2021 में WWE Hall of Famer बनने वाले सुपरस्टार्स जिन्हें अंडरटेकर हरा चुके हैं

द अंडरटेकर vs द ग्रेट खली
द अंडरटेकर vs द ग्रेट खली

WWE फैंस को रेसलमेनिया (Wrestlemania) 37 के धमाकेदार आयोजन से पहले 'Hall of Fame 2021' सेरेमनी का इंतज़ार है। आपको याद दिला दें कि पिछले साल COVID-19 महामारी के कारण लगी पाबंदियों की वजह से 2020 Hall of Fame सेरेमनी नहीं हो पाई थी, इसलिए पिछले साल के लिए नामांकित दिग्गजों को भी 2021 में ही सम्मानित किया जाएगा।

Ad

2021 में द ग्रेट खली (The Great Khali), केन (Kane) और रॉब वैन डैम (Rob Van Dam) जैसे बड़े सुपरस्टार्स को Hall of Fame से सम्मानित किया जाएगा। उनके अलावा एरिक बिशफ़ (Eric Bischoff) और मॉली हॉली (Molly Holly) का नाम भी इस लिस्ट में शामिल है।

ये भी पढ़ें: अंडरटेकर के WWE करियर के 5 सबसे अजीबोगरीब लम्हे

लेकिन इस आर्टिकल में हम केवल उन सुपरस्टार्स के बारे में बात करेंगे, जिनका WWE में द अंडरटेकर (The Undertaker) से सिंगल्स मैच हो चुका है। इसलिए इस आर्टिकल में आइए जानते हैं 2021 में WWE हॉल ऑफ फेमर बनने वाले 3 सुपरस्टार्स के बारे में जिन्हें अंडरटेकर हरा चुके हैं।

ये भी पढ़ें: द ग्रेट खली के WWE करियर के 5 सबसे यादगार लम्हे

अंडरटेकर ने WWE में RVD को हराया

youtube-cover
Ad

अंडरटेकर और RVD (रॉब वैन डैम) WWE में पहली बार एक 6-मैन टैग टीम मैच में आमने सामने आए। साल 2001 तक अंडरटेकर और केन की द ब्रदर्स ऑफ डिस्ट्रक्शन टीम टूटी नहीं थी। उस समय उन्होंने टीम बनाकर RVD, बुकर टी और टेस्ट की टीम का सामना किया था, जिसमें उन्हें हार मिली थी।

दोनों पहली बार सिंगल्स मैच में साल 2001 के नवंबर महीने के Raw एपिसोड में आए। द डेड मैन ने वैन डैम को हार्डकोर टाइटल के लिए चैलेंज किया था, जिसमें उन्हें हार मिली थी। दोनों के बीच जबरदस्त स्टोरीलाइन चल रही थी, जिसका अंत WWE Vengeance 2001 में हुआ।

Vengeance पीपीवी में आखिरकार द अंडरटेकर उन्हें हराकर WWE हार्डकोर चैंपियन बनने में सफल रहे। उसके कुछ समय बाद दोनों के बीच WWE अनडिस्प्यूटेड टाइटल के लिए भी मैच हुआ, जिसमें वैन डैम को हार नसीब हुई थी।

ये भी पढ़ें: 4 मौके जब अंडरटेकर ने WWE में खुद से लंबे सुपरस्टार्स को हराया

WWE और रेसलिंग से जुड़ी तमाम बड़ी खबरों के साथ-साथ अपडेट्स, लाइव रिजल्ट्स को हमारे Facebook page पर पाएं।

केन

youtube-cover
Ad

अंडरटेकर और केन का साथ साल 1997 से चला आ रहा है। उनकी द ब्रदर्स ऑफ डिस्ट्रक्शन टीम बड़ी-बड़ी दिग्गज टीमों के लिए बड़ी मुसीबत बनी हुई थी। फिर एक ऐसा भी समय आया जब विंस मैकमैहन ने दोनों स्टोरीलाइन ब्रदर्स को आपस में ही भिड़वा दिया था।

दोनों के बीच काफी संख्या में वर्ल्ड चैंपियनशिप मैच भी लड़े गए, जिनमें से कुछ यादगार भी बने। इसी दौरान Wrestlemania 14 में उनका मुकाबला उनकी दुश्मनी के सबसे यादगार मैचों में से एक बना। उनके बीच आखिरी सिंगल्स मैच WWE Bragging Rights 2010 में हुआ, जिसमें केन विजयी रहे थे।

द ग्रेट खली

youtube-cover
Ad

साल 2006 में द ग्रेट खली के WWE डेब्यू के बाद अंडरटेकर ही उनके सबसे पहले दुश्मन बने। दोनों जब भी सिंगल्स मैच में आमने-सामने आए, एक-दूसरे की बुरी हालत करने में उन्होंने कोई कसर नहीं छोड़ी। इनके बीच पहले मुकाबला WWE Judgement Day 2006 में हुआ, जिसमें जीत खली को मिली थी।

ये एकमात्र सिंगल्स मुकाबला रहा, जिसमें खली ने द डेड मैन को मात दी थी। SmackDown के एपिसोड्स में दोनों कई बार-आमने सामने आए और मैचों की संख्या बढ़ने के साथ ही अंडरटेकर के खिलाफ द ग्रेट खली की हार का सिलसिला भी बढ़ता रहा।

Quick Links

Edited by Aakanksha
Sportskeeda logo
Close menu
Cricket
Cricket
WWE
WWE
Free Fire
Free Fire
Kabaddi
Kabaddi
Other Sports
Other Sports
bell-icon Manage notifications