बॉलीवुड के 4 दिग्गज एक्टर्स जिन्हें WWE Superstar Jinder Mahal इंस्टाग्राम पर फॉलो करते हैं

WWE सुपरस्टार जिंदर महल कुछ बॉलीवुड एक्टर्स को फॉलो करते हैं
WWE सुपरस्टार जिंदर महल कुछ बॉलीवुड एक्टर्स को फॉलो करते हैं

WWE सुपरस्टार जिंदर महल (Jinder Mahal) के नाम से हर एक फैन परिचित होगा। जिंदर महल WWE के सबसे फेमस सुपरस्टार्स में गिने जाते हैं। उन्हें भारतीय फैंस द्वारा काफी पसंद किया जाता है क्योंकि वो WWE में भारत का प्रतिनिधित्व करते हैं। वो असल में भारतीय मूल के कनाडा निवासी हैं। महल ने WWE में रहते हुए जबरदस्त सफलता हासिल की है।

वो WWE चैंपियन रह चुके हैं और उन्होंने WrestleMania जैसे बड़े पीपीवी में यूनाइटेड स्टेट्स चैंपियनशिप पर भी कब्जा किया था। अभी महल SmackDown ब्रांड में काम कर रहे हैं और वो फेमस भारतीय रेसलर शैंकी के साथ टैग टीम में नजर आ रहे हैं। द ग्रेट खली की तरह ही जिंदर महल ने भी WWE में भारत का नाम ऊंचा किया है। जिंदर महल अपने सोशल मीडिया एकाउंट्स पर काफी एक्टिव रहते हैं।

उनके इंस्टाग्राम पर 578K फॉलोअर्स हैं। वो यहां समय-समय पर पोस्ट डालते रहते हैं। महल कई सारे भारतीय सेलिब्रिटी को फॉलो करते हैं। उन्होंने कुछ प्रसिद्ध बॉलीवुड अभिनेताओं को भी फॉलो किया हुआ है। इसलिए इस आर्टिकल में हम 4 बड़े बॉलीवुड एक्टर्स के बारे में बात करने वाले हैं जिन्हें जिंदर महल इंस्टाग्राम पर फॉलो करते हैं।

4- WWE के बड़े फैन हैं वरुण धवन

वरुण धवन को मौजूदा समय के सबसे फेमस बॉलीवुड अभिनेताओं में गिना जा सकता है। वरुण ने अपने एक्टिंग करियर की शुरुआत धमाकेदार तरीके से की थी और इसके बाद उनकी किस्मत बदल गई। उन्होंने बाद में कई शानदार फिल्मों में काम किया है। धवन सोशल मीडिया पर काफी ज्यादा एक्टिव रहते हैं।

उनके इंस्टाग्राम पर 42 मिलियन से ज्यादा फॉलोअर्स हैं और वो 597 लोगों को फॉलो करते हैं। वरुण WWE के एक बड़े फैन हैं और इसी कारण वो कई WWE रेसलर्स को फॉलो करते हैं। उसमें से एक जिंदर महल हैं। दोनों एक-दूसरे को इंस्टाग्राम पर फॉलो करते हैं। जिंदर ने भी इस बॉलीवुड एक्टर को इंस्टाग्राम पर फॉलो किया हुआ है।

3- शाहरुख खान

शाहरुख खान अपनी शानदार एक्टिंग स्किल्स के लिए जाने जाते हैं। उन्होंने बॉलीवुड में काफी सालों पहले डेब्यू किया था और आज भी उनकी फिल्मों को उसी तरह फैंस द्वारा पसंद किया जाता है। खान के इंस्टाग्राम पर 29 मिलियन से ज्यादा फॉलोअर्स हैं और वो सिर्फ 6 लोगों को फॉलो करते हैं। उन्होंने अभी तक 633 पोस्ट डाली हैं। जिंदर महल अपने इंस्टाग्राम एकाउंट द्वारा शाहरुख खान को फॉलो करते हैं। देखकर लगता कि यह भारतीय WWE सुपरस्टार असल में शाहरुख के बड़े फैन हैं।

2- धर्मेंद्र देओल

धर्मेंद्र देओल को भारतीय फिल्म जगत के सबसे बड़े अभिनेताओं में गिना जा सकता है। उन्होंने दशकों पहले अपने एक्टिंग करियर की शुरुआत की थी। इस दिग्गज एक्टर ने कई सारी बड़ी फिल्मों में काम करते हुए अपना नाम बनाया है। उनकी उम्र 86 साल की हो गई है लेकिन अभी भी वो इंस्टाग्राम पर काफी एक्टिव रहते हैं। धर्मेंद्र के इंस्टाग्राम पर 1 मिलियन फोलोअर्स हैं और वो 18 लोगों को फॉलो करते हैं। वो यहां कविताएं सुनाते हैं और कुछ तस्वीरें भी पोस्ट करते हैं। जिंदर महल इस दिग्गज अभिनेता को फॉलो करते हैं। इससे अंदाजा लगाया जा सकता है कि वो धर्मेंद्र की फिल्मों के काफी बड़े प्रशंसक रहे हैं।

1- अक्षय कुमार

$3 $3 $3$3 $3$3 $3View this post on Instagram$3 $3$3 $3 $3 $3$3 $3 $3$3 $3 $3 $3 $3 $3 $3

Instagram Post

अक्षय कुमार ने बॉलीवुड में रहते हुए काफी ज्यादा नाम कमाया है। अक्षय का एक्टिंग करियर काफी लंबा रहा है और उन्होंने ढेरों फिल्मों में काम किया है। वो हर तरह के किरदार को बढ़िया तरह से निभाना जानते हैं। इसी कारण सालों तक एक्टिंग करने के बावजूद भी फैंस उनकी फिल्मों से बोर नहीं होते हैं।

अक्षय कुमार के इंस्टाग्राम पर 61 मिलियन से ज्यादा फॉलोअर्स हैं और वो सिर्फ 5 लोगों को फॉलो करते हैं। बड़ी बात यह है कि वो अपने सोशल मीडिया एकाउंट्स पर काफी एक्टिव रहते हैं। आपको बता दें कि WWE सुपरस्टार जिंदर महल भी अक्षय के फॉलोअर हैं। वो काफी समय से इस एक्टर को फॉलो कर रहे हैं।

WWE और रेसलिंग से जुड़ी तमाम बड़ी खबरों के साथ-साथ अपडेट्स, लाइव रिजल्ट्स को हमारे Facebook page पर पाएं।

Quick Links