3 WWE Superstars जिन्हें Roman Reigns ने SummerSlam के मेन इवेंट में हराया हुआ है 

WWE
WWE SummerSlam के मेन इवेंट में रोमन रेंस कई बड़े स्टार्स को हरा चुके हैं (photo: WWE.com)

Roman Reigns defeated superstars SummerSlam Main Event: WWE SummerSlam साल के दूसरे सबसे बड़े प्रीमियम लाइव इवेंट में से एक है। इसके ऊपर सभी की नज़र रहती है और कंपनी की कोशिश इसे यादगार बनाने की होती है। इस शो को देखते हुए इसके मेन इवेंट का महत्व काफी ज्यादा बढ़ जाता है।

इसी वजह से लगातार पिछले 4 सालों से SummerSlam के मेन इवेंट में किसी ना किसी तरह रोमन रेंस का जलवा देखने को मिल ही रहा है। रोमन रेंस भले ही इस समय ब्रेक पर चल रहे हैं, लेकिन पूर्व वर्ल्ड चैंपियन ने इस शो के मेन इवेंट पर तगड़ी छाप छोड़ी है। कयास लगाए जा रहे हैं इस साल SummerSlam में रोमन की वापसी हो सकती है। इससे पहले हम उन्हें 3 सुपरस्टार्स के बारे में बताएंगे जिन्हें रोमन रेंस ने SummerSlam के मेन इवेंट में हराया है।

#) WWE SummerSlam के मेन इवेंट में दो बार ब्रॉक लैसनर को हरा चुके हैं रोमन रेंस

youtube-cover

रोमन रेंस ने 2018 में हुए SummerSlam के मेन इवेंट में ब्रॉक लैसनर को यूनिवर्सल चैंपियनशिप के लिए चैलेंज किया था। दोनों स्टार्स के बीच अच्छा मैच देखने को मिला, लेकिन इस मुकाबले के दौरान उस समय के Money in the Bank विजेता ब्रॉन स्ट्रोमैन का दखल देखने को मिला। लैसनर का ध्यान उनकी वजह से भटका था और रेंस ने अंत में स्पीयर लगाते हुए बीस्ट को हराया। इसी के साथ वो अपने करियर में पहली बार यूनिवर्सल चैंपियन बने थे।

साल 2022 में हुए SummerSlam के मेन इवेंट में भी रोमन रेंस और ब्रॉक लैसनर आमने-सामने आए थे। इस बार दोनों सुपरस्टार्स के बीच अनडिस्प्यूटेड WWE यूनिवर्सल चैंपियनशिप के लिए लास्ट मैन स्टैंडिंग मैच देखने को मिला था। इस मुकाबले में भी एक्शन की कोई कमी नहीं थी। द उसोज़ और ऑस्टिन थ्योरी का इस मुकाबले में दखल देखने को मिला। हालांकि अंत में रेंस 10 काउंट तक ब्रॉक को डाउन रखने में कामयाब हुए और उन्होंने जीत दर्ज की।

#) WWE SummerSlam 2021 में रोमन रेंस ने जॉन सीना को हराया था

youtube-cover

जॉन सीना ने SummerSlam 2021 के मेन इवेंट में रोमन रेंस को यूनिवर्सल चैंपियनशिप के लिए चैलेंज किया था। यह पहला मौका था जब दोनों दिग्गजों के बीच वर्ल्ड चैंपियनशिप के लिए सिंगल्स मैच हो रहा था। रोमन रेंस ने ऐलान कर दिया था कि अगर वो इस मैच को हारते हैं तो वो WWE को छोड़ देंगे।

रेंस को इस मुकाबले में सीना से कड़ी टक्कर मिली और कई मौकों पर ऐसा लगा कि वो इस मैच को हार जाएंगे। हालांकि, ऐसा नहीं हुआ और अंत में रेंस ने सीना पर स्पीयर लगाकर उन्हें पिन किया। इसी के साथ वो मैच जीतने में कामयाब हुए और उन्होंने यूनिवर्सल चैंपियनशिप को सफलतापूर्वक रिटेन किया।

#) WWE SummerSlam 2023 में रोमन रेंस ने अपने ही भाई को हराया

youtube-cover

SummerSlam 2023 के मेन इवेंट में रोमन रेंस और जे उसो के बीच अनडिस्प्यूटेड WWE यूनिवर्सल चैंपियनशिप के लिए ट्राइबल कॉम्बैट मैच देखने को मिला था। दोनों भाइयों के बीच पहले भी चैंपियनशिप के लिए मैच हो चुके थे, लेकिन यह मैच काफी ज्यादा अहम था क्योंकि इसमें ट्राइबल चीफ की गद्दी भी दांव पर थी।

जे उसो ने बतौर चैलेंजर बेहतरीन प्रदर्शन किया और रोमन रेंस को बैकफुट पर रखा। वो जीतने के करीब भी आए थे, लेकिन अंतिम समय में जिमी उसो ने वापसी करते हुए अपने ही भाई जे उसो पर अटैक कर दिया। इसका फायदा रोमन रेंस ने उठाया और स्पीयर लगाते हुए जे को पिन करके उन्हें हरा दिया।

Quick Links

Edited by मयंक मेहता
Sportskeeda logo
Close menu
WWE
WWE
NBA
NBA
NFL
NFL
MMA
MMA
Tennis
Tennis
NHL
NHL
Golf
Golf
MLB
MLB
Soccer
Soccer
F1
F1
WNBA
WNBA
More
More
bell-icon Manage notifications