WWE के लिए स्टोरीलाइन और रेसलिंग के हिसाब से साल 2020 जबरदस्त रहा है। दरअसल, इस साल WWE ने काफी ज्यादा सुधार किया है। 2020 में कई सारी शानदार स्टोरीलाइन देखने को मिली हैं जिन्हें फैंस सालों तक याद रखेंगे। कई सारे सुपरस्टार्स ने 2020 में अपनी वापसी शानदार वापसी की और कुछ सुपरस्टार्स को WWE से जाना पड़ा।साल 2020 WWE के लिए उतना अच्छा नहीं रहा है। इसका बड़ा कारण लॉकडाउन और फैंस की कमी थी। WWE को फैंस की कमी से काफी नुकसान हुआ है। इसके बावजूद WWE ने बाद में थंडरडोम को लाने का निर्णय लिया। खैर, इस साल कई जबरदस्त स्टोरीलाइन देखने को मिली हैं। इस दौरान कुछ सुपरस्टार्स को अपने साथियों से धोखा मिला है।MURPHY TURNS ON SETH ROLLINS 🥺Poor Messiah 😭#Smackdown #SmackDownOnFox #SethRollins #FinalChapter #ReyMysterio #Murphy #WWE 👇🏻🔹 https://t.co/6E8ANh3R8Z pic.twitter.com/fQv0YWDZEK— C Wrestling (@CWrestlingUK) November 14, 2020ये भी पढ़ें:- 5 बड़े रिकॉर्ड जो 2020 में बनें: रोमन रेंस ने अपने WWE करियर में पहली बार किया इतना बड़ा कारनामाहर साल WWE दो पूर्व साथियों को अलग करके स्टोरीलाइन बनाता रहता है। 2020 में भी कुछ सुपरस्टार्स को अपने साथियों से धोखे मिले। इसलिए हम 5 सुपरस्टार्स के बारे में बात करने वाले हैं जिन्हें 2020 में धोखे मिले।5- WWE स्टार सैथ रॉलिंस और मर्फीMurphy on Seth Rollins: "He’s done so much. You go back to his interviews over the years, he doesn’t want to be one of the best – he wants to be the best. Well, so do I. I think the story is real. I wanna be the second coming of Seth." https://t.co/xA33avMZ7c pic.twitter.com/M34cgosxuF— 411 Wrestling (@411wrestling) November 21, 2020सैथ रॉलिंस और मर्फी ने काफी अच्छा काम किया है। साथ ही सैथ ने मर्फी को WWE में नाम कमाने में मदद की है। खैर, साल की शुरुआत में मर्फी और सैथ रॉलिंस ने मिलकर RAW टैग टीम टाइटल्स पर कब्जा किया था। टाइटल्स हारने के बाद भी दोनों साथ नजर आते थे। रे मिस्टीरियो के खिलाफ स्टोरीलाइन में मर्फी ने सैथ का काफी साथ दिया था।इस दौरान कई मौकों पर सैथ ने अपने साथी का गलत तरीके से उपयोग किया था। बाद में मर्फी मिस्टीरियो परिवार के साथ आ गए। खैर, SmackDown के एक एपिसोड में मर्फी ने सैथ रॉलिंस का साथ देने के बजाय उनपर ही हमला किया। साथ ही अपने मसाया को धोखा दिया। बाद में मर्फी ने उन्हें एक सिंगल्स मैच में हराया।ये भी पढ़ें:- 5 WWE सुपरस्टार्स जिनके लिए साल 2020 सबसे ज्यादा खराब रहा: 6 फुट 8 इंच के दिग्गज का नाम शामिल