WWE प्रोफेशनल रेसलिंग की सबसे बड़ी कंपनी है। सालों से इस प्रोमोशन ने रेसलिंग जगत में अपना दबदबा बनाया हुआ है। इसके बावजूद कुछ समय पहले ऑल एलीट रेसलिंग (AEW) की शुरुआत हुई। इसके बाद से वो काफी ज्यादा चर्चा का विषय बन गया। कई सारे WWE सुपरस्टार्स जो अपनी बुकिंग से खुश नहीं थे, उन्होंने कंपनी को छोड़ दिया।Christian Cage explains why he left WWE for AEW 👀 pic.twitter.com/8lTlbHE1Ux— B/R Wrestling (@BRWrestling) March 9, 2021ये भी पढ़ें:- 4 WWE सुपरस्टार्स जिनके खिलाफ जॉन सीना का WrestleMania में मैच होना चाहिएसाथ ही AEW में कदम रखा। AEW में कई सारे पूर्व WWE सुपरस्टार्स मौजूद है। हाल ही में क्रिश्चियन और बिग शो ने भी AEW में कदम रखा है। खैर, हर एक WWE सुपरस्टार ने AEW में सफलता हासिल नहीं की है। कुछ WWE सुपरस्टार्स AEW में आकर भी सफलता हासिल नहीं आकर पाए। हम 4 पूर्व WWE सुपरस्टार्स के बारे में बात करने वाले हैं जिन्हें AEW में भी सफलता नहीं मिली।4- पूर्व WWE स्टार मिरो (रुसेव)That kick by Miro! 😮 #AEW pic.twitter.com/V0lOyj8Y5I— ChanMan (@ChandranTheMan) March 7, 2021रुसेव से WWE में काफी उम्मीदें थी और वो एक शानदार मिड-कार्ड सुपरस्टार बन सकते थे। उन्होंने काफी अच्छा काम किया और सालों तक काम करते हुए अपने ढेरों फैंस बना लिये। इसके बावजूद बाद में WWE की बुकिंग काफी ज्यादा खराब होते गई और बाद में WWE ने उन्हें रिलीज कर दिया। कई लोग खुश थे कि WWE में भले ही रुसेव को टॉप स्टार बनने का मौका न मिला हो लेकिन अन्य कंपनी में वो टॉप पर पहुँच सकते हैं।ये भी पढ़ें:- 4 कारण क्यों रोमन रेंस को WrestleMania में यूनिवर्सल चैंपियनशिप रिटेन करना चाहिएAEW में उन्होंने 9 सितंबर को अपना डेब्यू किया था। इस दौरान उन्होंने अपना नाम बदलकर मिरो किया। उनका डेब्यू काफी अजीब तरीके से हुआ था और इसके बाद से लोगों की रूचि उनपर से हट गई। इसके बाद से वो एक मिड-कार्ड सुपरस्टार बनकर ही रह गए और वो लगातार छोटी स्टोरीलाइन में ही रहे हैं। देखा जाए तो AEW में आने का निर्णय रुसेव के लिए खराब रहा है।WWE और रेसलिंग से जुड़ी तमाम बड़ी खबरों के साथ-साथ अपडेट्स, लाइव रिजल्ट्स को हमारे Facebook page पर पाएं।