इस बार मनी इन द बैंक 2019 में फैंस को काफी ज्यादा सरप्राइज देखने को मिले। जहां एक तरफ लैसनर के मनी इन द बैंक जीतने से फैंस हैरान थे, वहीं दूसरी तरफ बेली ने मनी इन द बैंक कॉन्ट्रैक्ट कैश कर के स्मैकडाउन विमेंस चैंपियनशिप जीत ली। इसके अलावा सैथ रॉलिंस और एजे स्टाइल्स के बीच मैच बेहद यादगार मैच देखने को मिला। ये मैच इस साल के अब तक सबसे अच्छे मैंचो में से एक था।
कोफ़ी और केविन ओवेन्स ने भी इस साल के सबसे क्लासिक मैचों में से एक मैच दिया। इस मैच में केविन ने एक बार फिर से साबित कर दिया कि वो हील के रूप में उनका कोई भी तोड़ नहीं हैं। तो आइये जानते है कि इस यादगार पे-पर-व्यू के दौरान WWE ने हमे कौन चार अनकही बातें बताई हैं।
#1 सुपर शोडाउन में लैसनर अपना कॉन्ट्रैक्ट कैश कर सकते हैं
![Was this necessary?](https://statico.sportskeeda.com/editor/2019/05/0de6d-15583215257264-800.jpg?w=190 190w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2019/05/0de6d-15583215257264-800.jpg?w=720 720w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2019/05/0de6d-15583215257264-800.jpg?w=640 640w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2019/05/0de6d-15583215257264-800.jpg?w=1045 1045w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2019/05/0de6d-15583215257264-800.jpg?w=1200 1200w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2019/05/0de6d-15583215257264-800.jpg?w=1460 1460w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2019/05/0de6d-15583215257264-800.jpg?w=1600 1600w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2019/05/0de6d-15583215257264-800.jpg 1920w)
WWE इस समय सुपर शोडाउन को हाइप करने में कोई भी कसर नहीं छोड़ना चाहता है। शो में पहले ही कई ड्रीम मैचों की घोषणा हो चुकी हैं। इस स्पेशल इवेंट में गोल्डबर्ग और अंडरटेकर के बीच भी ड्रीम मैच देखने को मिलेगा। ऐसे में WWE यूनिवर्सल टाइटल को लेकर भी कई तरह से हाइप बनाना चाहता है। इसी ख़ास वजह से लैसनर ने मनी इन द बैंक कॉन्ट्रैक्ट जीता भी हैं।
ये भी पढ़े: WWE Live Event रिजल्ट्स, पेरिस, 14 मई 2019: स्ट्रोमैन ने मचाया बवाल, सैथ रॉलिंस का धमाका
विंस मैकमैहन हमेशा से ही शो के दौरान किसी ना किसी विवाद को पसंद करते हैं। जिसके बाद इस बात के भी कयास लगाए जा रहे हैं कि सुपर शोडाउन के दौरान लैसनर अपने कॉन्ट्रैक्ट कैश कर सकते हैं और एक बार फिर से यूनिवर्सल चैंपियन बन सकते हैं।
WWE News in Hindi, RAW, SmackDown के सभी मैच के लाइव अपडेट, हाइलाइट्स और न्यूज़ स्पोर्ट्सकीड़ा पर पाएं
#2 सैमी जेन की जगह ब्रे वायट एक बार फिर से कर सकते हैं वापसी
![Is he starting to unleash?](https://statico.sportskeeda.com/editor/2019/05/156ad-15583239837678-800.jpg?w=190 190w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2019/05/156ad-15583239837678-800.jpg?w=720 720w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2019/05/156ad-15583239837678-800.jpg?w=640 640w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2019/05/156ad-15583239837678-800.jpg?w=1045 1045w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2019/05/156ad-15583239837678-800.jpg?w=1200 1200w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2019/05/156ad-15583239837678-800.jpg?w=1460 1460w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2019/05/156ad-15583239837678-800.jpg?w=1600 1600w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2019/05/156ad-15583239837678-800.jpg 1920w)
सोशल मीडिया पर इस समय फैंस सैमी जेन के मनी इन द बैंक मैच से हटने के बाद विंस की आलोचना कर रहे हैं। इस बात का कारण अभी तक तक सामने नहीं आया कि किस वजह से अंतिम समय में सैमी को इस मैच से बाहर किया गया है और उनकी जगह पर लैसनर को इस मैच में रखा गया है।
