WWE रेसलमेनिया (Wrestlemania) 37 की शुरुआत में अब कुछ ही घंटे बाकी रह गए हैं। शो 2 दिन तक चलेगा और दोनों दिन एक्शन में कोई कमी नहीं रहने वाली, क्योंकि कार्ड्स में कई धमाकेदार मुकाबलों को शामिल किया गया है। कोई अपने टाइटल को डिफेंड करने रिंग में उतरेगा, तो कोई Wrestlemania को अपने लिए यादगार बनाना चाहेगा।Wrestlemania से पूर्व कुछ सुपरस्टार्स के कैरेक्टर में बड़ा बदलाव देखा गया, इन्हीं में से एक WWE हॉल ऑफ फेमर ऐज (Edge) रहे, जो करीब एक दशक बाद अपने पुराने हील किरदार में नजर आए हैं। Wrestlemania 37 की स्टोरीलाइंस भी कुछ ऐसी रही हैं, जिनसे सुपरस्टार्स के हील या बेबीफेस टर्न लेने की संभावना बढ़ गई है।ये भी पढ़ें: 5 WWE सुपरस्टार्स जिन्हें Wrestlemania 37 से पहले हील टर्न लेना चाहिए थासाल के सबसे बड़े शो को दिलचस्प और यादगार बनाने के लिए WWE अक्सर इस तरह कैरेक्टर्स में सरप्राइज़ चेंज करती आई है। इसलिए आइए जानते हैं 3 सुपरस्टार्स के बारे में जो Wrestlemania 37 में बेबीफेस टर्न ले सकते हैं और 2 जो हील टर्न ले सकते हैं।ये भी पढ़ें: 4 बड़े सुपरस्टार्स जो Wrestlemania 37 के WWE यूनिवर्सल चैंपियनशिप मैच में दखल दे सकते हैंWWE Wrestlemania 37 में रोमन रेंस को कन्फ्रंट कर ब्रॉक लैसनर बन सकते हैं बेबीफेस9 years ago today brock lesnar returned to the WWE after 8 long years. pic.twitter.com/R6IAUzhnCU— Snow Boy (@SnowBoy00933271) April 2, 2021WWE में ब्रॉक लैसनर और रोमन रेंस कई बार आमने-सामने आ चुके हैं, लेकिन इस बार इनकी भिड़ंत हुई तो वो काफी अलग होगी। रेंस हील किरदार निभा रहे हैं, इसलिए लैसनर उन्हें कन्फ्रंट कर बेबीफेस सुपरस्टार के रूप में वापस आ सकते हैं। हालांकि द बीस्ट की Wrestlemania में वापसी के कोई संकेत नहीं मिले हैं, लेकिन हमें ये भी नहीं भूलना चाहिए कि इस बार शो में लाइव क्राउड मौजूद रहेगा।Brock Lesnar (with Paul Heyman hyping the match) https://t.co/MP8u2CLQO8 pic.twitter.com/Ml8ZoKZQaz— Brandon #BeatMurrayState (@BTBouttanowhere) April 6, 2021अगर ऐज और डेनियल ब्रायन के खिलाफ रोमन रेंस जीत दर्ज करने में सफल रहे, तो उसके बाद उनका सामना किससे होगा। कायदे से ये स्टोरीलाइन Wrestlemania में ही समाप्त हो जाएगी, जिसके बाद रेंस को नए चैलेंजर की जरूरत होगी, इसी बीच लैसनर वापसी कर सभी को चौंका सकते हैं।ये भी पढ़ें: 5 चीजें जो Wrestlemania 37 में जरूर होनी चाहिएWWE और रेसलिंग से जुड़ी तमाम बड़ी खबरों के साथ-साथ अपडेट्स, लाइव रिजल्ट्स को हमारे Facebook page पर पाएं।