WWE Money in the Bank 2022 के लिए हर कोई काफी ज्यादा उत्साहित दिखाई दे रहा है। यह WWE के सबसे अहम शोज़ में गिना जाता है। इस इवेंट में साधारण सिंगल्स और टैग टीम मैचों के अलावा मनी इन द बैंक (Money in the Bank) लैडर मैच देखने को मिलते हैं। इस मैच में जीत दर्ज करने वाले स्टार्स को ब्रीफकेस दिया जाता है और वो इसे कैश-इन करके चैंपियनशिप मैच पा सकते हैं।WWE के इस इवेंट में पिछले साल जॉन सीना का धमाकेदार रिटर्न देखने को मिला था। WWE इस साल भी बड़े सुपरस्टार्स की वापसी बुक करके इवेंट को चर्चा का विषय बना सकता है। इसलिए इस आर्टिकल में हम 4 सुपरस्टार्स के बारे में बात करेंगे जो Money in the Bank 2022 इवेंट में वापसी कर सकते हैं।4- WWE सुपरस्टार शार्लेट फ्लेयर View this post on Instagram Instagram Postशार्लेट फ्लेयर इस समय एक्शन से दूर हैं। उनका अंतिम मुकाबला WrestleMania Backlash में आया था। रोंडा राउजी ने उन्हें हराकर SmackDown विमेंस चैंपियनशिप जीती थी और इसके बाद से वो ब्रेक पर हैं। Money in the Bank में उनकी वापसी देखने को मिल सकती है। दरअसल, रोंडा राउजी और नटालिया का मैच होगा।इस मैच में रोंडा राउजी की जीत के चांस ज्यादा नजर आ रहे हैं। वो मुकाबले में जीत दर्ज कर सकती हैं और इसके बाद शार्लेट फ्लेयर वापसी करते हुए राउजी पर हमला करके बदला ले सकती हैं। इसके बाद SummerSlam में दोनों के बीच टाइटल मैच हो सकता है क्योंकि फ्लेयर को चैंपियनशिप हारने के बाद रीमैच नहीं मिला है।3- रैंडी ऑर्टन View this post on Instagram Instagram Postरैंडी ऑर्टन को कुछ हफ्तों पहले SmackDown के एपिसोड में रोमन रेंस और द उसोज़ ने मिलकर चोटिल कर दिया था। इसी वजह से ऑर्टन अभी नजर नहीं आ रहे हैं। हालांकि, SummerSlam में WWE इस दिग्गज सुपरस्टार का उपयोग करना चाहेगा। इसी वजह से कुछ हफ्तों पहले उनका रिटर्न हो सकता है।वापसी के लिए Money in the Bank एक अच्छा विकल्प रह सकता है। रिडल और रोमन के बीच मैच होने वाला है और इसके बाद रिडल को Money in the Bank लैडर मैच में डाला जा सकता है। रैंडी ऑर्टन वापसी करते हुए रिडल को जीत दर्ज करने में मदद कर सकते हैं या फिर किसी बैकस्टेज सैगमेंट में द उसोज़ पर हमला कर सकते हैं।2- बेली View this post on Instagram Instagram Postबेली काफी समय से WWE में नजर नहीं आई हैं लेकिन अब जाकर उनका रिटर्न हो सकता है। फैंस पूर्व SmackDown विमेंस चैंपियन के रिटर्न का काफी समय से इंतजार कर रहे हैं और Money in the Bank में वो वापसी कर सकती हैं। बियांका ब्लेयर को SummerSlam के लिए अच्छे विरोधी की जरूरत होगी।बेली और बियांका ब्लेयर के बीच दुश्मनी शुरू होते हुए दिख सकती है। दोनों ही सुपरस्टार्स के बीच लगभग एक साल पहले मैच होने वाला था लेकिन फिर बेली चोटिल हो गईं। इसी वजह से यह मुकाबल हो नहीं पाया था और स्टोरीलाइन अधूरी रह गई थी। अब बेली वापसी करते हुए ब्लेयर के साथ फिर दुश्मनी शुरू कर सकती हैं।1- ब्रॉक लैसनर View this post on Instagram Instagram Postब्रॉक लैसनर WrestleMania 38 इवेंट में नजर आए थे और उन्होंने रोमन रेंस का सामना किया था। इसके बाद से लैसनर नजर नहीं आए हैं और वो अब सीधा SummerSlam के लिए रिटर्न कर सकते हैं। WWE अपने Money in the Bank इवेंट को अच्छा बनने के लिए ब्रॉक लैसनर का रिटर्न करा सकता है।लैसनर यहां आकर किसी सुपरस्टार के साथ दुश्मनी शुरू कर सकते हैं। रोमन रेंस के खिलाफ अब उनका मैच शायद नहीं होगा और लैसनर किसी दूसरे सुपरस्टार के खिलाफ मैच के संकेत दे सकते हैं। द बीस्ट के आने से 2022 का Money in the Bank इवेंट अपने-आप शानदर बन जाएगा।WWE और रेसलिंग से जुड़ी तमाम बड़ी खबरों के साथ-साथ अपडेट्स, लाइव रिजल्ट्स को हमारे Facebook page पर पाएं।