3 WWE Superstars जो Crown Jewel 2023 में किसी मैच का हिस्सा नहीं हैं लेकिन शो में नज़र आ सकते हैं

Ujjaval
WWE Crown Jewel 2023 शानदार रह सकता है
WWE Crown Jewel 2023 शानदार रह सकता है

Crown Jewel 2023: WWE क्राउन ज्वेल (Crown Jewel 2023) के लिए फैंस काफी ज्यादा उत्साहित नज़र आ रहे हैं। इस शो में कई अच्छे मैच देखने को मिलेंगे। कंपनी के सभी मुख्य टाइटल्स शो में दांव पर लगे होंगे। इसके अलावा नॉन-टाइटल मैचों में जॉन सीना (John Cena) और कोडी रोड्स (Cody Rhodes) जैसे रेसलर्स अपने-अपने विरोधियों को धराशाई करने का प्लान बनाएंगे।

Crown Jewel 2023 के लिए कई सारे सुपरस्टार्स को एडवर्टाइज किया जा रहा है। कुछ ऐसे रेसलर्स हैं, जो किसी मुकाबले का हिस्सा नहीं हैं लेकिन शो में नज़र आ सकते हैं। इसलिए इस आर्टिकल में हम 3 सुपरस्टार्स के बारे में बात करेंगे, जो Crown Jewel 2023 में किसी मैच में शामिल नहीं हैं लेकिन शो का हिस्सा जरूर बन सकते हैं।

3- WWE सुपरस्टार Grayson Waller का Crown Jewel 2023 में टॉक शो सैगमेंट बुक किया जा सकता है

ग्रेसन वॉलर ने मेन रोस्टर डेब्यू के बाद से काफी ज्यादा प्रभावित किया है। उनके टॉक शो काफी चर्चा का विषय रहे हैं और इसपर कई सारे दिग्गज रेसलर्स गेस्ट के रूप में नज़र आ चुके हैं। हाल ही में आई कुछ रिपोर्ट्स में बताया गया था कि ग्रेसन वॉलर को इस इवेंट में अपने टॉक शो को लाने का मौका मिल सकता है।

अगर यह रिपोर्ट सही होती है, तो Crown Jewel 2023 में ग्रेसन वॉलर इफेक्ट शो का आयोजन किया जा सकता है। उनके इस शो पर किसी बड़े सुपरस्टार को शामिल किया जा सकता है। यह चीज़ भी संभव है कि कोई दिग्गज रेसलर वापसी करते हुए उन्हें कंफ्रंट करें। फैंस को WWE द्वारा बुक किए जाने का यह तरीका काफी ज्यादा पसंद आएगा।

2- फिन बैलर

फिन बैलर अभी अनडिस्प्यूटेड WWE टैग टीम चैंपियन हैं और वो जजमेंट डे फैक्शन का अहम हिस्सा हैं। उनके टैग टीम पार्टनर डेमियन प्रीस्ट इस शो में इन-रिंग एक्शन में नज़र आएंगे। वो कोडी रोड्स के खिलाफ सिंगल्स मैच का हिस्सा बनेंगे और यहां फिन बैलर एक अहम किरदार निभा सकते हैं। फिन बैलर ने खुद सोशल मीडिया पर एक पोस्ट डालकर Crown Jewel 2023 में आने के संकेत दे दिए हैं।

जजमेंट डे के सदस्य अमूमन चीटिंग से ही जीत दर्ज करते हैं। डेमियन के लिए कोडी रोड्स को हराना आसान नहीं होगा और दोनों के बीच तगड़ा एक्शन देखने को मिल सकता है। इसी बीच फिन बैलर दखल देते हुए अपने दोस्त की मदद कर सकते हैं और रोड्स का ध्यान भटका सकते हैं। बैलर शो में किसी मैच का हिस्सा नहीं बनने के बावजूद इवेंट में शामिल हो सकते हैं।

1- जिमी उसो

जिमी उसो दोबारा ब्लडलाइन फैक्शन का हिस्सा बन गए हैं। इस शो में ब्लडलाइन के दो अहम सदस्य रोमन रेंस और सोलो सिकोआ अलग-अलग मैचों में नज़र आएंगे। रोमन रेंस और एलए नाइट के बीच अनडिस्प्यूटेड WWE यूनिवर्सल चैंपियनशिप के लिए मैच देखने को मिलेगा। सोलो सिकोआ का सामना जॉन सीना से होने वाला है।

जिमी उसो चाहेंगे कि उनके परिवार के सदस्यों को जीत मिलें। ऐसे में वो इन दोनों मैचों में दखल देते हुए नज़र आ सकते हैं। जिमी ने पहले भी रेंस के मैचों में दखल दिया है और वो दोबारा यह चीज़ कर सकते हैं। इस बार वो अपने छोटे भाई सोलो सिकोआ को भी बड़ी जीत दिलाने की कोशिश कर सकते हैं।

Quick Links