3 WWE सुपरस्टार्स जो रियल लाइफ में द अंडरटेकर के दोस्त हैं और 3 जिन्हें वह पसंद नहीं करते हैं

The Undertaker and CM Punk

प्रोफेशनल रैसलिंग में द अंडरटेकर का नाम कितना बड़ा है यह शायद हमें बताने की जरूरत नहीं है। पिछले कई दशकों से WWE में लगातार रैसलिंग कर रहे अंडरटेकर उम्र के इस पढ़ाव में भी रैसलिंग कर रहे हैं। हालांकि वह एक पार्ट टाइमर के रूप में अब WWE के बड़े पीपीवी का हिस्सा बनते हैं।

ये भी पढ़ें: 3 WWE सुपरस्टार्स जो रियल लाइफ में ब्रॉक लैसनर के दोस्त हैं और 3 जिन्हें वह नापसंद करते हैं

इतने सालों से WWE का हिस्सा रहे है अंडरटेकर लॉकर रूप में सबसे सम्मानीय सुपरस्टार के रूप में हैं। इस दौरान कई सुपरस्टार्स अंडरटेकर के अच्छे दोस्त बन गए, इसके अलावा कई सुपरस्टार्स ऐसे भी है जिन्हें किसी कारण अंडरटेकर पसंद नहीं करते हैं।

इसी कड़ी में आज हम बात करने जा रहे हैं 3 WWE सुपरस्टार्स जो रियल लाइफ में द अंडरटेकर के दोस्त हैं और 3 जिन्हें वह नापसंद करते हैं।

पसंद करते हैं: ब्रॉक लैसनर

Undertaker, Vince and Lesnar

प्रोफेनशल रैसलिंग में अंडरटेकर और ब्रॉक लैसनर काफी बड़ा नाम है। दोनों ही सुपरस्टार्स फैन फेवरेट है। लैसनर और अंडरटेकर कई मौके पर एक दूसरे का सम्मान करते हुए नज़र आए हैं। इससे हम कह सकते हैं कि दोनों सुपरस्टार्स एक दूसरे को काफी पसंद करते हैं।

ब्रॉक लैसनर के लिए अंडरटेकर के प्रति इज्जत तब और बढ़ गई जब अंडरटेकर ने रैसलमेनिया 30 में अपनी विनिंग स्ट्रीक तोड़ने के लिए लैसनर के खिलाफ अपनी हार के लिए राज़ी हो गए।

Get WWE News in Hindi here

पसंद नहीं करते हैं: सिम स्नुका

WM25

आप शायद भूल गए होंगे लेकिन आपकी जानकारी के लिए हम बताना चाहेंगे कि सिम स्नुका WWE के दिग्गज सुपरस्टार ड्यूस के बेटे हैं। अंडरटेकर के सिम स्नुका को पसंद ना करने की वजह बहुत बड़ी है।

रैसलमेनिया 25 में अंडरटेकर बनाम शॉन माइकल्स के मुकाबले के दौरान टेकर के सुसाइड डाइव पर कैमरामैन के रूप में स्नुका को उन्हें पकड़ना था लेकिन स्नुका, टेकर को सही तरीके से पकड़ नहीं पाए जिसके कारण अंडरटेकर को चोट का सामना करना पड़ा। वहीं इस मुकाबले के बाद स्नुका को कंपनी से रिलीज़ कर दिया गया।

पसंद करते हैं: एजे स्टाइल्स

AJ Styles

भले ही आप इस बात पर यकीन करें या ना करें लेकिन द अंडरटेकर और एजे स्टाइल्स काफी अच्छे दोस्त हैं और एक दूसरे को काफी लंबे समय से जानते हैं।

रैसलमेनिया 33 के बाद एक इंटरव्यू के दौरान एजे स्टाइल्स ने कहा, उनके और अंडरटेकर के बीच संबंध काफी अच्छे है। स्टाइल्स ने कहा, ऐसा इसलिए भी है क्योंकि टेकर और मेरा सबसे करीबी दोस्त एक ही है।

पसंद नहीं करते हैं: मेलिना

Melina

मेलिना जब WWE में थीं तब वह ज्यादा पॉपुलर नहीं थीं, इसकी सबसे बड़ी वजह उनका इगो (EGO) था। एक समय वह रैसलर कोर्ट में लाईं गई जिसमें अंडरटेकर जज के रूप में थे।

इस दौरान मेलिना की आंखों में आंसू थे और इस दौरान कई सुपरस्टार्स इस बात का दांव लगा रहे थे कि वह कितनी देर तक रो सकती हैं।

पसंद करते हैं: रिक फ्लेयर

The Undertaker at Ric Flair's wedding

रिक फ्लेयर और द अंडरटेकर प्रोफेशनल रैसलिंग के दो बड़े दिग्गज हैं। साल 1991 में टेकर और फ्लेयर के बीच पहला मुकाबला हुआ था और उसके बाद से ये दोनों लैजेंड काफी अच्छे दोस्त हैं।

पिछले साल रिक फ्लेयर की शादी में अंडरटेकर और उनकी पत्नी मिशेल मैक्कूल साथ नज़र आए थे। इसके अलावा रैसलमेनिया 18 में रिक फ्लेयर ने अंडरटेकर के खिलाफ मुकाबले में हार के साथ उन्हें आगे बढ़ने का मौका दिया।

पसंद नहीं करते हैं: सीएम पंक

CM Punk

अंडरटेकर के सीएम पंक को पसंद ना करने की वजह सीएम पंक का व्यवहार है। रिपोर्ट के मुताबकि सीएम पंक जब WWE चैंपियन थे तब उन्होंने अंडरटेकर की सलाह को इग्नोर कर दिया था।

इन सब चीजों के बाद जब सीएम पंक WWE छोड़ कर चले गए तब भी अंडरटेकर इस बात से खुश नहीं थे। फिलहाल सीएम पंक के WWE में वापसी करने की कोई उम्मीद नहीं है।

Quick Links