआ था और WWE ने अचानक से उन्हें चैंपियन बनाया।

WWE चैंपियन बनने के सिर्फ 166 दिनों पहले उन्होंने डेब्यू किया था। शेमस इसके बाद WWE का अहम हिस्सा बन गए और उन्होंने बाद में भी टाइटल पर कब्जा किया। इस टाइटल चेंज ने शुरुआत में हर एक फैन को चौंकाया था। शेमस को उस समय ज्यादा लोग नहीं जानते थे और इस वजह से उनकी जीत एक बड़ा शॉक था।

ये भी पढ़ें:- 3 सुपरस्टार्स जिन्हें WWE छोड़ने के बाद काफी ज्यादा सफलता मिली

2- WWE के बॉस मिस्टर मैकमैहन बने थे चैंपियन

youtube-cover

मिस्टर मैकमैहन WWE के मालिक हैं और हर चीज़ उनकी मर्जी से होती है। विंस मैकमैहन का चैंपियन बनना काफी अजीब चीज़ थी। दरअसल, स्मैकडाउन के एक एपिसोड में ट्रिपल एच और मैकमैहन का टाइटल के लिए मैच हुआ।

इस मैच में विंस की जीत असंभव थी लेकिन स्टोन कोल्ड स्टीव ऑस्टिन और शेन मैकमैहन की इंटरफेरेंस की वजह से विंस चैंपियन बन गए। अचानक से हुए इस टाइटल चेंज ने हर एक रेसलिंग फैन को चौंका दिया था।

1- WWE में भारतीय मूल के सुपरस्टार जिंदर महल बने थे चैंपियन

youtube-cover

किसी ने भी नहीं सोचा होगा कि WWE में अचानक से एक जॉबर कुछ महीनों बाद चैंपियन बन जाएगा। 2017 में जिंदर महल को रेसलमेनिया के बाद अचानक से पुश मिला।

उन्होंने रैंडी ऑर्टन को बैकक्लेश पीपीवी में हराया और चैंपियन बन गए। फैंस को लग रहा था कि महल मैच में ऑर्टन जैसे दिग्गज को नहीं हरा पाएंगे। ऐसा नहीं हुआ उन्होंने अपने सिर्फ एक फिनिशर की मदद से WWE टाइटल जीतकर सबको चौंकाया।

ये भी पढ़ें:- 3 सुपरस्टार्स जिनका करियर WWE से जाने के बाद लगभग खत्म हो गया

Quick Links