पिछले करीब डेढ़ साल का समय WWE यूनिवर्स के लिए बिल्कुल भी अच्छा नहीं रहा है। COVID-19 महामारी के कारण कंपनी को लगातार नुकसान झेलना पड़ रहा था, व्यूअरशिप लगातार नीचे जा रही थी और लाइव क्राउड की गैरमौजूदगी में सुपरस्टार्स को भी अच्छा परफॉरमेंस देने में बहुत मुश्किलें आ रही थीं।फिर भी ड्रू मैकइंटायर (Drew Mcintyre) और सिजेरो (Cesaro) समेत कई अन्य रेसलर्स ने काफी अच्छा प्रदर्शन किया। 2020 खत्म हुआ और रॉयल रंबल (Royal Rumble) के बाद जैसे ही रेसलमेनिया (WrestleMania) 37 का बिल्ड-अप शुरू हुआ, तो फैंस को उम्मीद थी कि WWE अब लाइव क्राउड की वापसी करवा सकती है।साल के सबसे बड़े शो में फैंस वापस तो आए, लेकिन वीकली शोज़ में क्राउड फिर गायब हो चुका था। हालांकि अब WWE में फैंस की वापसी हो चुकी है, लेकिन Thunderdome एरा में कुछ सुपरस्टार्स को सबसे ज्यादा संघर्ष करना पड़ा था। इसलिए इस आर्टिकल में हम उन 3 बड़े WWE सुपरस्टार्स के नाम आपको बताएंगे, जिन्होंने इस साल अभी तक एक भी चैंपियनशिप नहीं जीती है।WWE सुपरस्टार सिजेरोCurrently rewatching #WrestleMania 37, and I think I might've missed it last night due to my own celebrations - but damn, Cesaro's reaction to getting the W.Lovely stuff.Also, big props to Corey Graves for how much he put over Cesaro the wrestler and Cesaro the man. pic.twitter.com/tyfxZsga94— Andrew Pollard (@culturedleftpeg) April 11, 2021साल 2020 के अंतिम सत्र तक सिजेरो और शिंस्के नाकामुरा टैग टीम डिविजन में परफॉर्म करते हुए नजर आ रहे थे। मगर नए साल की शुरुआत के बाद दोनों सुपरस्टार्स को नई स्टोरीलाइंस मिलीं। दोनों को अलग कर दिया गया और कुछ हफ्तों बाद स्विस सुपरस्टार की दुश्मनी सैथ रॉलिंस के साथ शुरू हुई, जो अभी भी जारी है।वहीं WrestleMania 37 में रॉलिंस के खिलाफ जीत के बाद उन्हें और भी बड़ा पुश मिलना शुरू हुआ। WrestleMania Backlash में उन्होंने रोमन रेंस को WWE यूनिवर्सल चैंपियनशिप बेल्ट के लिए चैलेंज किया, जिसमें रेंस ने उन्हें गिलोटीन चोक लगाकर बेहोश कर दिया था।फिलहाल SummerSlam के लिए उनकी दुश्मनी रॉलिंस के साथ चल रही है। अभी तक 2021 स्विस सुपरस्टार के लिए स्टोरीलाइंस की दृष्टि से अच्छा गुजरा है, मगर दुर्भाग्यपूर्ण बात ये है कि इस साल वो एक भी चैंपियनशिप बेल्ट अपने नाम नहीं कर सके हैं।