3 WWE Superstars जो Backlash France 2024 में सरप्राइज एंट्री कर फैंस को बड़ा तोहफा दे सकते हैं

क्या होगा जब WWE Backlash France में ब्रॉक लैसनर एंट्री करेंगे?
क्या होगा जब WWE Backlash France में ब्रॉक लैसनर एंट्री करेंगे?

Backlash France: WWE Backlash France 2024 के आयोजन में अब ज्यादा दिन नहीं बचे हैं। फ्रांस से इस प्रीमियम लाइव इवेंट का प्रसारण होगा। कंपनी शो को मजेदार बनाने के लिए कुछ ना कुछ सरप्राइज जरूर प्लान करेगी। इस इवेंट में फैंस को धमाकेदार मुकाबले भी देखने को मिलेंगे।

Backlash France में कुछ सुपरस्टार्स की वापसी भी देखने को मिल सकती है। ये स्टार्स शो में आकर फैंस को बड़ा तोहफा दे सकते हैं। इस आर्टिकल में हम उन तीन रेसलर्स की बात करेंगे जो इवेंट में सरप्राइज एंट्री कर फैंस को चौंका सकते हैं।

#3 पूर्व WWE टैग टीम चैंपियन जिमी उसो

जिमी उसो पिछले कुछ सालों से लगातार द ब्लडलाइन फैक्शन में काम रहे हैं। WrestleMania XL के बाद ब्लू ब्रांड के पहले एपिसोड में उन्हें इस ग्रुप से निकाल दिया गया। सोलो सिकोआ ने टामा टोंगा के साथ मिलकर ये कारनामा किया था। पॉल हेमन भी इस बात से हैरान रह गए थे।

इस घटना के बाद से अभी तक जिमी उसो रिंग में नज़र नहीं आए हैं। एक बात तो तय है कि वो सिकोआ और टोंगा से जरूर बदला लेंगे और कहानी को आगे बढ़ाएंगे। इसके लिए Backlash France से अच्छा इवेंट दूसरा कोई नहीं हो सकता है। शो में सिकोआ और टोंगा का मुकाबला केविन ओवेंस और रैंडी ऑर्टन के साथ होगा। इस मुकाबले में जिमी एंट्री कर अपना बदला ले सकते हैं।

#2 पूर्व WWE वर्ल्ड हैवीवेट चैंपियन सैथ रॉलिंस

WrestleMania XL में सैथ रॉलिंस ने ड्रू मैकइंटायर के खिलाफ अपने टाइटल को गंवा दिया था। रॉलिंस पिछले कुछ समय से घुटने की इंजरी से भी परेशान चल रहे थे। हाल ही में कहा गया कि उनकी सर्जरी भी हुई है। रिपोर्ट में बात सामने आई थी कि तीन-चार हफ्तों में वो वापसी कर लेंगे।

Backlash France 2024 में रॉलिंस वापसी कर फैंस को सरप्राइज दे सकते हैं। डेमियन प्रीस्ट और जे उसो के बीच होने वाले वर्ल्ड हैवीवेट टाइटल मैच में वो एंट्री कर सकते हैं। वो कहानी को आगे बढ़ाकर रीमैच की मांग कर टाइटल पिक्चर में आ सकते हैं। वैसे भी अगर फ्रांस की धरती पर रॉलिंस एंट्री करेंगे तो फिर कंपनी को भी बहुत फायदा होगा।

#1 WWE दिग्गज ब्रॉक लैसनर

WrestleMania XL के बाद ट्रिपल एच ने कहा था कि ब्रॉक लैसनर अभी भी कंपनी के साथ बने हुए हैं। Backlash France 2024 में ब्रॉक लैसनर ने एंट्री की तो फैंस खुशी से उछल पड़ेंगे। फैंस लंबे समय से उनकी वापसी का इंतजार कर रहे हैं। शो में कोडी रोड्स पहली बार अपनी अनडिस्प्यूटेड WWE चैंपियनशिप को एजे स्टाइल्स के खिलाफ डिफेंड करेंगे।

एजे और रोड्स के बीच पहली बार वन-ऑन-वन मुकाबला होगा। सोचिए अगर कोडी रोड्स अपने टाइटल को रिटेन कर लें और उसके बाद लैसनर की एंट्री हो जाए। उस पल के बारे में सोचने से ही फैंस के रोंगटे खड़े हो जाएंगे। पिछले साल कोडी और ब्रॉक की राइवलरी जबरदस्त रही थी। एक बार फिर दोनों के बीच पंगा देखने को मिल सकता है। खास बात ये है कि पिछली बार इन दोनों की राइवलरी में रोड्स के पास टाइटल नहीं था। अब तो कोडी चैंपियन हैं और ऐसे में द बीस्ट उनके खिलाफ जा सकते हैं।

Quick Links

App download animated image Get the free App now