4 फेमस भारतीय Superstars जिन्होंने WWE में चैंपियनशिप जीती है

WWE में इंडियन सुपरस्टार जिन्होंने चैंपियनशिप जीती है
WWE में इंडियन सुपरस्टार जिन्होंने चैंपियनशिप जीती है

WWE: रेसलिंग की दुनिया में WWE बहुत बड़ा बिजनेस है, जिसमें हर रेसलर मौके पाना चाहता है। यहां पर चैंपियनशिप जीतना किसी सपने जैसा होता है। भारत ने भी कई रेसलर्स इस बिजनेस को दिए हैं, लेकिन उनमें से कुछ ही चैंपियनशिप को अपने नाम करने में सफल हो सके हैं।

द ग्रेट खली, जिंदर महल और बॉलीवुड बॉयज उन नामों में शुमार हैं जिन्होंने यहां चैंपियनशिप जीतकर भारत का मान बढ़ाया है। कंपनी ने सांगा और वीर महान जैसे रेसलर्स को भी अपने साथ रखा है लेकिन यह तीनों कोई भी चैंपियनशिप जीतने में सफल नहीं रहे हैं।

इनमें से कविता देवी ऐसा नाम हैं, जिन्हें WWE ने विमेंस डिवीजन के लिए बहुत बड़े स्टार के रूप में प्रोजेक्ट किया था। यह बात अलग है कि उन्हें जल्द ही रिलीज कर दिया गया था। इस आर्टिकल में हम आपको उन 4 भारतीय रेसलर्स के बारे में बताने वाले हैं, जिन्होंने WWE में चैंपियनशिप जीती है।

4&3- WWE में टाइटल जीत चुके हैं द बॉलीवुड बॉयज़

WWE के साथ काम करने वाले द बॉलीवुड बॉयज़ दो सगे भाइयों की टैग टीम थी। यह दोनों कंपनी के मेन रोस्टर में जिंदर महल के साथ आते थे। इस दौरान उन्हें काफी लोकप्रियता प्राप्त हुई और उन्होंने अपने समय में एक ही चैंपियनशिप को कई बार जीता है।

बॉलीवुड बॉयज़ ने क्रूजरवेट क्लासिक के जरिए कंपनी में एंट्री की थी। वह 9 बार 24/7 चैंपियनशिप जीतने में सफल रहे थे, जिनमें समीर सिंह ने इस टाइटल पर 5 बार कब्जा किया। वहीं, सुनील सिंह ने इसे 4 बार जीता था।

2- WWE सुपरस्टार जिंदर महल वर्ल्ड चैंपियन रह चुके हैं

जिंदर महल ने अपने दूसरे रन के दौरान चैंपियनशिप जीती थी। वह 2016 में कंपनी में वापस आए थे और 2017 में उन्हें पुश करते हुए कंपनी ने WWE चैंपियन बनाया था। वह कंपनी के इतिहास में 50वें WWE चैंपियन थे।

वह मात्र छह महीने तक चैंपियन रह सके थे। उन्होंने 2017 में मई में हुए Backlash में रैंडी ऑर्टन को हराकर चैंपियनशिप जीती थी। वह इसे नवंबर में एजे स्टाइल्स के खिलाफ हार बैठे थे। उन्होंने अपने करियर में इस चैंपियनशिप के अलावा एक बार यूनाइटेड स्टेट्स टाइटल और दो बार 24/7 टाइटल जीता था।

1- WWE Hall of Famer द ग्रेट खली ने वर्ल्ड हैवीवेट चैंपियनशिप जीती हुई है

youtube-cover

WWE में अगर भारत के नाम का किसी ने परचम लहराया है, तो वह द ग्रेट खली हैं। फैंस ने उन्हें 2007 में द अंडरटेकर के ऊपर जबरदस्त मूव हिट करके WWE में डेब्यू करते हुए देखा था। यह पल काफी शानदार था क्योंकि उस समय टेकर SmackDown में मार्क हेनरी के साथ मुकाबला कर रहे थे। ऐसे में एंट्री करते हुए रेसलिंग जगत के इतने बड़े नाम को धराशाई करना बहुत बड़ी चीज थी।

उन्होंने 2007 के दौरान वर्ल्ड हैवीवेट चैंपियनशिप को आपने नाम किया था। द ग्रेट खली ने अपने रेसलिंग करियर में कई प्रकार के किरदार निभाए हैं। वह WWE में रोमांटिक रोल भी कर चुके हैं जहां उन्हें पंजाबी प्लेबॉय के नाम से संबोधित किया जाता था। वह अब भारत में रेसलिंग सिखाते हुए नजर आते हैं। 2021 में उन्हें WWE ने Hall of Fame का हिस्सा बनाया था।

Quick Links