3 WWE सुपरस्टार्स जो रिटायर होने के बाद भी कंपनी में वापस आए

डेनियल ब्रायन
डेनियल ब्रायन

डब्लू डब्लू ई (WWE) सुपरस्टार्स की जिंदगी बड़े कठिन दौर से होकर गुजरती है। अधिक दबाव झेलने के कारण WWE सुपरस्टार्स कभी-कभी निराशा में अपने करियर को समय से पहले समाप्त करने का निर्णय ले लेते हैं।

Ad

एक कड़वा सत्य ये है कि WWE में हर एक सुपरस्टार को पुश मिलना संभव नहीं है। इसी कारण वो या तो समय से पहले रिटायर हो जाते हैं या दूसरी कंपनियों का रुख करते हैं। लेकिन इस आर्टिकल में हम उन सुपरस्टार्स के नाम आपके सामने रख रहे हैं जिन्होंने WWE से रिटायर होने के बाद भी कंपनी में वापसी की थी।

ये भी पढ़ें: 3 WWE सुपरस्टार्स जो रिंग में ब्रॉक लैसनर की बुरी हालत कर सकते हैं

पूर्व WWE चैंपियन शॉन माइकल्स

शॉन माइकल्स
शॉन माइकल्स

शॉन माइकल्स (Shawn Michaels) द्वारा साल 2010 में ली गई रिटायरमेंट WWE फैंस के लिए एक यादगार लम्हा बन गया था। रेसलमेनिया 26 में अंडरटेकर के खिलाफ मैच में एक तरफ अंडरटेकर की स्ट्रीक दांव पर लगी थी तो दूसरी तरफ माइकल्स का इन रिंग करियर।

Ad

उस मैच में हार के 8 साल बाद तक माइकल्स ने कभी वापसी के बारे में नहीं सोचा। लेकिन उन्होंने WWE के आग्रह पर क्राउन ज्वेल 2018 में ट्रिपल एच के साथ टीम बनाकर अंडरटेकर (Undertaker) और केन की टीम के खिलाफ मैच लड़ा और जीता भी था।

डेनियल ब्रायन

डेनियल ब्रायन
डेनियल ब्रायन

साल 2014 में डेनियल ब्रायन (Daniel Bryan) की येस मूवमेंट चरम पर थी। लेकिन रेसलमेनिया 31 में WWE इंटरकॉन्टिनेंटल टाइटल जीत के कुछ समय बाद ही उन्हें दिमाग में अंदरूनी चोट आने के कारण रिटायर होना पड़ा था और पूरे WWE रोस्टर ने उन्हें भावुक विदाई दी।

Ad

लेकिन साल 2018 में उन्हें एक बार फिर डॉक्टरों द्वारा क्लीन चिट मिली और रेसलमेनिया 34 में उन्होंने धमाकेदार वापसी की। उसके बाद अभी भी डेनियल WWE का अभिन्न हिस्सा बने हुए हैं।

ये भी पढ़ें: 5 WWE सुपरस्टार्स जो असल जिंदगी में अंडरटेकर के अच्छे दोस्त हैं

ऐज

WWE हॉल ऑफ femar ऐज
WWE हॉल ऑफ फेमर ऐज

WWE हॉल ऑफ फेमर ऐज को 2000 के दशक के सबसे बड़े हील सुपरस्टार्स में से एक माना जाता रहा है। जॉन सीना, अंडरटेकर और बतिस्ता जैसे टॉप सुपरस्टार्स के खिलाफ फ्यूड्स ने उन्हें WWE के मुख्य हील सुपरस्टार्स में से एक बनाया था।

Ad

दुर्भाग्यवश साल 2011 में गर्दन की चोट उनके करियर को ले डूबी। उनकी चोट इतनी गंभीर थी कि रेसलमेनिया 27 में अल्बर्टो डेल रियो के खिलाफ WWE वर्ल्ड हैवीवेट टाइटल को सफलतापूर्वक डिफेंड करने के बाद बाद भी उन्हें रिटायर होना पड़ा था।

ये भी पढ़ें: 3 WWE सुपरस्टार्स जिनका करियर गहरी चोट की वजह से काफी छोटा हो गया

इस चोट से उबरने में उन्हें करीब 1 दशक का समय लगा और 2020 रॉयल रंबल मैच में वापसी कर उन्होंने सभी को चौंका दिया था। उन्हें रेसलमेनिया 36 के मैच में रैंडी ऑर्टन के खिलाफ बड़ी जीत मिली लेकिन WWE बैकलैश 2020 में वो एक बार फिर चोटिल हो गए थे। इस चोट के कारण उन्हें करीब 7-8 महीनों के लिए रिंग से दूर रहना पड़ सकता है।

Quick Links

Edited by Aakanksha
Sportskeeda logo
Close menu
Cricket
Cricket
WWE
WWE
Free Fire
Free Fire
Kabaddi
Kabaddi
Other Sports
Other Sports
bell-icon Manage notifications