WWE के सबसे बड़े सुपरस्टार रोमन रेंस की रिंग में वापसी हो चुकी है। रोमन रेंस ने ल्यूकीमिया जैसी खतरनाक बीमारी को मात देकर फैंस को खुश होने का मौका दिया है। लाखों फैंस रोमन रेंस की वापसी से काफी खुश हैं।
वापसी के बाद रोमन रेंस एक बार द शील्ड के रीयूनियन में शामिल हुए हैं। इसके बाद कंपनी ने फास्टलेन पीपीवी में द शील्ड का मुकाबला बैरन कॉर्बिन, बॉबी लैश्ले और ड्रू मैकइंटायर के खिलाफ मुकाबला बुक किया है।
रोमन रेंस की रिंग में वापसी के बाद उनके रैसलमेनिया 35 में प्रतिद्वंदी के बारे में चर्चा होनी शुरू हो गई है। अफवाहों के मुताबकि, रोमन रेंस रैसलमेनिया 35 में बैरन कॉर्बिन के खिलाफ मुकाबले में नज़र आ सकते हैं। रैसलिंग ऑब्जर्वर रेडियो पर डेव मैल्टजर ने बताया कि WWE रैसलमेनिया 35 में रोमन रेंस के खिलाफ बैरन कॉर्बिन का मुकाबला प्लान करने का विचार कर रही है।
लेकिन हमारा ऐसा मानना है कि कंपनी के पास बैरन कॉर्बिन से बेहतर कई ऐसे सुपरस्टार हैं, जो रैसलमेनिया 35 में रोमन रेंस के खिलाफ मुकाबले में बुक किए जा सकते हैं। इसी कड़ी में आइए एक नज़र डालते हैं रैसलमेनिया 35 में रोमन रेंस के लिए बैरन कॉर्बिन से बेहतर 4 प्रतिद्वंदियों पर।
ड्रू मैकइंटायर
![WWE Photo](https://statico.sportskeeda.com/editor/2019/03/be3ce-15519728716196-800.jpg?w=190 190w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2019/03/be3ce-15519728716196-800.jpg?w=720 720w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2019/03/be3ce-15519728716196-800.jpg?w=640 640w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2019/03/be3ce-15519728716196-800.jpg?w=1045 1045w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2019/03/be3ce-15519728716196-800.jpg?w=1200 1200w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2019/03/be3ce-15519728716196-800.jpg?w=1460 1460w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2019/03/be3ce-15519728716196-800.jpg?w=1600 1600w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2019/03/be3ce-15519728716196-800.jpg 1920w)
ड्रू मैकइंटायर कंपनी के ऐसे रैसलर हैं, जो भविष्य में टॉप सुपरस्टार बन सकते हैं। शुरूआत में तो मैकइंटायर को कंपनी बिग पुश मिला लेकिन डॉल्फ ज़िगलर स्टोरीलाइन के बाद उनकी लय बिगड़ गई है। कंपनी इस समय पूरा फोकस सैथ रॉलिंस, बैकी लिंच, शार्लेट फ्लेयर और रोंडा राउज़ी पर लगा रही है।
हमारे ख्याल से रैसलमेनिया 35 में रोमन रेंस के लिए ड्रू मैकइंटायर अच्छे प्रतिद्वंदी साबित हो सकते हैं। दोनों सुपरस्टार रिंग में काफी स्ट्रॉन्ग हैं। ऐसे में फैंस को एक धमाकेदार मुकाबला देखने को मिल सकता है।
WWE News in Hindi, RAW, SmackDown के सभी मैच के लाइव अपडेट, हाइलाइट्स और न्यूज़ स्पोर्ट्सकीड़ा पर पाएं
ब्रे वायट
![Image result for Bray Wyatt](https://statico.sportskeeda.com/editor/2018/10/f6c0b-15395806589990-800.jpg?w=190 190w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2018/10/f6c0b-15395806589990-800.jpg?w=720 720w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2018/10/f6c0b-15395806589990-800.jpg?w=640 640w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2018/10/f6c0b-15395806589990-800.jpg?w=1045 1045w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2018/10/f6c0b-15395806589990-800.jpg?w=1200 1200w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2018/10/f6c0b-15395806589990-800.jpg?w=1460 1460w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2018/10/f6c0b-15395806589990-800.jpg?w=1600 1600w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2018/10/f6c0b-15395806589990-800.jpg 1920w)
