किसी भी स्टार के लिए WWE के मेन इवेंट सिन तक जाना और वहां बने रहना मुश्किल है। WWE में स्टीव ऑस्टिन (Steve Austin), हल्क होगन (Hulk Hogan), द रॉक (The Rock) जैसे कई स्टार्स को उभरने का मौका मिला जो न सिर्फ मेन इवेंट स्टार बने बल्कि WWE के सबसे बड़े दिग्गज बने।
WWE ने अक्सर मेन इवेंट सिन में नए स्टार्स को आने का मौका मिलता है। जो स्टार मेन इवेंट स्पॉट में सफलता हासिल कर लेता है, उसका करियर बदल जाता है। कभी-कभी WWE सुपरस्टार्स को शानदार तरीके से बुक करके उन्हें टॉप स्टार बना देता है।
ये भी पढ़ें:- 3 तरीकों से समोआ जो WWE रिंग में वापसी कर सकते हैं
इससे स्टार को प्रसिद्धि और सफलता मिलती है।इस दौरान WWE ने कुछ सुपरस्टार्स को मेन इवेंट स्टार बनाया और बाद में वो जॉबर बन गए। इसलिए हम बात करने वाले हैं 3 मेन इवेंट सुपरस्टार्स के बारे में जो अचानक से जॉबर बन गए थे।
3- पूर्व WWE चैंपियन द ग्रेट खली
द ग्रेट खली की वजह से आज मुख्य रूप से भारत में WWE और प्रो-रेसलिंग प्रसिद्ध है। WWE को उस समय ग्रेट खली के रूप में तगड़ा भारतीय स्टार मिल गया था। खली काफी ताकतवर नजर आते थे और उन्हें हराना किसी भी स्टार के लिए मुश्किल साबित होता था।
कद में वो काफी बड़े थे। द ग्रेट खली को आते ही द अंडरटेकर के खिलाफ दुश्मनी में डाला गया और यहां से उनका कद बढ़ा। बाद में वो WWE चैंपियन भी बने। खली का टाइटल रैन फैंस को पसंद नहीं आया और उन्हें रेसलिंग का भी ज्यादा ज्ञान नहीं था। बाद में खली को एक जॉबर की तरह बुक किया गया और वो कॉमेडी करने लगे।
ये भी पढ़ें:- 3 सुपरस्टार्स जिन्हें WWE छोड़ने के बाद काफी ज्यादा सफलता मिली