WWE से रिलीज किए गए भारतीय सुपरस्टार जीत रामा के बारे में 4 बातें जो आपको जाननी चाहिए

WWE में भारतीय सुपरस्टार जीत रामा ने प्रभावित किया है
WWE में भारतीय सुपरस्टार जीत रामा ने प्रभावित किया है

WWE में कई सारे भारतीय सुपरस्टार्स काम कर चुके हैं। द ग्रेट खली (The Great Khali) और जिंदर महल (Jinder Mahal) जैसे बड़े भारतीय सुपरस्टार्स ने WWE में टॉप चैंपियनशिप जीती है। इस समय WWE में कई सारे भारतीय रेसलर्स काम कर रहे हैं। जिंदर महल, वीर (Veer) और शैंकी (Shanky) लगातार टेलीविजन पर नजर आते हैं। इसके अलावा अन्य सुपरस्टार्स परफॉर्मेंस सेंटर में ट्रेनिंग कर रहे हैं।

Ad

जीत रामा के नाम से हर कोई परिचित होगा। वो भारतीय फैंस के बीच काफी फेमस हैं। वो कई सालों से WWE के साथ जुड़े हुए थे लेकिन हाल ही में उन्हें रिलीज करने का निर्णय लिया गया। जीत रामा के बारे में कुछ ऐसी बातें और फैक्ट्स हैं जिनके बारे में शायद ही आपको जानकारी होगी। इसलिए इस आर्टिकल में हम जीत रामा से जुड़ी 4 बड़ी बातों के बारे में चर्चा करने वाले हैं जिनके बारे में आपको शायद ही पता होगा।

4- WWE में रिडल, चैड गेबल और एजे स्टाइल्स जैसे बड़े सुपरस्टार्स के खिलाफ जीत रामा सिंगल्स मैच लड़ चुके हैं

Ad

जीत रामा ने WWE में उतने मैच नहीं लड़े थे। आपको बता दें कि इस सुपरस्टार ने NXT के लाइव शोज़ में ज्यादा काम किया है। इस दौरान उन्हें कुछ फेमस सुपरस्टार्स के खिलाफ मैच भी लड़ने का मौका मिला। जीत ने 15 जनवरी 2016 को भारत में हुए WWE के लाइव इवेंट में चैड गेबल का सामना किया था।

इस मैच में उन्हें एक बड़ी जीत मिली थी। इसके अलावा जीत ने 2019 में आयोजित हुए NXT Daytona Beach Show में रिडल का सामना किया था। हालांकि, इस मैच में रिडल ने भारतीय सुपरस्टार को पराजित कर दिया था। रामा का WWE में सबसे यादगार और खास मुकाबला एजे स्टाइल्स के खिलाफ आया।

Ad

इन दोनों सुपरस्टार्स के बीच WWE Superstar Spectacle नाम के खास इवेंट में एक सिंगल्स मैच हुआ था। उन्होंने यहां एजे स्टाइल्स को कड़ी टक्कर दी। हालांकि, 9 मिनट 13 सेकंड्स के इस जबरदस्त मुकाबले में जीत रामा की हार हुई। इस मैच में रामा ने बढ़िया प्रदर्शन करते हुए साफ कर दिया था कि प्रोफेशनल रेसलिंग जगत में उनका भविष्य काफी अच्छा रहेगा। हालांकि, कंपनी ने उन्हें रिलीज कर दिया।

3- जीत रामा WWE के हाउस शोज़ में कविता देवी के साथ टीम में काम कर चुके हैं

Ad

जीत रामा ने WWE की टीवी टेपिंग्स पर कुछ ही मैच लड़े हैं। हालांकि, रामा ने हाउस शोज़ और लाइव इवेंट्स में कई धमाकेदार मुकाबले लड़े हैं। इस सुपरस्टार ने भारत की पहली विमेंस WWE सुपरस्टार कविता देवी के साथ भी टैग टीम मैच में काम किया है। उन्होंने साथ मिलकर दो मैच लड़े हैं।

जीत रामा और कविता ने फरवरी 2019 में NXT के Bartow Show में राउल मेंडोजा और रेइना गोंजालेज (Reina Gonzalez) का सामना किया था। इसके अलावा उन्होंने एक हफ्ते बाद NXT के Sebring Show में कोना रीव्स और Vanessa Borne के खिलाफ मिक्स्ड टैग टीम मैच लड़ा था। इन दोनों ही मैचों में भारतीय सुपरस्टार्स को जीत मिली थी। अब शायद ही दोनों WWE में कभी साथ नजर आएंगे।

2- जीत रामा का जन्म हरियाणा में हुआ था

Ad

जीत रामा का असली नाम सतेंदर डागर है। उनका जन्म 12 जनवरी 1981 को हरियाणा के सोनीपत जिले के बाघुरु गांव में हुआ था। रामा ने कुछ अलग-अलग नामों से रेसलिंग की है। उन्होंने अपने असली नाम के साथ कुश्ती में सफलता हासिल की। हालांकि, प्रोफेशनल रेसलिंग में उन्होंने अलग नाम के साथ लड़ने का निर्णय लिया।

वो अपने प्रोफेशनल रेसलिंग करियर में जीत रामा और सतेंदर वेद पाल के नाम नजर आ चुके हैं। अभी रामा की उम्र 40 साल है और वो अगले 8-10 सालों तक रेसलिंग कर सकते हैं। उन्होंने अब तक प्रोफेशनल रेसलिंग में कोई चैंपियनशिप नहीं जीती है लेकिन भविष्य में उनकी किस्मत बदल सकती है। वो अब इंडिपेंडेंट रेसलिंग सीन पर प्रभावित कर सकते हैं।

1- जीत रामा 10 बार के कुश्ती हैवीवेट एमेच्योर चैंपियन रह चुके हैं और उन्होंने 3 बार हिंद केसरी अवॉर्ड जीता है

Ad

जीत रामा ने कुश्ती में काफी बड़ा नाम कमाया है। इस सुपरस्टार ने WWE में आने से पहले अपनी रेसलिंग स्किल्स से भारत में बड़ा नाम बनाया था। वो 10 बार कुश्ती हैवीवेट एमेच्योर चैंपियन बन चुके हैं। आपको बता दें कि वो 3 अलग-अलग मौकों पर हिंद केसरी अवॉर्ड पर कब्जा करने में सफल रहे हैं।

उन्होंने कुश्ती में जबरदस्त तरीके से सफलता हासिल की और इसके बाद उन्हें WWE द्वारा साइन किया गया। जीत ने कुश्ती की स्किल्स का प्रदर्शन WWE में भी किया है। इसी वजह से वो लगातार अच्छे मैच देने में सक्षम रहे हैं। अब WWE से रिलीज होने के बाद वो इंडिपेंडेंट रेसलिंग प्रमोशन्स में जाकर अपनी रेसलिंग स्किल्स का प्रदर्शन कर सकते हैं।

Quick Links

Edited by Ujjaval Palanpure
Sportskeeda logo
Close menu
Cricket
Cricket
WWE
WWE
Free Fire
Free Fire
Kabaddi
Kabaddi
Other Sports
Other Sports
bell-icon Manage notifications