WWE के 3 बड़े सुपरस्टार्स जो अचानक से जॉबर बन गए

डॉल्फ ज़िगलर और जैक स्वैगर
डॉल्फ ज़िगलर और जैक स्वैगर

किसी भी स्टार के लिए WWE के मेन इवेंट सिन तक जाना और वहां बने रहना मुश्किल है। WWE में स्टीव ऑस्टिन (Steve Austin), हल्क होगन (Hulk Hogan), द रॉक (The Rock) जैसे कई स्टार्स को उभरने का मौका मिला जो न सिर्फ मेन इवेंट स्टार बने बल्कि WWE के सबसे बड़े दिग्गज बने।

Ad

WWE ने अक्सर मेन इवेंट सिन में नए स्टार्स को आने का मौका मिलता है। जो स्टार मेन इवेंट स्पॉट में सफलता हासिल कर लेता है, उसका करियर बदल जाता है। कभी-कभी WWE सुपरस्टार्स को शानदार तरीके से बुक करके उन्हें टॉप स्टार बना देता है।

ये भी पढ़ें:- 3 तरीकों से समोआ जो WWE रिंग में वापसी कर सकते हैं

इससे स्टार को प्रसिद्धि और सफलता मिलती है।इस दौरान WWE ने कुछ सुपरस्टार्स को मेन इवेंट स्टार बनाया और बाद में वो जॉबर बन गए। इसलिए हम बात करने वाले हैं 3 मेन इवेंट सुपरस्टार्स के बारे में जो अचानक से जॉबर बन गए थे।

3- पूर्व WWE चैंपियन द ग्रेट खली

youtube-cover
Ad

द ग्रेट खली की वजह से आज मुख्य रूप से भारत में WWE और प्रो-रेसलिंग प्रसिद्ध है। WWE को उस समय ग्रेट खली के रूप में तगड़ा भारतीय स्टार मिल गया था। खली काफी ताकतवर नजर आते थे और उन्हें हराना किसी भी स्टार के लिए मुश्किल साबित होता था।

कद में वो काफी बड़े थे। द ग्रेट खली को आते ही द अंडरटेकर के खिलाफ दुश्मनी में डाला गया और यहां से उनका कद बढ़ा। बाद में वो WWE चैंपियन भी बने। खली का टाइटल रैन फैंस को पसंद नहीं आया और उन्हें रेसलिंग का भी ज्यादा ज्ञान नहीं था। बाद में खली को एक जॉबर की तरह बुक किया गया और वो कॉमेडी करने लगे।

ये भी पढ़ें:- 3 सुपरस्टार्स जिन्हें WWE छोड़ने के बाद काफी ज्यादा सफलता मिली

2- WWE के पूर्व चैंपियन हैं डॉल्फ ज़िगलर

youtube-cover
Ad

डॉल्फ ज़िगलर WWE के टैलेंटेड स्टार्स में से एक है। ज़िगलर का शुरुआती करियर शानदार रहा। उन्हें मनी इन द बैंक कैश-इन के दौरान WWE के इतिहास का सबसे अच्छा रिएक्शन मिला था।

डॉल्फ ज़िगलर के पास मेन इवेंट स्टार्स के सारे गुण थे लेकिन जल्द ही WWE ने उनका पुश को रोक दिया। कई सालों से ज़िगलर मिड-कार्ड या लोअर मिड-कार्ड में काम कर रहे हैं और एक प्रकार से वो जॉबर बन गए हैं।

1- WWE के बाद अब AEW में काम रहे हैं जैक स्वैगर

youtube-cover
Ad

जैक स्वैगर को WWE ने करियर के शुरुआत में ही पुश दे दिया था और ज्यादा अनुभवी न होने के बाद भी जैक WWE चैंपियन बन गए। अनुभवहीन जैक मेन इवेंट सिन को उस समय संभाल नहीं पाए। इस वजह से कंपनी ने उनसे वर्ल्ड टाइटल 2 महीने बाद ही ले ली। फिर रिलीज होने तक वो WWE में जॉबर बनकर रहे हैं। अभी जैक ऑल एलीट रेसलिंग का हिस्सा है और बढ़िया काम कर रहे हैं।

ये भी पढ़ें:- 3 सुपरस्टार्स जिनका करियर WWE से जाने के बाद लगभग खत्म हो गया

Quick Links

Edited by Ankit
Sportskeeda logo
Close menu
Cricket
Cricket
WWE
WWE
Free Fire
Free Fire
Kabaddi
Kabaddi
Other Sports
Other Sports
bell-icon Manage notifications