WWE की 3 जोड़ियां जो सफल हुईं और 3 जो फेल हुईं

WWE में सुपरस्टार्स की जोड़ी
WWE में सुपरस्टार्स की जोड़ी

WWE में किन्हीं 2 सुपरस्टार्स के बीच रोमांटिक एंगल पर आधारित स्टोरीलाइंस एक पुरानी परंपरा की तरह चली आ रही हैं। ऐसी स्टोरीलाइंस तभी सफल हो पाती हैं जब दोनों सुपरस्टार्स एक दूसरे से भावनात्मक रूप से जुड़े हों, अगर ऐसा नहीं होता है तो स्टोरीलाइन के असफल रहने के अत्यधिक चांस होते हैं।

रैंडी सैवेज और मिस एलिज़ाबेथ की लव स्टोरीलाइन से लेकर ऐज और लिटा की स्टोरीलाइन तक हमें इस तरह की कई सफल स्टोरीलाइंस देखने को मिली हैं। लेकिन कुछ ऐसे भी मौके रहे हैं जब किन्हीं 2 सुपरस्टार्स के बीच लव एंगल और रोमांटिक एंगल सफल नहीं हो पाया था।

ये भी पढ़ें: WWE लैजेंड द रॉक के बारे में 5 बातें जिन्हें आप शायद भूल गए होंगे

लाना-बॉबी लैश्ले की जोड़ी WWE में फेल हुई

बॉबी लैश्ले और लाना
बॉबी लैश्ले और लाना

पिछले साल लाना और बॉबी लैश्ले एक कपल के तौर पर नियमित रूप से WWE टीवी पर नजर आ रहे थे। इस स्टोरीलाइन में लाना के रियल लाइफ हस्बैंड रुसेव भी शामिल रहे। WWE का प्लान था कि इस स्टोरीलाइन के जरिए रुसेव को बड़ा बेबीफेस सुपरस्टार बनाया जा सके।

लेकिन इससे जुड़े सभी सैगमेंट्स और मैचों को फैंस द्वारा लगातार आलोचनाओं का शिकार होना पड़ रहा था। स्थ्ति और भी खराब तब हो गई जब रुसेव को बेबीफेस सुपरस्टार बनाने के बाद भी लैश्ले को अधिकांश मैचों में जीत मिल रही थी। अंततः WWE को इस पूरी स्टोरीलाइन को ड्रॉप करना पड़ा था।

ये भी पढ़ें: WWE से निकाले गए 4 सुपरस्टार्स जिन्हें अब पहचानना मुश्किल होगा

मैंडी रोज़ और ओटिस की जोड़ी सफल हुई

मैंडी रोज़ और ओटिस
मैंडी रोज़ और ओटिस

ओटिस को नियमित रूप से फॉलो कर रहे WWE फैंस जानते हैं कि वो स्टोरीलाइन के अनुसार मैंडी रोज़ की ओर आकर्षित होते रहे हैं। इस साल की शुरुआत से चली आ रही इस लव स्टोरीलाइन में डॉल्फ जिगलर और सोन्या डेविल ने हील सुपरस्टार्स की भूमिका निभाई थी।

इसी स्टोरीलाइन के दौरान ओटिस मनी इन द बैंक विनर बने और रेसलमेनिया 36 में भी जिगलर के खिलाफ बड़ी जीत दर्ज की थी। फैंस को भी ओटिस और मैंडी की जोड़ी बहुत पसंद आ रही थी लेकिन ये बड़े दुर्भाग्य की बात रही कि मैंडी को अब स्मैकडाउन से रॉ में भेज दिया गया है।

ये भी पढ़ें: 3 बड़े WWE सुपरस्टार्स जो जॉन सीना को कभी नहीं हरा पाए

ईव टोरेस और जैक राइडर की जोड़ी फेल हुई

जैक राइडर और ईव टोरेस
जैक राइडर और ईव टोरेस

साल 2011 के अंतिम समय तक आते-आते जैक राइडर WWE के लोकप्रिय सुपरस्टार्स में से एक बन चुके थे। फैंस का उन्हें जबरदस्त समर्थन प्राप्त हो रहा था और इसी बीच उन्होंने ईव टोरेस को अपनी पार्टनर बनाया।

इस बीच जॉन सीना और भी इस स्टोरीलाइन में शामिल हुए। समय बीतने के साथ टोरेस जॉन की तरफ अधिक आकर्षित होने लगी थीं। रेसलमेनिया 28 के मैच में टोरेस ने राइडर को धोखा देकर इस लव स्टोरीलाइन पर हमेशा के लिए पूर्णविराम लगा दिया था।

विकी गुरेरो और ऐज की जोड़ी सफल हुई

ऐज और विकी गुरेरो
ऐज और विकी गुरेरो

विकी गुरेरो और ऐज की जोड़ी को WWE इतिहास के सबसे अजीब कपल्स में से एक भी माना जा सकता है। इसके बावजूद ये स्टोरीलाइन काफी सफल साबित हुई थी। ऐज ने विकी को प्रपोज़ भी किया लेकिन वेडिंग सैगमेंट में ट्रिपल एच ने बताया था कि ऐज, एलिसिया फॉक्स के साथ संबंध में हैं और विकी को धोखा दे रहे हैं।

जॉन सीना से लेकर बिग शो जैसे बड़े सुपरस्टार्स ने भी इन्हें अलग करने की कोशिश की। मगर बार-बार ऐज और विकी एक-दूसरे का साथ देते हुए नजर आते थे।

नटालिया और द ग्रेट खली की जोड़ी फेल हुई

नटालिया और द ग्रेट खली
नटालिया और द ग्रेट खली

द ग्रेट खली और नटालिया की जोड़ी को भी WWE के इतिहास के सबसे अजीब कपल्स में जगह दी जाती है। साल 2012 में इस लव स्टोरीलाइन की शुरुआत हुई थी। दोनों को इस दौरान रोजा मेंडेज, एपिको और प्रीमो कोलन के खिलाफ स्टोरीलाइन में हॉर्नस्वॉगल का भी साथ मिला।

दुर्भाग्यवश कई महीनों तक एक जोड़ी के रूप में WWE टीवी पर नजर आने के बाद भी उन्हें कोई खास सफलता नहीं मिल पाई थी। आज के अधिकतर फैंस को शायद याद भी नहीं होगा कि नटालिया और खली ने कभी एक-दूसरे के पार्टनर के तौर पर भी काम किया था

एजे ली-डेनियल ब्रायन-सीएम पंक लव ट्रायंगल

ब्रायन ली पंक लव ट्रायंगल
ब्रायन ली पंक लव ट्रायंगल

साल 2012 में एजे ली और डेनियल ब्रायन की लव स्टोरीलाइन काफी सफल साबित हुई थी। WWE रेसलमेनिया 28 में शेमस के हाथों ब्रायन को केवल 18 सेकंड में हार मिली थी, जिसके लिए उन्होंने एजे ली को जिम्मेदार ठहराया।

ब्रायन से अलग होने के बाद ली, सीएम पंक की ओर आकर्षित होने लगी थीं। लेकिन पंक ने ली के प्रति कोई दिलचस्प दिलचस्पी नहीं दिखाई। कुछ समय बाद वो एक बार फिर ब्रायन के साथ आईं और इंका वेडिंग सैगमेंट भी हुआ और इसी सैगमेंट के दौरान उन्होंने खुद को मिले धोखे का बदला ब्रायन को धोखा देकर लिया था।

Quick Links