रोमन रेंस के लिए साल 2020 काफी ज्यादा बढ़िया साबित हुआ है। उन्होंने साल की शुरुआत में कई जबरदस्त मैचों में जीत दर्ज की। इसके साथ ही उन्होंने गोल्डबर्ग को यूनिवर्सल चैंपियनशिप के लिए चैलेंज भी किया था। उन्होंने रेसलमेनिया को जरूर मिस किया लेकिन समरस्लैम में जबरदस्त वापसी देखने को मिली।
इसके बाद रोमन रेंस ने विलन के रूप में जबरदस्त काम किया। साथ ही पेबैक 2020 पीपीवी के मेन इवेंट में वो यूनिवर्सल चैंपियन बनने में सफल रहे। इसके बाद ही उन्हें रोक माना मुश्किल रहा है। उन्होंने लगातार हील के रूप में बढ़िया काम किया है और अपने दुश्मनों को हालत खराब की है। ट्राइबल चीफ ने SmackDown को एक बार फिर रेटिंग्स लाने में मदद की है।
ये भी पढ़ें:- 2020 हुए 4 WWE पीपीवी जिन्होंने सबसे ज्यादा निराश किया: गोल्डबर्ग ने दिया था सबसे भयानक मैच
रोमन रेंस के लिए पिछले कुछ सालों में कई शॉक्स देखने को मिले हैं। उन्होंने कई मौकों पर सबको सरप्राइज किया है। इसलिए हम बात करने वाले हैं 4 चौंकाने वाली चीज़ों के बारे में जो रोमन रेंस के साथ 2020 में हुई।
4- रोमन रेंस को एक भी स्लैमी अवॉर्ड नहीं मिलना
रोमन रेंस को 2020 के स्लैमी अवॉर्ड्स में एक भी पुरस्कार नहीं मिला। रोमन रेंस समेत हर कोई इससे सरप्राइज था। दरअसल, रोमन ने 2020 में जबरदस्त प्रदर्शन किया था और ऐसे में उनका मेंस सुपरस्टार ऑफ द ईयर बनना लगभग तय नजर आ रहा था। ड्रू मैकइंटायर को सुपरस्टार ऑफ द ईयर के साथ ही मेंस स्टार ऑफ द ईयर भी मिला।
WWE यहां रोमन रेंस को एक अवॉर्ड जरूर दे सकता है। इस चीज़ ने मुख्य रूप से फैंस को चौंकाया। WWE ने यहां काफी गलत निर्णय लिए और हर कोई इस चीज़ से निराश था।
ये भी पढ़ें;- 5 हैरान करने वाली चीजें जो रोमन रेंस ने 2020 में की: 129 किलो के सुपरस्टार को डॉग फूड से नहलाया था