4 चोटिल WWE सुपरस्टार्स और उन्हें वापसी के बाद क्या करना चाहिए

चोटिल WWE सुपरस्टार्स
चोटिल WWE सुपरस्टार्स

साल 2020 पूरी स्पोर्ट्स इंडस्ट्री के लिए बिल्कुल भी अच्छा नहीं रहा है, जिसमें WWE भी आती है। WWE में COVID-19 महामारी के कारण कई बदलाव देखे गए हैं लेकिन कठिन परिस्थितियों के बावजूद फैंस के मनोरंजन में कोई कमी देखने को नहीं मिली है।

Ad

इस बीच कई सुपरस्टार्स ने ब्रेक लेने का फैसला लिया, कुछ को अप्रैल में कंपनी ने रिलीज़ करने का कड़ा निर्णय लिया और कुछ चोट के कारण बाहर चल रहे हैं। यानी WWE का रोस्टर पिछले कुछ महीनों से मुश्किल परिस्थितियों से जूझता आ रहा है।

ये भी पढ़ें: 5 सुपरस्टार्स जिनके खिलाफ वापसी के बाद सैथ रॉलिंस लड़ सकते हैं

इस आर्टिकल में हम उन्हीं चोटिल सुपरस्टार्स और उनके संभावित फ्यूचर प्लांस के बारे में बात करने वाले हैं। उन रेसलर्स की वापसी की फिलहाल कंपनी को सबसे ज्यादा जरूरत है। तो आइए जानते हैं उन चोटिल सुपरस्टार्स के बारे में और उन्हें वापसी के बाद क्या करना चाहिए।

ये भी पढ़ें: 5 WWE सुपरस्टार्स जिन्हें अचानक ही पुश मिलना बंद हो गया

शार्लेट को WWE रॉ विमेंस चैंपियनशिप स्टोरीलाइन में शामिल होना चाहिए

Ad

शार्लेट WWE के विमेंस डिविजन की सबसे प्रतिभाशाली और अनुभवी सुपरस्टार्स में से एक हैं और 12 बार की विमेंस चैंपियन रह चुकी हैं। शार्लेट इस साल विमेंस रॉयल रंबल विनर बनीं, मेन रोस्टर चैंपियंस को चैलेंज करने के बजाय उन्होंने NXT विमेंस चैंपियन को चैलेंज करने का फैसला लिया।

रेसलमेनिया 36 में वो रिया रिप्ली को हराकर अपने करियर में दूसरी बार NXT विमेंस चैंपियन बनीं। लेकिन कुछ महीने बाद ही चैंपियनशिप हारने के बाद जून में उन्होंने WWE से ब्रेक लेने का फैसला लिया। कारण ये बताया गया कि शार्लेट को ब्रेस्ट इम्प्लांट सर्जरी से गुजरना है।

Ad

WWE ड्राफ्ट 2020 में रॉ रोस्टर का हिस्सा बनने के बाद शार्लेट भी वापसी के संकेत दे चुकी हैं। वापसी के बाद उन्हें रॉ विमेंस टाइटल स्टोरीलाइन में शामिल होना चाहिए। क्योंकि WWE की रेड ब्रांड फिलहाल बहुत संघर्ष के दौर से गुजर रही है और असुका को भी कोई बड़ा चैलेंजर नहीं मिल पा रहा है।

ये भी पढ़ें: 5 WWE सुपरस्टार्स जो मेंस रॉयल रंबल 2021 को जीत सकते हैं

जिंदर महल

Ad

पूर्व WWE चैंपियन जिंदर महल पिछले 2-3 सालों से चोटों से घिरे रहे हैं। जून 2019 में लगी चोट के बाद अप्रैल 2020 में उनकी वापसी हुई थी। लेकिन एक महीने बाद घोषणा की गई कि उन्हें एक बार फिर सर्जरी से गुजरना होगा।

उनकी वापसी के समय कयास लागे जा रहे थे कि वो WWE चैंपियन ड्रू मैकइंटायर को चैलेंज कर सकते हैं। कंपनी को अभी भी इस प्लान को दरकिनार नहीं करना चाहिए। क्योंकि दोनों रियल लाइफ फ्रेंड्स की दुश्मनी WWE में तहलका मचा सकती है।

बैकी लिंच

Ad

बैकी लिंच चोटिल नहीं हैं बल्कि उन्होंने प्रेग्नेंसी के कारण WWE से ब्रेक लिया है। कुछ रिपोर्ट्स के अनुसार विंस मैकमैहन रेसलमेनिया 37 से पहले बैकी और रोंडा राउजी की वापसी करवाना चाहते हैं।

उनकी वापसी की उम्मीद फरवरी या मार्च में की जा रही है। स्थिति साफ है कि अगर बैकी की वापसी होती है तो उनकी अगली प्रतिद्वंदी राउजी ही होंगी। इसके साथ विंस साल के सबसे बड़े शो से पहले लाइव ऑडियंस की वापसी की भी उम्मीद कर रहे हैं।

ऐज

ऐज
ऐज

ऐज की रॉयल रंबल 2020 में वापसी को WWE की सबसे ऐतिहासिक वापसी में से एक के रूप में देखा गया था। वापसी के बाद रैंडी ऑर्टन के खिलाफ फ्यूड में शामिल हुए लेकिन बैकलैश पीपीवी में रैंडी ऑर्टन के साथ मैच में खुद को चोटिल कर बैठे।

कई रिपोर्ट्स के मुताबिक WWE ने रेसलमेनिया 37 के मेन इवेंट में ऐज vs रैंडी ऑर्टन आई क्विट मैच का प्लान तैयार किया है।

Quick Links

Edited by Aakanksha
Sportskeeda logo
Close menu
Cricket
Cricket
WWE
WWE
Free Fire
Free Fire
Kabaddi
Kabaddi
Other Sports
Other Sports
bell-icon Manage notifications