WWE में अक्सर सुपरस्टार्स को जो कहा जाता है, उन्हें वो करना पड़ता है। इसके बावजूद ब्रॉक लैसनर एक ऐसे सुपरस्टार है, जो विंस मैकमैहन को खुद से जुड़े हुए आईडिया देते हैं। पूर्व यूनिवर्सल चैंपियन काफी अलग स्टार है और उन्हें ज्यादा लोगों से बात करना अच्छा नहीं लगता।WWE में वो अपनी स्टोरीलाइन के लिए खुद ही चीज़ें तय करते हैं। कभी-कभी WWE को उनके आईडिया पसंद नहीं आते हैं और कभी-कभी कंपनी उनकी बातों को सुनती है। साथ ही उनका स्टोरीलाइन में उपयोग करती है। इसलिए हम बात करने वाले हैं ब्रॉक लैसनर के 4 बड़े आईडिया के बारे में, जिनका WWE ने उपयोग किया।4- समरस्लैम 2018 का अंत ब्रॉक लैसनर ने प्लान किया था| FULL MATCH |Witness @WWERomanReigns and @BrockLesnar pull out all the stops in this wild Universal Title Match at #SummerSlam 2018. ⤵️ https://t.co/Kavbc0ECgx(Courtesy of @WWENetwork) pic.twitter.com/MdwXfW58v3— WWE (@WWE) August 21, 2020समरस्लैम 2018 के लिए WWE ने प्लान किया था कि रोमन रेंस की जीत होगी और इस दौरान ही द शील्ड का रीयूनियन होगा। जॉन मोक्सली ने एक इंटरव्यू में इस बारे में बात की थी। उन्होंने बताया था कि समरस्लैम के कुछ घंटे पहले ब्रॉक लैसनर आए।उन्होंने विंस मैकमैहन को अंत के लिए एक अलग आईडिया दिया। मैकमैहन को ये अंत पसंद आया और इस वजह से ब्रॉन स्ट्रोमैन की समरस्लैम 2018 में मेन इवेंट के दौरान एंट्री देखने को मिली।3- ब्रॉक लैसनर ने गोल्डबर्ग के साथ स्टोरीलाइन आगे बढ़ाने का आईडिया दिया थाGoldberg vs Brock Lesnar wrestlemania 20 pic.twitter.com/kEGfdBXzsG— 𝐵𝑟𝑎𝑦𝑑𝑒𝑛☦︎︎ #JimmyGisUnderrated (@Brayden_King_) May 16, 2020नवंबर 2016 में आयोजित हुए सर्वाइवर सीरीज पीपीवी ब्रॉक लैसनर का सामना गोल्डबर्ग से हुआ था। इस मैच में गोल्डबर्ग ने काफी कम समय में लैसनर को पराजित कर दिया था। हर एक फैन लैसनर की इस हार से काफी ज्यादा शॉक था।ब्रॉक लैसनर ने WWE को आईडिया दिया था कि उन्हें गोल्डबर्ग के साथ एक ही मैच नहीं लड़ना चाहिए। उन्होंने मैकमैहन के सामने गोल्डबर्ग के साथ लंबी स्टोरीलाइन चलाने का विचार रखा था। WWE ने लैसनर की इस बात को स्वीकारा और इस वजह से रेसलमेनिया 33 में इस स्टोरीलाइन का अंत देखने को मिला।ये भी पढ़ें:- 3 मौके जब रोमन रेंस को WWE में बुरी तरह लहूलुहान किया गया