सैमी के इस तरह से मैच से बाहर होने के बाद ये साफ़ हो गई है कि WWE उन्हें इस समय मेजर स्टार के रूप में नहीं देख रही है। जिस वजह से अब WWE उनकी जगह पर ब्रे वायट की वापसी करा सकती है। ब्रे इस समय बैकस्टेज में प्रोमो करते हुए नज़र आ रहे हैं। WWE अब उनकी एक बार फिर से रिंग में वापसी करा सकती है।फैंस भी काफी समय से ब्रे की रिंग में वापसी देखना चाहते हैं।
#3 विंस मैकमैहन इलायस को बड़ा स्टार नहीं मानते हैं
![Elias was literally buried tonight](https://statico.sportskeeda.com/editor/2019/05/11049-15583227436511-800.jpg?w=190 190w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2019/05/11049-15583227436511-800.jpg?w=720 720w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2019/05/11049-15583227436511-800.jpg?w=640 640w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2019/05/11049-15583227436511-800.jpg?w=1045 1045w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2019/05/11049-15583227436511-800.jpg?w=1200 1200w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2019/05/11049-15583227436511-800.jpg?w=1460 1460w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2019/05/11049-15583227436511-800.jpg?w=1600 1600w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2019/05/11049-15583227436511-800.jpg 1920w)
सुपरस्टार शेक अप के दौरान विंस ने इलायस को एक स्मैकडाउन के इतिहास का सबसे बड़ा ड्राफ्ट बताया था। स्मैकडाउन में आने के बाद उनका सामना रोमन रेंस से हुआ था। इस फ्यूड में उनके साथ शेन मैकमैहन भी थे। उम्मीद की जा रही थी कि WWE उन्हें एक बड़ा पुश दे सकती है, लेकिन रोमन रेंस ने उन्हें मैच के कुछ ही सेकंड में हरा दिया था। इस हार के बाद से साफ़ हो गया है कि WWE उन्हें एक बड़े स्टार के रूप में नहीं देखता है।
गौरतलब है कि इलायस दुनिया के हर एरीना में फैंस का रिएक्शन पाते हैं। एक हील के रूप में उन्होंने अभी तक खुद को साबित किया है। उनके प्रोमो लोगों को पसंद आते हैं और इन रिंग एक्शन में भी वो सॉलिड है। ऐसे में अब ये देखना दिलचस्प रहेगा कि WWE उन्हें किस तरह से आगे पुश करते हैं।
#4 साशा बैंक्स को वापस लाने के लिए WWE बेली को बड़ा पुश दे सकता है
![Absolutely deserved it](https://statico.sportskeeda.com/editor/2019/05/ff09b-15583233458879-800.jpg?w=190 190w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2019/05/ff09b-15583233458879-800.jpg?w=720 720w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2019/05/ff09b-15583233458879-800.jpg?w=640 640w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2019/05/ff09b-15583233458879-800.jpg?w=1045 1045w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2019/05/ff09b-15583233458879-800.jpg?w=1200 1200w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2019/05/ff09b-15583233458879-800.jpg?w=1460 1460w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2019/05/ff09b-15583233458879-800.jpg?w=1600 1600w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2019/05/ff09b-15583233458879-800.jpg 1920w)
टैग टीम चैंपियनशिप हारने के बाद से ही साशा बैंक्स लाइव टीवी से दूर हैं। वो टैग टीम चैंपियनशिप को रैसलमेनिया में नहीं हारना चाहती थी। इस हार के बाद साशा कई बार WWE से रिलीज को लेकर भी कह चुकी हैं, लेकिन कंपनी अभी उन्हें उनके कॉन्ट्रैक्ट से रिलीज नहीं करना चाहती थी। इसी वजह से कंपनी उन्हें लगातार मनाने की कोशिश कर रही है कि ताकि वो एक बार फिर से WWE में वापसी कर सके। रिपोर्ट्स के अनुसार, WWE साशा को ही विमेंस मनी इन द बैंक जीताना चाहता था, लेकिन उनके वापस न आने की वजह से बेली को चुना गया था। WWE इस समय बेली को बड़ा पुश देने का बारें में भी प्लान कर सकता है ताकि साशा उनके पुश को देखकर एक बार फिर से वापसी का मन बना सके।