रॉ के इस हफ्ते के शो का शानदार समापन हो चुका है। इस हफ्ते हुए रॉ के शो में फैंस को कई शानदार चीजें देखने को मिली। शो की शुरूआत एलेक्सा ब्लिस ने की। इसके अलावा एलेक्सा ने काफी लंबे समय बाद रॉ में कोई मुकाबला लड़ा।
ये भी पढ़ें: 3 WWE सुपरस्टार्स जो ब्रॉक लैसनर और द अंडरटेकर को बुरी तरह से हरा चुके हैं
वहीं मेन इवेंट में एजे स्टाइल्स और सैथ रॉलिंस मनी इन द बैंक मैच के लिए कॉन्ट्रैक्ट साइन करते हुए नज़र आए। इस दौरान एजे स्टाइल्स ने सैथ रॉलिंस पर हमला कर दिया। जिसके बाद सैथ रॉलिंस ने भी एजे स्टाइल्स पर पलटवार किया।
हालांकि WWE ने शो के दौरान इशारों-इशारों में कई बड़ी बातें भी कह दी जिसे नज़रअंदाज नहीं किया जा सकता है। तो आइए एक नज़र डालते हैं उन 5 बड़ी चीजों पर जो WWE ने रॉ में इस हफ्ते इशारों-इशारों में बता दी।
#साशा बैंक्स को अब मौका नहीं देंगे विंस मैकमैहन
![The Boss is nowhere to be found](https://statico.sportskeeda.com/editor/2019/04/84522-15565993325761-800.jpg?w=190 190w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2019/04/84522-15565993325761-800.jpg?w=720 720w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2019/04/84522-15565993325761-800.jpg?w=640 640w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2019/04/84522-15565993325761-800.jpg?w=1045 1045w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2019/04/84522-15565993325761-800.jpg?w=1200 1200w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2019/04/84522-15565993325761-800.jpg?w=1460 1460w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2019/04/84522-15565993325761-800.jpg?w=1600 1600w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2019/04/84522-15565993325761-800.jpg 1920w)
रैसलमेनिया में हार के बाद साशा बैंक्स की WWE के प्रति नाराज़गी साफ तौर देखी जा सकती है। लेकिन उनकी WWE के लिए नाराज़गी कहीं ना कहीं उन पर ही भारी पड़ सकती है। रैसलमेनिया के बाद से साशा बैंक्स WWE टीवी या फिर कंपनी के किसी इवेंट में नज़र नहीं आईं हैं।
इस बात के कयास लगाए जा रहे हैं कि साशा बैंक्स से विंस मैकमैहन बिल्कुल भी खुश नहीं है और शायद अब वह साशा बैंक्स को और मौके नहीं देने के मूड में हैं। हाल ही में साशा बैंक्स ने ट्विटर पर WWE को अनफॉलो कर AEW (ऑल एलीट रैसलिंग) को फॉलो को कर लिया है। इस बात से अंदाजा लगाया जा सकता है कि फैंस शायद WWE में साशा बैंक्स को दोबारा कभी नहीं देख पाएंगे।
WWE News in Hindi, RAW, SmackDown के सभी मैच के लाइव अपडेट, हाइलाइट्स और न्यूज़ स्पोर्ट्सकीड़ा पर पाएं
#सैमी जेन के कैरेक्टर को मजबूत करने के लिए बड़ा कदम उठाएंगे विंस मैकमैहन
![Zayn is talented](https://statico.sportskeeda.com/editor/2019/04/68ede-15565997228456-800.jpg?w=190 190w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2019/04/68ede-15565997228456-800.jpg?w=720 720w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2019/04/68ede-15565997228456-800.jpg?w=640 640w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2019/04/68ede-15565997228456-800.jpg?w=1045 1045w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2019/04/68ede-15565997228456-800.jpg?w=1200 1200w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2019/04/68ede-15565997228456-800.jpg?w=1460 1460w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2019/04/68ede-15565997228456-800.jpg?w=1600 1600w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2019/04/68ede-15565997228456-800.jpg 1920w)
