4 भारतीय सुपरस्टार्स जो WWE के मेन रोस्टर में आने का इंतज़ार कर रहे हैं

WWE परफॉरमेंस सेंटर में कई भारतीय रेसलर्स ट्रेनिंग कर रहे हैं
WWE परफॉरमेंस सेंटर में कई भारतीय रेसलर्स ट्रेनिंग कर रहे हैं

WWE पिछले कई दशकों से प्रो रेसलिंग इंडस्ट्री के टॉप पर बनी हुई है और साल दर साल इसकी लोकप्रियता में भी इजाफा होता रहा है। कुछ समय पहले WWE का फैनबेस 100 करोड़ को भी पार कर चुका है और भारत में भी इसके करोड़ों फैंस मौजूद हैं।

Ad

भारत WWE के सबसे बड़े मार्केट्स में से एक है, इसलिए भारतीय फैनबेस को बढ़ाने के लिए कंपनी ने पिछले कुछ सालों में भारत के कई रेसलर्स को साइन भी किया है। हालांकि कुछ दिन पहले कविता देवी का कंपनी से निकाला जाना एक बेहद चौंकाने वाला फैसला रहा।

ये भी पढ़ें: 10 सुपरस्टार्स जिन्हें WWE ने दूसरे देश का नागरिक बना दिया

उनके अलावा भी भारत के कई रेसलर्स WWE परफॉरमेंस सेंटर में कड़ी ट्रेनिंग कर रहे हैं। हाल ही में वीर (Veer) और शैंकी (Shanky) ने जिंदर महल के साथ अपना मेन रोस्टर डेब्यू किया है। उनके अलावा भी ऐसे कई भारतीय रेसलर्स हैं, जो मेन रोस्टर में आने का इंतज़ार कर रहे हैं।

ये भी पढ़ें: 4 WWE सुपरस्टार्स जो बहुत जल्दी इस दुनिया को अलविदा कह गए

WWE रेसलर जीत रामा

जीत रामा
जीत रामा

जीत रामा भारत के हरियाणा राज्य के सोनीपत जिले से आते हैं और प्रोफेशनल रेसलिंग में आने से पहले वो एमेच्योर लेवल के सफल रेसलर हुआ करते थे। वो एमेच्योर लेवल पर 10 बार के कुश्ती चैंपियन बने और 3 बार हिंद केसरी अवॉर्ड भी अपने नाम कर चुके हैं।

Ad

उन्हें साल 2015 में WWE से कॉन्ट्रैक्ट प्राप्त हुआ था और तभी से कंपनी के परफॉरमेंस सेंटर में कड़ी ट्रेनिंग कर रहे हैं। उनका भारतीय फैंस के सामने पहला मैच 2016 में WWE के भारत दौरे पर हुए एक लाइव इवेंट में हुआ।

ये भी पढ़ें: 4 कपल्स जिन्होंने WWE में साथ काम करते हुए शादी की

2 दिन के दौरे के पहले दिन उन्हें चैड गेबल पर जीत मिली और दूसरे दिन किशन रफ्तार के साथ टीम बनाकर उन्होंने गेबल और जेसन जॉर्डन की टीम को हराया था। WWE Superstar Spectacle नाम के इवेंट में उन्हें चाहे हार मिली हो, लेकिन एजे स्टाइल्स के साथ मैच लड़ना भी उनके लिए बड़े सम्मान की बात रही।

कृपया Sportskeeda के WWE सेक्शन को बेहतर बनाने में मदद करें। अभी 30 सेकंड का सर्वे करें!

जायंट जंजीर

जायंट जंजीर
जायंट जंजीर

जायंट जंजीर को जब WWE ने साइन किया तो उन्हें कंपनी के अगले द ग्रेट खली होने की संज्ञा दी जाने लगी थी। 7 फुट 2 इंच लंबाई और करीब 150 किलो का वजन उन्हें WWE के अगले जायंट सुपरस्टार्स में से एक बना सकता है। WWE Superstar Spectacle में उन्होंने शैंकी, रे मिस्टीरियो और रिकोशे के साथ टीम बनाकर सिजेरो, डॉल्फ जिगलर, किंग कॉर्बिन और शिंस्के नाकामुरा की टीम को मात दी थी।

Ad

मैच को देख उनकी इन रिंग स्किल्स को औसत दर्जे की कहना गलत नहीं होगा। अगर वो अपनी स्किल्स में थोड़ा सुधार कर पाए तो वो एक मॉन्स्टर सुपरस्टार के तौर पर WWE में काफी सफलता प्राप्त कर सकते हैं।

सरीना संधू

सरीना संधू
सरीना संधू

कुछ समय पहले ही WWE ने कविता देवी को रिलीज़ करने का फैसला लिया था। इसलिए अब सभी की नजरें सरीना संधू पर टिकी हुई हैं, जो WWE में अकेली भारतीय विमेंस रेसलर बची हैं। संधू WWE Superstar Spectacle में शार्लेट के साथ काम करने के कारण सुर्खियों में आई थीं। शो में उन्होंने द क्वीन के साथ टीम बनाकर बेली और नटालिया की टीम को हराया था। शार्लेट के उनके साथ मस्ती के मोमेंट्स ने भी काफी सुर्खियां बटोरी थीं।

Ad

गुरू राज

गुरु राज vs फिन बैलर
गुरु राज vs फिन बैलर

साल 2019 में WWE ने पहली बार भारत में ट्राई आउट किया था। राज को पूर्व WWE वर्ल्ड हैवीवेट चैंपियन द ग्रेट खली ने ट्रेनिंग दी है और इसी ट्राई आउट में उन्होंने कंपनी के अधिकारियों को प्रभावित करने में सफलता पाई थी। इसी साल जनवरी में उन्होंने WWE Superstar Spectacle में फिन बैलर के खिलाफ शानदार प्रदर्शन कर सभी को प्रभावित किया था, साथ ही हाई फ्लाइंग मूव्स लगाने की क्षमता भी उन्हें दूसरे भारतीय रेसलर्स से अलग बनाती है।

Quick Links

Edited by Aakanksha
Sportskeeda logo
Close menu
Cricket
Cricket
WWE
WWE
Free Fire
Free Fire
Kabaddi
Kabaddi
Other Sports
Other Sports
bell-icon Manage notifications