3 WWE Superstars जिन्होंने Roman Reigns, Brock Lesnar और John Cena की गैरमौजूदगी में कंपनी को संभाला है

Ujjaval
कुछ WWE सुपरस्टार्स ने दिग्गजों के बिना कंपनी को संभाला है
कुछ WWE सुपरस्टार्स ने दिग्गजों के बिना कंपनी को संभाला है

WWE: रोमन रेंस (Roman Reigns), ब्रॉक लैसनर (Brock Lesnar) और जॉन सीना (John Cena) तीनों ही WWE के सबसे बड़े सुपरस्टार्स में गिने जाते हैं। वो समय-समय पर कंपनी को संभालते हुए आए हैं। ब्रॉक लैसनर 2012 में वापसी के बाद से पार्ट-टाइमर के रूप में नज़र आए हैं। जॉन सीना हॉलीवुड में जाने के बाद WWE में कम नज़र आने लगे हैं।

रोमन रेंस ने भी समय के साथ पार्ट-टाइमर बनने का फैसला ले लिया। कंपनी के तीनों रेसलर्स अब कम शोज़ का हिस्सा बनते हैं। कई बार यह तीनों ही दिग्गज एक साथ एक्शन से दूर हुए हैं। इसी बीच कुछ रेसलर्स ने कंपनी का भार अपने कंधों पर संभाला है। इसलिए इस आर्टिकल में हम 3 सुपरस्टार्स के बारे में बात करेंगे, जिन्होंने रोमन रेंस, ब्रॉक लैसनर और जॉन सीना का भार अपने कंधों पर संभाला है।

1- Roman Reigns, Brock Lesnar और John Cena की गैरमौजूदगी में Seth Rollins ने WWE को संभाला है

सैथ रॉलिंस को WWE के सबसे टैलेंटेड रेसलर्स में गिना जाता है। रॉलिंस लगातार शोज़ पर नज़र आते हैं और मैच भी लड़ते हुए दिखते हैं। वो फैंस का ध्यान खींचने में सफल होते हैं। रोमन रेंस, ब्रॉक लैसनर और जॉन सीना की गैरमौजूदगी के बावजूद सैथ कंपनी का भार संभालते हुए नज़र आए हैं।

रोमन रेंस 2019 से ही SmackDown ब्रांड का हिस्सा हैं। ब्रॉक लैसनर और जॉन सीना दोनों समय-समय पर नज़र आते हैं। ऐसे में रॉलिंस ने Raw का फेस बनकर शो को संभाला है। SmackDown में रहते हुए भी सैथ ने रेंस की गैरमौजूदगी में अच्छा काम किया है। अभी भी रॉलिंस Raw में तीनों दिग्गजों के नज़र नहीं आने के बावजूद खुद प्रभावित कर रहे हैं। सैथ को अपने काम का श्रेय जरूर मिलना चाहिए।

2- पूर्व WWE विमेंस चैंपियन बेली

बेली मौजूदा समय में काफी संघर्ष करती हुई नज़र आ रही हैं। इन सभी चीज़ों के बावजूद एक समय पर वो कंपनी का भार अपने कंधों पर संभाल रही थीं। लॉकडाउन के बाद फैंस के बिना परफॉर्मेंस सेंटर में शोज़ का आयोजन हो रहा था। उस समय बेली SmackDown विमेंस चैंपियन थीं। रोमन रेंस, ब्रॉक लैसनर और जॉन सीना जैसे स्टार्स शो का हिस्सा नहीं बन रहे थे। जॉन और लैसनर WrestleMania 36 के बाद ब्रेक पर चले गए थे।

इसी बीच बेली ने बतौर चैंपियन सिर्फ SmackDown ही नहीं बल्कि Raw में नज़र आकर प्रभावित किया। उनके साथ साशा बैंक्स ने भी अच्छा काम किया था। एक समय पर बेली विमेंस टैग टीम चैंपियनशिप भी जीत गई थीं और डबल चैंपियन बनने के बाद सभी का ध्यान उनपर ही था। बेली ने मुश्किल समय में WWE का साथ दिया था।

3- WWE सुपरस्टार ड्रू मैकइंटायर

ड्रू मैकइंटायर को फैंस काफी ज्यादा पसंद करते हैं। जब मैकइंटायर को टॉप स्टार के रूप में पुश मिलने लगा और उन्होंने Royal Rumble 2020 मैच जीता, इसके बाद COVID आ गया। मैकइंटायर ने ब्रॉक लैसनर को WrestleMania 36 में हराकर WWE चैंपियनशिप जीती। लैसनर ब्रेक पर चले गए और मैकइंटायर ने उनका भार अपने कंधों पर ले लिया।

जॉन सीना भी इस इवेंट के बाद नज़र नहीं आ रहे थे और रोमन रेंस ने भी पहले ही एक्शन से दूर होने का मन बना लिया था। ड्रू मैकइंटायर ने बतौर WWE चैंपियन प्रभावित किया। इसके अलावा उन्होंने रोमन रेंस की वापसी और SmackDown का हिस्सा बनने के बावजूद थंडरडोम एरा में Raw के टॉप स्टार के रूप में प्रभावित किया।

Quick Links

Edited by Ujjaval
Sportskeeda logo
Close menu
WWE
WWE
NBA
NBA
NFL
NFL
MMA
MMA
Tennis
Tennis
NHL
NHL
Golf
Golf
MLB
MLB
Soccer
Soccer
F1
F1
WNBA
WNBA
More
More
bell-icon Manage notifications