रोमन रेंस (Roman Reigns) इस समय यूनिवर्सल चैंपियन है और वो जबरदस्त काम कर रहे हैं। इस दिग्गज सुपरस्टार्स ने WWE समरस्लैम (SummerSlam) 2020 में वापसी की थी। इसके एक हफ्ते बाद ही वो ब्रे वायट (Bray Wyatt) और ब्रॉन स्ट्रोमैन (Braun Strowman) को हराकर नए यूनिवर्सल चैंपियन बन गए थे। इसके बाद से रोमन रेंस से यूनिवर्सल टाइटल छीनना मुश्किल हो गया है।इस दिग्गज सुपरस्टार को कई बड़े स्टार्स ने चुनौती दी। इसके बावजूद हमेशा ही रोमन रेंस की जीत हुई है। Royal Rumble और WrestleMania जैसे बड़े इवेंट्स में भी रोमन ने अपनी चैंपियनशिप को सफलतापूर्वक डिफेंड कर लिया है। WWE का अगला बड़ा पीपीवी SummerSlam रहने वाला है। इससे पहले भी WWE के कुछ अन्य इवेंट्स का भी आयोजन किया जाएगा।Roman Reigns is the best thing in wrestling right now. Change my mind. #WMBacklash pic.twitter.com/10xt0WPrsr— BDE (@itsbrandonde) May 17, 2021ये भी पढ़ें:- 5 फेमस WWE सुपरस्टार्स जिन्होंने क्रिकेट में हाथ आजमाया हैऐसे में रोमन रेंस वहां भी अपने यूनिवर्सल टाइटल को डिफेंड करेंगे। कुछ ऐसे कारण है जिनसे लगता है कि रोमन रेंस को SummerSlam पीपीवी तक चैंपियन बनकर रहना चाहिए। इसलिए इस आर्टिकल में हम 4 कारणों के बारे में बात करने वाले हैं जिनके चलते रोमन रेंस को SummerSlam 2021 तक यूनिवर्सल चैंपियन बना रहना चाहिए।4- WWE SmackDown को रोमन रेंस के चैंपियन रहने से फायदा होता हैACKNOWLEDGE HIM 😤Roman Reigns defeats Cesaro to stay Universal champion#WMBacklash pic.twitter.com/deY9sM88HN— B/R Wrestling (@BRWrestling) May 17, 2021रोमन रेंस पिछले साल SummerSlam के बाद से WWE में दिखाई दे रहे हैं। खैर, इसके पहले रोमन WWE में दिखाई नहीं दे रहे थे। उस समय SmackDown ब्रांड लगातार संघर्ष कर रहा था और फैंस को शो पसंद नहीं आ रहा था। इसके चलते रेटिंग्स के मामले में भी WWE को नुकसान हो रहा था।ये भी पढ़ें:- 5 ड्रीम मैच जो 2021 में मौजूदा WWE चैंपियंस के देखने को मिल सकते हैंइसके बावजूद रोमन रेंस की SmackDown में वापसी और यूनिवर्सल चैंपियन बनने से लगातार WWE को फायदा हो रहा है। रोमन की वापसी के बाद रेटिंग्स बढ़ी हैं और पहले से स्थिर रही हैं। इसके साथ ही रेंस के चैंपियन रहने से SmackDown पर काफी अच्छा असर पड़ा है। ऐसे में उन्हें आगे भी चैंपियन बना रहना चाहिए।WWE और रेसलिंग से जुड़ी तमाम बड़ी खबरों के साथ-साथ अपडेट्स, लाइव रिजल्ट्स को हमारे Facebook page पर पाएं।