WWE का रोस्टर काफी ज्यादा बड़ा है और कंपनी के पास ढेरों स्टार्स है। पिछले कुछ सालों में कई सारे दिग्गज स्टार्स WWE से दूरी बना चुके हैं। इस वजह से WWE को पैसों के मामले में बड़ा नुकसान हुआ है क्योंकि प्रशंसक बड़े स्टार्स को देखकर ही शो और WWE की ओर आकर्षित होते हैं WWE ने पिछले कुछ सालों में कुछ सुपरस्टार्स को पुश देकर टॉप स्टार बनाने की कोशिश की। इसके बावजूद कहा जा सकता है कि कंपनी में अभी भी टॉप स्टार्स की कमी है और WWE धीरे-धीरे सुपरस्टार्स को पुश दे रहा है। 2020 में अबतक कई सारे स्टार्स को WWE ने अपनी बुकिंग से टॉप स्टार बनाया है। Daily Photo pic.twitter.com/MQfdK2Fuo1— Kairi Sane Daily | Fanpage (@KairiSaneDaily) May 27, 2020ये भी पढ़ें:- 3 दिग्गज जिनका कभी भी WWE में एक-दूसरे से सामना नहीं हुआकहा जा सकता है कि साल 2020 के अंत तक कुछ और सुपरस्टार्स WWE में पुश पाकर टॉप स्टार बन सकते हैं। इससे WWE के पास ब्रांड्स पर कुछ बड़े विकल्प आ जाएंगे और प्रशंसक शो में रुचि दिखाएंगे। इसलिए हम बात करने वाले हैं 3 सुपरस्टार्स के बारे में जो साल 2020 के अंत तक टॉप स्टार बन सकते हैं। 3- WWE स्टार ओटिस Insult to injury.@HEELZiggler & @SonyaDevilleWWE take down @otiswwe & @WWE_MandyRose on #SmackDown. pic.twitter.com/KRKmFf2jPY— WWE (@WWE) May 23, 2020ओटिस को फैंस काफी ज्यादा पसंद करते आ रहे हैं और इस वजह से WWE ने उन्हें सिंगल्स स्टार के रूप में पुश दिया। इस समय मनी इन द बैंक ब्रीफकेस उनके पास है। ऐसे में वो आने वाले कुछ महीनों में कैश-इन कर सकते हैं। अगर वो यूनिवर्सल चैंपियन बन जाते हैं तो उनका कद बढ़ जाएगा। इसके साथ ही WWE को बड़े साइज का एक ताकतवर सुपरस्टार भी मिल जाएगा। देखा जाए तो WWE को ओटिस के रूप में बड़ा फायदा मिल सकता है। ये भी पढ़ें:- 3 विमेंस सुपरस्टार्स जो WWE में बैकी लिंच की जगह ले सकती हैं