कई फैंस शायद इस लिस्ट में ब्रे वायट के नाम से सहमत ना हो लेकिन इस बात से कोई इंकार नहीं कर सकता है कि ब्रे वायट रिंग में बैरन कॉर्बिन के मुकाबले कहीं ज्यादा शानदार हैं। ब्रे वायट कंपनी के सबसे बड़े सुपरस्टार बन सकते हैं लेकिन कंपनी में उतने मौके नहीं मिले, जिसके वह हकदार थे।
रैसलमेनिया 35 में WWE के पास ये अच्छा मौका है कि वह ब्रे वायट को रोमन रेंस के खिलाफ मुकाबले में बुक करें। इससे ना केवल ब्रे वायट को कंपनी में अपनी जगह मजबूत करने का मौका मिलेगा बल्कि रोमन रेंस के लिए ब्रे वायट अच्छे प्रतिद्वंदी साबित हो सकते हैं।
फिन बैलर
![WWE Photo](https://statico.sportskeeda.com/editor/2019/03/baa98-15519733024163-800.jpg?w=190 190w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2019/03/baa98-15519733024163-800.jpg?w=720 720w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2019/03/baa98-15519733024163-800.jpg?w=640 640w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2019/03/baa98-15519733024163-800.jpg?w=1045 1045w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2019/03/baa98-15519733024163-800.jpg?w=1200 1200w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2019/03/baa98-15519733024163-800.jpg?w=1460 1460w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2019/03/baa98-15519733024163-800.jpg?w=1600 1600w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2019/03/baa98-15519733024163-800.jpg 1920w)
फिन बैलर की जितनी भी तारीफ की जाए वह कम है। कंपनी के सबसे टैलेंटड सुपरस्टार्स में एक फिन बैलर अभी भी कंपनी में मजबूत जगह बनाने के लिए जद्दोजहद कर रहे हैं। कंपनी के सबसे पहले यूनिवर्सल चैंपियन रह चुके फिन बैलर भी WWE में खराब बुकिंग का शिकार रहे हैं।
रैसलमेनिया 35 में फिन बैलर को रोमन रेंस के खिलाफ बुक करके कंपनी फिन को आगे बढ़ने का मौका दे सकती है। इससे पहले भी फिन बैलर और रोमन रेंस कई शानदार मुकाबले दे चुके हैं। हम उम्मीद करते हैं कि कंपनी फिन बैलर को रैसलमेनिया 35 में रोमन रेंस के खिलाफ मौका जरूर देगी।
डीन एम्ब्रोज़
![WWE Photo](https://statico.sportskeeda.com/editor/2019/03/76071-15519737560182-800.jpg?w=190 190w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2019/03/76071-15519737560182-800.jpg?w=720 720w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2019/03/76071-15519737560182-800.jpg?w=640 640w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2019/03/76071-15519737560182-800.jpg?w=1045 1045w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2019/03/76071-15519737560182-800.jpg?w=1200 1200w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2019/03/76071-15519737560182-800.jpg?w=1460 1460w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2019/03/76071-15519737560182-800.jpg?w=1600 1600w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2019/03/76071-15519737560182-800.jpg 1920w)
रैसलिंग ऑब्जर्वर न्यूज़लेटर के मुताबिक, रैसलमेनिया 35 में रोमन रेंस के खिलाफ डीन एम्ब्रोज़ भी मुकाबले में नज़र आ सकते हैं। हालांकि अभी तक इस बात की कोई जानकारी सामने नहीं आई है कि क्या यह मुकाबला मेन इवेंट में होगा या फिर शो के बीच में।
रोमन रेंस और डीन एम्ब्रोज़ का कंपनी में लंबा इतिहास है ऐसे में कंपनी को इनका मुकाबला बुक करने में जरा भी परेशानी नहीं होगी। हमारे ख्याल से फैंस को अगर रैसलमेनिया 35 में रोमन रेंस बनाम डीन एम्ब्रोज़ के बीच मुकाबला देखने को मिलता है तो उन्हें हैरान होने की जरूरत नहीं है।