4 सुधार जो WWE को 2021 में जरूर करने चाहिए

WWE
WWE

WWE असल में प्रोफेशनल रेसलिंग की सबसे बड़ी कंपनी है। WWE ने पिछले कुछ सालों में काफी ज्यादा सुधार किया है। साथ ही कई अच्छे मैच देखने को मिले हैं। साल 2020 WWE के लिए अच्छा था और 2019 के मुकाबले शोज़ और स्टोरीलाइन में बड़ा सुधार देखने को मिला था। इसके बावजूद अभी भी सुधार की जरूरत है।

ये भी पढ़ें:- 4 कारण क्यों रोमन रेंस को WrestleMania में यूनिवर्सल चैंपियनशिप रिटेन करना चाहिए

कुछ ऐसी चीज़ें हैं जिनमें WWE को बदलाव करने चाहिए। साथ ही स्टोरीलाइन और बुकिंग को लेकर WWE में सुधार देखने को मिल सकता है। इसलिए हम 4 बड़ी चीज़ों के बारे में बात करने वाले हैं जिनमें WWE को बदलाव करने और सुधार करने की काफी ज्यादा जरूरत है।

- WWE को स्टिप्युलेशन वाले मैचों का साप्ताहिक शोज़ में उपयोग करना चाहिए

WWE को पिछले कुछ समय में रेटिंग्स में काफी ज्यादा नुकसान हो रहा है। WWE हर तरीके से अपनी रेटिंग्स में सुधार करने की कोशिश कर रहा है। इसके बावजूद वो इतने सफल नहीं हो रहे हैं। ऐसे में अब WWE को कुछ अन्य तरीके अपनाने होंगे। अगर मैच काफी अच्छे और रोचक होंगे तो जरूर ही शोज़ बेहतर होंगे।

ये भी पढ़ें:- 4 WWE सुपरस्टार्स जिनके खिलाफ जॉन सीना का WrestleMania में मैच होना चाहिए

साथ ही रेटिंग्स में भी WWE को फायदा होगा। इसके चलते कंपनी को स्टीप्यूलेशन वाले मैचों की संख्या बढ़ानी होगी। दरअसल, रोमन रेंस और केविन ओवेंस के बीच जब SmackDown में यूनिवर्सल चैंपियनशिप के लिए स्टील केज मैच हुआ था तो व्यूअरशिप ने रिकॉर्ड्स बना दिए थे। ऐसे में अब 2021 में WWE को अपनी बुकिंग में सुधार करते हुए ज्यादा नियमों वाले मैच तय करने चाहिए। इससे रेटिंग्स जरूर ही बढ़ेगी।

WWE और रेसलिंग से जुड़ी तमाम बड़ी खबरों के साथ-साथ अपडेट्स, लाइव रिजल्ट्स को हमारे Facebook page पर पाएं।

3- NXT स्टार्स को सही तरह से पुश देना चाहिए

NXT सुपरस्टार्स को मेन रोस्टर पर आने के बाद ज्यादा सफलता नहीं मिलती हैं। इसके चलते कई फैंस निराश रहते हैं। NXT में सुपरस्टार्स को ज्यादा सफलता मिलती हैं लेकिन जब वो मेन रोस्टर पर आते हैं तो वो इतने प्रभावशाली नहीं रहते हैं। WWE को इस चीज़ में जरूर ही कुछ बड़े सुधार करने होंगे।

पिछले कुछ समय में NXT सुपरस्टार्स का कद मेन रोस्टर पर बढ़ा है। इसके बावजूद उन्हें अभी भी काफी सुधार करने की जरूरत है। 2021 में भी कई NXT सुपरस्टार्स का मेन रोस्टर पर डेब्यू जरूर होगा। ऐसे में उन्हें यहां शानदार पुश मिलना चाहिए। अगर ऐसा नहीं होता है तो WWE नए सुपरस्टार्स नहीं बना पाएंगे।

2- मेन रोस्टर पर कुछ न कर रहे सुपरस्टार्स का NXT में उपयोग करना चाहिए

WWE के मेन रोस्टर पर इस समय कई सुपरस्टार्स है जो काफी अच्छा काम कर रहे हैं। इसके बावजूद ढेरों ऐसे सुपरस्टार्स भी है जिनका सही तरह से उपयोग नहीं किया जा रहा है। Raw और SmackDown ब्रांड के पास ढेरों सुपरस्टार्स मौजूद है और ऐसे में उन्हें कुछ स्टार्स को NXT में भेजना चाहिए।

इससे NXT में स्टार पावर बढ़ेगी। पिछले कुछ समय में फिन बैलर, टाइलर ब्रीज और एम्बर मून को NXT में जाने से फायदा हुआ है। ऐसे में WWE को कुछ मेन रोस्टर सुपरस्टार्स को NXT में भेजने का निर्णय लेना चाहिए। ये काफी अच्छा विकल्प रहेगा और WWE को सुपरस्टार्स का सही उपयोग करने के लिए सुधार करना होगा।

1- पार्ट-टाइमर्स को चैंपियनशिप से दूर रखना चाहिए

WWE को 2021 में फुल-टाइम सुपरस्टार्स को ज्यादा मौके देना चाहिए। पिछले कुछ सालों में WWE ने काफी सुधार किये हैं। कुछ सालों पहले तक पार्ट-टाइमर्स को ज्यादा चैंपियनशिप और बड़े मैच दिए जाते थे। इसके बावजूद 2020 में WWE ने जरूर इस चीज़ में थोड़ा सुधार किया है।

अब 2021 में कंपनी को नए सुपरस्टार्स और मुख्य सुपरस्टार्स को टाइटल देने पर ज्यादा ध्यान देना चाहिए। साथ ही पार्ट-टाइमर्स को सिर्फ सिंगल्स मैचों में ही उपयोग करना चाहिए। इससे नए मैच भी सामने आएंगे। साथ ही उन्हें टाइटल्स से भी पूरी तरह दूर रखा जाएगा। ऐसे में WWE को मुख्य रूप से ये सुधार करना चाहिए।

ये भी पढ़ें:- 4 WWE सुपरस्टार्स जिनका AEW में जाने का निर्णय गलत साबित हुआ