3 WWE Superstars जो Uncle Howdy के खतरनाक ग्रुप Wyatt Sick6 को अकेले तहस-नहस कर सकते हैं

WWE
जानिए किन-किन WWE स्टार्स के पास है ताकत? (Photo: WWE.com)

Superstars Can Destroy Wyatt Sick6: पिछले हफ्ते WWE रॉ (Raw) के अंत में Wyatt Sick6 ग्रुप का डेब्यू देखने को मिला था। अंकल हाउडी के इस ग्रुप ने बैकस्टेज बहुत बवाल मचाया। कुछ सुपरस्टार्स और ऑफिशियल्स के ऊपर तगड़ा अटैक किया। चैड गेबल का मुंह तो पूरा खून से लथपथ दिख रहा था। इस हफ्ते भी रेड ब्रांड में Wyatt Sick6 का जलवा देखने को मिला।

Ad

इस फैक्शन में पांच मेंबर हैं और इससे इसकी मजबूती का पता चलता है। इस ग्रुप का अकेले सामना करना बहुत मुश्किल है। वैसे भी फैक्शन में मौजूद सभी स्टार्स का कैरेक्टर बहुत डरावना है। हालांकि, रोस्टर में कुछ ऐसे सुपरस्टार्स मौजूद हैं जो Wyatt Sick6 को अकेले टक्कर दे सकते हैं। इस आर्टिकल में हम उन तीन रेसलर्स की बात करेंगे जो अकेले ही इस ग्रुप को तहस-नहस कर सकते हैं।

#3 क्या WWE सुपरस्टार ब्रॉन ब्रेकर दिखा सकते हैं अपनी ताकत?

Ad

ब्रॉन ब्रेकर रिंग में क्या कर सकते हैं वो उन्होंने पिछले कुछ महीनों में दिखा दिया है। रेड ब्रांड में उन्होंने अभी तक अपने दुश्मनों को सांस लेने का वक्त भी नहीं दिया है। उनसे टक्कर लेना हर किसी के बस की बात नहीं है। फैंस चर्चा कर रहे हैं कि ब्रेकर को अब कौन हरा सकता है।

ब्रॉन के पास वो ताकत है जिससे Wyatt Sick6 ग्रुप की हालत खराब कर सकते हैं। इसका नमूना ब्रेकर पेश कर चुके हैं। उनके पास इतनी काबिलियत है कि वो रिंग में तीन से चार रेसलर्स को आराम से धराशाई कर सकते हैं। उन्हें देखकर लगता है कि वो Wyatt Sick6 ग्रुप को देखकर पीछे भागने वालों में से नहीं हैं।

#2 WWE सुपरस्टार ब्रॉन स्ट्रोमैन रखते हैं बड़ा माद्दा

Ad

ब्रॉन स्ट्रोमैन लंबे समय से WWE में काम कर रहे हैं। उनकी कद-काठी और ताकत फैंस पहले से देखते आ रहे हैं। कई मौकों पर उन्होंने रिंग में अकेले ही कई रेसलर्स को धूल चटाई है। इस लिहाज से देखा जाए तो Wyatt Sick6 से निपटना उनके लिए कोई बड़ी बात नहीं होगी।

ऐसा लगता है आगे Wyatt Sick6 ग्रुप का सभी के खिलाफ माइंडगेम्स देखने को मिलेगा। इस चीज से ब्रॉन आराम से निपट सकते हैं। आपको याद होगा कि स्ट्रोमैन ने मेन रोस्टर में अपनी शुरूआत ब्रे वायट के फैक्शन वायट फैमिली के साथ की थी। स्ट्रोमैन को अच्छे से आता होगा कि माइंडगेम्स के चगुंल से बाहर कैसे निकला जाता है। आगे जाकर कभी स्ट्रोमैन के रास्ते पर ये ग्रुप आया तो फिर मजा आएगा। स्ट्रोमैन Wyatt Sick6 को अकेले ही सबक सिखा सकते हैं।

#1 WWE दिग्गज ब्रॉक लैसनर के सामने किसी का भी टिक पाना मुश्किल होता है

Ad

रोस्टर में देखा जाए तो सबसे ताकतवर रेसलर लैसनर माने जाते हैं। उन्होंने अपने से बड़े रेसलर्स को भी एफ-5 देकर धूल चटाई है। चार-पांच स्टार्स का अकेले सामना वो रिंग में कर सकते हैं। WWE फैंस उनके कारनामों को रिंग में कई बार देख चुके हैं। द बीस्ट से टक्कर लेने से पहले हर किसी को दस बार सोचना पड़ता है।

लैसनर इस समय एक्शन से बाहर चल रहे हैं लेकिन वो बहुत जल्द वापसी कर लेंगे। आप सभी को पता है कि वो फ्री-एजेंट के तौर पर काम करते हैं। किसी भी ब्रांड में वो जा सकते हैं। वापसी के बाद कंपनी ने उनकी बुकिंग अंकल हाउडी के ग्रुप के खिलाफ जरूर करनी चाहिए। इस राइवलरी में बहुत मजा आएगा। उम्मीद के मुताबिक अंत में Wyatt Sick6 पर ब्रॉक ही भारी पड़ेंगे।

Quick Links

Edited by PANKAJ JOSHI
Sportskeeda logo
Close menu
Cricket
Cricket
WWE
WWE
Free Fire
Free Fire
Kabaddi
Kabaddi
Other Sports
Other Sports
bell-icon Manage notifications