साल 2020 पूरी स्पोर्ट्स इंडस्ट्री के लिए बिल्कुल भी अच्छा नहीं रहा है, जिसमें WWE भी आती है। WWE में COVID-19 महामारी के कारण कई बदलाव देखे गए हैं लेकिन कठिन परिस्थितियों के बावजूद फैंस के मनोरंजन में कोई कमी देखने को नहीं मिली है।इस बीच कई सुपरस्टार्स ने ब्रेक लेने का फैसला लिया, कुछ को अप्रैल में कंपनी ने रिलीज़ करने का कड़ा निर्णय लिया और कुछ चोट के कारण बाहर चल रहे हैं। यानी WWE का रोस्टर पिछले कुछ महीनों से मुश्किल परिस्थितियों से जूझता आ रहा है।ये भी पढ़ें: 5 सुपरस्टार्स जिनके खिलाफ वापसी के बाद सैथ रॉलिंस लड़ सकते हैंइस आर्टिकल में हम उन्हीं चोटिल सुपरस्टार्स और उनके संभावित फ्यूचर प्लांस के बारे में बात करने वाले हैं। उन रेसलर्स की वापसी की फिलहाल कंपनी को सबसे ज्यादा जरूरत है। तो आइए जानते हैं उन चोटिल सुपरस्टार्स के बारे में और उन्हें वापसी के बाद क्या करना चाहिए।ये भी पढ़ें: 5 WWE सुपरस्टार्स जिन्हें अचानक ही पुश मिलना बंद हो गयाशार्लेट को WWE रॉ विमेंस चैंपियनशिप स्टोरीलाइन में शामिल होना चाहिएDaily Photo pic.twitter.com/EXOyBdlQ7B— CharlotteFlair.com|Charlotte Fansite (@CFlairdotcom) November 21, 2020शार्लेट WWE के विमेंस डिविजन की सबसे प्रतिभाशाली और अनुभवी सुपरस्टार्स में से एक हैं और 12 बार की विमेंस चैंपियन रह चुकी हैं। शार्लेट इस साल विमेंस रॉयल रंबल विनर बनीं, मेन रोस्टर चैंपियंस को चैलेंज करने के बजाय उन्होंने NXT विमेंस चैंपियन को चैलेंज करने का फैसला लिया।रेसलमेनिया 36 में वो रिया रिप्ली को हराकर अपने करियर में दूसरी बार NXT विमेंस चैंपियन बनीं। लेकिन कुछ महीने बाद ही चैंपियनशिप हारने के बाद जून में उन्होंने WWE से ब्रेक लेने का फैसला लिया। कारण ये बताया गया कि शार्लेट को ब्रेस्ट इम्प्लांट सर्जरी से गुजरना है।Who's ready for the return of THE QUEEN? 👑#CharlotteFlair #WWE #WomensWrestling pic.twitter.com/un9e36IcC2— unPOPULAR REVIEW (@unPOPULAReview) November 19, 2020WWE ड्राफ्ट 2020 में रॉ रोस्टर का हिस्सा बनने के बाद शार्लेट भी वापसी के संकेत दे चुकी हैं। वापसी के बाद उन्हें रॉ विमेंस टाइटल स्टोरीलाइन में शामिल होना चाहिए। क्योंकि WWE की रेड ब्रांड फिलहाल बहुत संघर्ष के दौर से गुजर रही है और असुका को भी कोई बड़ा चैलेंजर नहीं मिल पा रहा है।ये भी पढ़ें: 5 WWE सुपरस्टार्स जो मेंस रॉयल रंबल 2021 को जीत सकते हैं