इस हफ्ते फैंस को सैमी जेन का शानदार प्रोमो देखने को मिला। सैमी जेन पिछले काफी समय से चोट के चलते WWE से बाहर चल रहे थे। लेकिन अब वह पूरी तरह से फिट हैं और रिंग में मुकाबला लड़ने के लिए तैयार हैं।
इस हफ्ते उनके प्रोमो को देखने के बाद हम कह सकते हैं कि विंस मैकमैहन उनको लेकर काफी सीरियस हैं। आने वाले कुछ हफ्तों में हमें सैमी जेन के और शानदार प्रोमो और नई स्टोरीलाइन देखने को मिल सकती है।
#बैरन कॉर्बिन के साथ दुश्मनी ड्रू मैकइंटायर को बेबीफेस के रूप में बदल सकती है
![This could be intriguing](https://statico.sportskeeda.com/editor/2019/04/8de88-15566000308724-800.jpg?w=190 190w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2019/04/8de88-15566000308724-800.jpg?w=720 720w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2019/04/8de88-15566000308724-800.jpg?w=640 640w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2019/04/8de88-15566000308724-800.jpg?w=1045 1045w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2019/04/8de88-15566000308724-800.jpg?w=1200 1200w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2019/04/8de88-15566000308724-800.jpg?w=1460 1460w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2019/04/8de88-15566000308724-800.jpg?w=1600 1600w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2019/04/8de88-15566000308724-800.jpg 1920w)
इस हफ्ते रॉ के एपिसोड में ब्रॉन स्ट्रोमैन, रिकोशे बनाम बैरन कॉर्बिन, ड्रू मैकइंटायर के बीच मुकाबला देखने को मिला। इस मुकाबले में ब्रॉन स्ट्रोमैन और रिकोशे की जीत हुई लेकिन साथ ही फैंस को ड्रू मैकइंटायर और बैरन कॉर्बिन के बीच अनबन देखने को मिली।
इस बात की संभावना से इंकार नहीं किया जा सकता है कि आने वाले कुछ हफ्तों में ड्रू मैकइंटायर की दुश्मनी बैरन कॉर्बिन के शुरू हो जाएगी और इस दौरान वह बेबीफेस के रूप में बदल सकते हैं।
#एजे स्टाइल्स का हील टर्न मनी इन द बैंक में तूफान ला देगा
![Is Styles turning heel?](https://statico.sportskeeda.com/editor/2019/04/a68bb-15566014828816-800.jpg?w=190 190w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2019/04/a68bb-15566014828816-800.jpg?w=720 720w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2019/04/a68bb-15566014828816-800.jpg?w=640 640w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2019/04/a68bb-15566014828816-800.jpg?w=1045 1045w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2019/04/a68bb-15566014828816-800.jpg?w=1200 1200w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2019/04/a68bb-15566014828816-800.jpg?w=1460 1460w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2019/04/a68bb-15566014828816-800.jpg?w=1600 1600w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2019/04/a68bb-15566014828816-800.jpg 1920w)
रॉ के इस हफ्ते के एपिसोड में सैथ रॉलिंस और एजे स्टाइल्स के बीच सैगमेंट देखने को मिला। इस दौरान सैथ रॉलिंस ने मनी इन द बैंक मैच के लिए कॉन्ट्रैक्ट साइन किया। सब कुछ ठीक चल रहा था लेकिन तभी एजे स्टाइल्स ने सैथ रॉलिंस पर चौंकाने वाला हमला कर दिया।
इस हमले के बाद सैथ रॉलिंस ने भी जोरदार पलटवार किया। एजे स्टाइल्स द्वारा सैथ रॉलिंस पर हमला किए जाने के बाद इस बात की संभावना बढ़ गई है कि एजे स्टाइल्स जल्द ही हील टर्न लेंगे और मनी द बैंक में सैथ रॉलिंस के खिलाफ हील के रूप में मुकाबला करते हुए नज़र आएंगे।