3 WWE Superstars जिन्हें हालातों ने विलन बनने पर मजबूर कर दिया 

WWE सुपरस्टार्स रिया रिप्ली, डॉमिनिक मिस्टीरियो और ड्रू मैकइंटायर
WWE सुपरस्टार्स रिया रिप्ली, डॉमिनिक मिस्टीरियो और ड्रू मैकइंटायर

WWE: WWE में अक्सर सुपरस्टार्स के कैरेक्टर में बदलाव देखने को मिलता रहता है। ऐसा तब होता है जब किसी सुपरस्टार को मौजूदा कैरेक्टर में सफलता मिलनी बंद हो जाती है। मौजूदा समय की बात की जाए तो बेली (Bayley), लुडविग काइजर (Ludwig Kaiser) जैसे सुपरस्टार्स अपने कैरेक्टर में बदलाव होने के संकेत दे रहे हैं।

Ad

इस वक्त WWE में रोमन रेंस, फिन बैलर, लोगन पॉल जैसे कई बड़े विलन मौजूद हैं। इनमें से कुछ सुपरस्टार्स ने अपने फायदे के लिए हील टर्न लिया था। वहीं, कुछ सुपरस्टार्स हालातों से मजबूर होकर विलन गए। इस आर्टिकल में हम ऐसे 3 WWE सुपरस्टार्स का जिक्र करने वाले हैं जिन्हें हालातों ने विलन बनने पर मजबूर कर दिया।

3- WWE सुपरस्टार Santos Escobar

Ad

सैंटोंस इस्कोबार SmackDown में रे मिस्टीरियो के साथ LWO नाम के फैक्शन का हिस्सा थे। सैंटोस के मन में रे के प्रति काफी इज्जत थी और उन्होंने Crown Jewel 2023 में हुए यूएस चैंपियनशिप मैच में लोगन को मिस्टीरियो के खिलाफ चीटिंग करने से रोकने की कोशिश की थी। इस दौरान इस्कोबार ने गलती से रिंग में ब्रास नकल छोड़ दी थी और इसी की मदद से पॉल ने दिग्गज को हराकर यूएस चैंपियनशिप पर कब्जा किया था।

इसके बाद कार्लिटो ने SmackDown के एक एपिसोड में रे मिस्टीरियो की हार का जिम्मेदार सैंटोस इस्कोबार को ठहराया था। सैंटोस को यह चीज़ पसंद नहीं आई थी और वो इसी शो में कार्लिटो पर अटैक करते हुए दिखाई दिए थे। इसके बाद रे मिस्टीरियो ने आकर इस हमले को रोकने की कोशिश की थी और उन्होंने इस्कोबार को धक्का भी दे दिया था। पूर्व NXT सुपरस्टार को रे की यह हरकत बिल्कुल भी पसंद नहीं आई थी और वो दिग्गज पर हमला करके फैंस के नजरों में विलन बन गए थे

2- WWE सुपरस्टार Dominik Mysterio

youtube-cover
Ad

रे मिस्टीरियो & डॉमिनिक साल 2022 में जजमेंट डे के खिलाफ फिउड करते हुए दिखाई दिए थे। जजमेंट डे इस फिउड के दौरान डॉमिनिक को अपने फैक्शन का हिस्सा बनाने की कोशिश कर रहे थे। यही नहीं, इस फैक्शन के मेंबर्स अक्सर नॉर्थ अमेरिकन चैंपियन पर अटैक किया करते थे।

डॉमिनिक मिस्टीरियो इससे तंग आ चुके थे और उन्होंने आखिकार Clash at the Castle 2022 में ऐज और अपने पिता रे मिस्टीरियो पर हमला करते हुए हील टर्न ले लिया था। यही नहीं, इस इवेंट के बाद हुए Raw में उन्होंने जजमेंट डे फैक्शन जॉइन कर लिया था। यह फैक्शन जॉइन करने के बाद से ही डॉमिनिक को WWE के सबसे बड़े विलन्स में गिना जाने लगा है।

1- WWE सुपरस्टार Drew Mcintyre

Ad

ड्रू मैकइंटायर कुछ वक्त पहले तक कंपनी के सबसे बड़े बेबीफेस सुपरस्टार्स में से एक हुआ करते थे। ड्रू दो बार के WWE चैंपियन रहे हैं लेकिन अभी उनका फैंस के सामने वर्ल्ड चैंपियनशिप जीतना बाकी है। मैकइंटायर Clash at the Castle 2022 में होम क्राउड के सामने रोमन रेंस को हराकर नए अनडिस्प्यूटेड WWE यूनिवर्सल चैंपियन बनने के काफी करीब पहुंच गए थे।

हालांकि, सोलो सिकोआ ने मैच में दखल देकर उनके सपनों पर पानी फेर दिया था। इसके बाद उनका ब्लडलाइन के प्रति गुस्सा काफी बढ़ गया था और उन्हें कोडी रोड्स का रोमन रेंस के भाई जे उसो को Raw में लाना बिल्कुल भी पसंद नहीं आया था। इस वजह से स्कॉटिश वॉरियर के धीरे-धीरे Raw में मौजूद बेबीफेस स्टार्स के साथ रिश्ते खराब होने लगे।

इसके बाद Crown Jewel में सैथ रॉलिंस के खिलाफ वर्ल्ड हैवीवेट चैंपियनशिप मैच में मिली हार के बाद मैकइंटायर का गुस्सा और भी बढ़ गया। जजमेंट डे ने भी ड्रू को उकसाने में कोई कसर नहीं छोड़ी। इसके बाद स्कॉटिश वॉरियर 13 नंवबर 2023 को Raw के एपिसोड में हुए अनडिस्प्यूटेड टैग टीम चैंपियनशिप मैच के दौरान जे उसो पर हमला करके आखिरकार विलन बन गए

Quick Links

Edited by Subham Pal
Sportskeeda logo
Close menu
Cricket
Cricket
WWE
WWE
Free Fire
Free Fire
Kabaddi
Kabaddi
Other Sports
Other Sports
bell-icon Manage notifications