WWE: WWE में लगातार सुपरस्टार्स की वापसी का सिलसिला जारी है। पिछले एक साल में कई सारे सुपरस्टार्स ने वापसी की है। कुछ रेसलर्स चोट से ठीक होकर वापस आए हैं और कुछ को कंपनी ने दोबारा कॉन्ट्रैक्ट साइन कराकर रिटर्न कराया है। यह चीज़ अभी भी जारी है और पिछले कुछ समय में कई रेसलर्स की वापसी ने फैंस को चौंका दिया है। इसलिए इस आर्टिकल में हम 3 WWE सुपरस्टार्स के बारे में बात करेंगे जिनकी हालिया वापसी ने सभी फैंस को चौंका दिया है। 3- WWE Payback 2023 में Jey Uso की हुई थी चौंकाने वाली वापसी View this post on Instagram Instagram Postजे उसो ने SummerSlam 2023 के बाद SmackDown के एपिसोड में रोमन रेंस, सोलो सिकोआ और जिमी उसो पर हमला करते हुए द ब्लडलाइन, ब्लू ब्रांड और WWE छोड़ने का ऐलान किया था। जे कुछ हफ्तों तक नज़र नहीं आए और ऐसे कयास लगाए जाने लगे थे कि जे कुछ महीनों तक एक्शन से दूर हो सकते हैं। हालांकि, जे उसो की अचानक वापसी देखने को मिल गई। Payback 2023 में ग्रेसन वॉलर इफ्केट शो पर कोडी रोड्स नज़र आए। इसी बीच रोड्स ने बड़ा ऐलान करते हुए बताया कि जे उसो अब Raw ब्रांड का हिस्सा बनेंगे। जे ने एंट्री की और आकर ग्रेसन पर हमला किया। जे उसो की वापसी काफी चौंकाने वाली रही क्योंकि किसी ने उम्मीद नहीं की थी कि WWE छोड़ने का ऐलान करने के बाद जे उसो इतनी जल्दी वापसी करेंगे। अब जे लगातार Raw में नज़र आ रहे हैं। 2- द ग्रेट खली View this post on Instagram Instagram PostWWE ने हाल ही में भारत में Superstar Spectacle लाइव इवेंट आयोजित किया था। इस शो में कई तगड़े मैच देखने को मिले और शो के दौरान एक चीज़ ने फैंस को चौंका दिया। दरअसल, भारतीय रेसलिंग दिग्गज द ग्रेट खली की वापसी देखने को मिली। उन्होंने यहां आकर प्रोमो कट करते हुए रिंग में एक और मैच के लिए अपनी वापसी के संकेत दिए। द ग्रेट खली लंबे समय से WWE में नज़र नहीं आए थे और उन्होंने अचानक एंट्री करके जरूर ही फैंस को चौंका दिया। खली ने इसी बीच फैंस से एक और मैच लड़ने से जुड़ा सवाल किया था। इसपर सभी फैंस बहुत खुश नज़र आए थे। खली के खास अपीयरेंस ने जरूर सभी फैंस को खुश कर दिया और अब अगर वो रिंग में एक आखिरी मुकाबले के लिए रिटर्न करते हैं, तो यह सही मायने में बड़ी चीज़ होगी। 1- नाया जैक्स View this post on Instagram Instagram PostRaw का आखिरी एपिसोड शॉकिंग तरीके से खत्म हुआ। दरअसल, रिया रिप्ली और राकेल रॉड्रिगेज़ के बीच विमेंस वर्ल्ड चैंपियनशिप के लिए मैच देखने को मिला था। दोनों ही रेसलर्स के बीच तगड़ी प्रतियोगिता हुई और अंत में अचानक नाया जैक्स ने वापसी करते हुए रिंगसाइड पर राकेल रॉड्रिगेज़ की हालत खराब कर दी। रिया रिप्ली ने इस चीज़ का फायदा उठाया और राकेल पर अपना फिनिशर लगाकर जीत हासिल की। मैच के बाद रिप्ली ने सेलिब्रेट किया और जैक्स ने उनपर भी हमला करके सभी को चौंका दिया। जैक्स की अचानक वापसी होना काफी बड़ी चीज़ रही। नाया जैक्स काफी समय से कंपनी में फुल टाइम स्टार के रूप में नज़र नहीं आ रही थीं लेकिन अब उन्हें नई शुरुआत करते हुए देखना रोचक रहेगा।