3 बड़ी दुश्मनियां जो WWE SummerSlam 2023 में समाप्त हो सकती हैं 

WWE सुपरस्टार्स रोंडा राउज़ी और ब्रॉक लैसनर
WWE सुपरस्टार्स रोंडा राउज़ी और ब्रॉक लैसनर

SummerSlam: WWE का अगला इवेंट समरस्लैम (SummerSlam) है। इस साल SummerSlam का आयोजन 5 अगस्त (भारत में 6 अगस्त) को होने जा रहा है। हाल ही के समय में रोमन रेंस (Roman Reigns) & जे उसो (Jey Uso) के बीच दुश्मनी शुरू हुई और इस इवेंट में इन दोनों सुपरस्टार्स के बीच मैच होने की पूरी संभावना लग रही है।

इस बात की संभावना कम है कि इस मैच के जरिए रोमन रेंस और जे उसो के बीच दुश्मनी समाप्त हो जाएगी। हालांकि, WWE में इस वक्त जारी कुछ दुश्मनियां ऐसी हैं जिनके SummerSlam में अंत होने की संभावना लग रही है। इस आर्टिकल में हम 3 ऐसी बड़ी दुश्मनियों का जिक्र करने वाले हैं जो WWE SummerSlam 2023 में समाप्त हो सकती हैं।

3- WWE सुपरस्टार Becky Lynch और Trish Stratus के बीच दुश्मनी SummerSlam 2023 में समाप्त हो सकती है

ट्रिश स्ट्रेटस WWE में वापसी के बाद बैकी लिंच के साथ दोस्त के रूप में काम करती हुई दिखाई दी थीं। हालांकि, अप्रैल 2023 में ट्रिश स्ट्रेटस ने बैकी लिंच पर हमला करते हुए उनके साथ दुश्मनी की शुरूआत की थी। इसके बाद ट्रिश स्ट्रेटस ने Night of Champions 2023 में ज़ोई स्टार्क की मदद से बैकी लिंच को हराया था।

वहीं, Raw के आखिरी एपिसोड में ट्रिश स्ट्रेटस की वजह से बैकी लिंच को ज़ोई स्टार्क के खिलाफ मैच में हार का सामना करना पड़ा था। ऐसा लग रहा है कि जल्द ही SummerSlam 2023 के लिए बैकी लिंच vs ट्रिश स्ट्रेटस रीमैच ऑफिशियल किया जा सकता है। इसके बाद इस मुकाबले के जरिए आखिरकार बैकी लिंच और ट्रिश स्ट्रेटस के बीच लंबे समय से चली आ रही दुश्मनी समाप्त हो सकती है।

2- WWE SummerSlam 2023 में Ronda Rousey और Shayna Baszler के बीच दुश्मनी समाप्त हो सकती है

शेना बैज़लर ने Money in the Bank 2023 में रोंडा राउज़ी पर हमला करते हुए उनके साथ दुश्मनी की शुरूआत की थी। इस वजह से रोंडा राउज़ी & शेना बैज़लर को राकेल रॉड्रिगेज़ & लिव मॉर्गन के हाथों विमेंस टैग टीम चैंपियनशिप गंवानी पड़ी थी। इसके बाद से ही रोंडा राउज़ी और शेना बैज़लर के बीच खतरनाक दुश्मनी देखने को मिल रही है।

अगर WWE जल्द ही SummerSlam 2023 के लिए रोंडा राउज़ी vs शेना बैज़लर मैच बुक करती है तो हैरानी नहीं होनी चाहिए। रिपोर्ट्स की माने तो रोंडा राउज़ी SummerSlam के बाद WWE छोड़ने वाली हैं। यही कारण है कि शेना बैज़लर इस इवेंट के बाद रोंडा राउज़ी के साथ दुश्मनी शायद ही जारी रख पाएंगी।

1- WWE SummerSlam 2023 में Brock Lesnar और Cody Rhodes के बीच दुश्मनी समाप्त हो सकती है

WrestleMania 39 के बाद हुए Raw में ब्रॉक लैसनर ने कोडी रोड्स पर हमला करते हुए उनके साथ दुश्मनी की शुरूआत की थी। इसके बाद से ही Backlash 2023 और Night of Champions 2023 में इन दोनों सुपरस्टार्स के बीच सिंगल्स मैच देखने को मिल चुके हैं। हालांकि, अभी भी ब्रॉक लैसनर और कोडी रोड्स के बीच दुश्मनी जारी है।

अब कोडी रोड्स ने ब्रॉक लैसनर को रबर मैच के लिए चैलेंज कर दिया है और अगले हफ्ते Raw में वापसी के बाद ब्रॉक उनके चैलेंज को स्वीकार कर सकते हैं। ऐसा लग रहा है कि यह इन दोनों सुपरस्टार्स के बीच तीसरा और आखिरी मैच हो सकता है। यह देखना रोचक होगा कि इस मुकाबले में ब्रॉक लैसनर और कोडी रोड्स में से किसकी जीत होने वाली है।

WWE और रेसलिंग से जुड़ी तमाम बड़ी खबरों के साथ-साथ अपडेट्स, लाइव रिजल्ट्स को हमारे Facebook page पर पाएं।

Quick Links