4 मौजूदा WWE सुपरस्टार्स जिनके साथ द अंडरटेकर का मैच होता तो वो काफी शानदार हो सकता था

WWE
WWE

द अंडरटेकर (The Undertaker) को WWE इतिहास के सबसे बड़े सुपरस्टार्स में से एक माना जा सकता है। टेकर ने WWE में काम करते हुए काफी ज्यादा नाम कमाया है और वो काफी समय से WWE का हिस्सा बने हुए थे। अंडरटेकर ने सर्वाइवर सीरीज (Survivor Series) 1990 में अपना डेब्यू किया था और इसके बाद से ही वो WWE का अहम हिस्सा बन गए थे।

द अंडरटेकर अपने अलग और अनोखे गिमिक की वजह से काफी जल्दी प्रसिद्ध हो गए थे। साथ ही उन्हें टॉप पर आने में ज्यादा समय नहीं लगा। अंडरटेकर पिछले साल ही अपने 30 साल लंबे WWE करियर का अंत सर्वाइवर सीरीज 2020 पीपीवी में फेयरवेल के साथ किया। टेकर अपने इतने लंबे करियर में कई सारे दिग्गजों का सामना कर चुके हैं।

ये भी पढ़े:- WWE की 5 प्रसिद्ध विमेंस सुपरस्टार्स जो 2021 में शादी कर सकती हैं

पिछले कुछ सालों में भी अंडरटेकर के कई नए स्टार्स के साथ रिंग में काम किया है। साथ ही उन्हें आगे लाने में मदद की है। मौजूदा समय के कुछ ऐसे सुपरस्टार्स जिन्हें अंडरटेकर के खिलाफ लड़ने का मौका नहीं मिल पाया। इसके बावजूद अगर उनका टेकर के साथ मैच होता तो वो काफी शानदार रहता।

4- सैथ रॉलिंस और द अंडरटेकर के बीच कभी सिंगल्स मैच नहीं हुआ

सैथ रॉलिंस को इस समय WWE का सबसे अहम और बड़ा स्टार माना जा सकता है। इस सुपरस्टार ने अपने प्रदर्शन से काफी ज्यादा नाम कमाया है। वो WWE में स्टिंग, जॉन सीना, केन, ट्रिपल एच समेत कई दिग्गजों का सामना कर चुके हैं। उन्हें इन मैचों से जबरदस्त फायदा मिला है और उन्हें कई बार जीत भी मिली है।

ये भी पढ़ें:- 3 WWE सुपरस्टार्स जिन्होंने जॉन सीना को मैच में बुरी तरह लहूलुहान कर दिया था

सैथ रॉलिंस रिंग में जबरदस्त मूव्स और फिनिशर का प्रदर्शन करते हैं। ऐसे में उनके ज्यादातर मैच देखने लायक रहते हैं। अंडरटेकर और उनके रेसलिंग स्टाइल में काफी फर्क है। ऐसे में अगर दोनों के बीच एक मैच होता तो शायद फैंस को ये चीज़ काफी पसंद आती। खैर, ऐसा संभव नहीं हो पाया।

WWE और रेसलिंग से जुड़ी तमाम बड़ी खबरों के साथ-साथ अपडेट्स, लाइव रिजल्ट्स को हमारे Facebook page पर पाएं।

3- ड्रू मैकइंटायर

ड्रू मैकइंटायर इस समय WWE और RAW ब्रांड के टॉप फेस है। साथ ही वो जबरदस्त काम कर रहे हैं। फैंस को उनका प्रदर्शन काफी पसंद आ रहा है। मैकइंटायर और अंडरटेकर टैग टीम मैच में एक-दूसरे के खिलाफ काम कर चुके हैं। इसके बावजूद अबतक दोनों ने कभी भी सिंगल्स मैच में काम नहीं किया।

अगर दोनों के बीच मैच होता तो फैंस को ये काफी पसंद आता। वो दोनों ही सुपरस्टार्स एक जबरदस्त मैच देते। एक्सट्रीम रूल्स में उनके टैग टीम मैच ने प्रभावित किया था। ऐसे में वो अपने सिंगल्स मैच से भी फैंस का ध्यान खींच सकते थे। खैर, दोनों का मैच कभी भी देखने को नहीं मिला।

2- एलिस्टर ब्लैक

एलिस्टर ब्लैक का WWE करियर इस समय एक जगह रुका हुआ है। साथ ही उन्हें WWE द्वारा अच्छी बुकिंग नहीं मिल रही है। ब्लैक के पास एक अच्छा कैरेक्टर, रेसलिंग स्टाइल और टॉप स्टार बनने के लिए जबरदस्त लुक भी है। इसके बावजूद उन्हें कभी भी सही तरह से पुश नहीं दिया गया।

अंडरटेकर के साथ उनका मुकाबले उन्हें एक अलग ही स्तर पर पहुंचा सकता था। ब्लैक का कैरेक्टर भी अंडरटेकर की तरह थोड़ा डरावना है। दोनों ही अपने डरावने कैरेक्टर के बावजूद बेबीफेस स्टार्स थे। ऐसे में उनका काफी अच्छा साबित हो सकता है। इसके बावजूद कभी भी वो रिंग में आमने-सामने नहीं आए।

1- 'डीमन' फिन बैलर

फिन बैलर को WWE के सबसे प्रसिद्ध स्टार्स में एक माना जा सकता है। बैलर इस समय NXT चैंपियन है। खैर, उनके डीमन गिमिक को अबतक कोई भी पराजित नहीं कर सका है। खैर, WWE में आने के बाद बैलर के उस गिमिक और अंडरटेकर के बीच फैंस एक मैच देखना चाहते थे।

इसके बावजूद कभी भी फिन बैलर और अंडरटेकर रिंग में साथ या आमने-सामने नहीं आ पाए। अगर उनके बीच एक मुकाबला होता तो फैंस उसे काफी पसंद करते। अंडरटेकर यहां बैलर को आगे लाने में मदद कर सकते थे। बीच में दोनों के मैच को लेकर चर्चा भी हुई थी। खैर, दोनों स्टार्स के बीच कभी मैच देखने को नहीं मिल पाया।

ये भी पढ़ें:- 4 कारण क्यों सीएम पंक ने WWE छोड़कर सही निर्णय लिया था

Quick Links