WWE के लिए साल 2020 अच्छा रहा है। इसे कंपनी के लिए सबसे बढ़िया साल तो नहीं कहा जा सकता है। इसके बावजूद कई सुधार देखने को मिले हैं। हर साल WWE में ढेरों रिकॉर्ड बनते हैं और कई रिकॉर्ड टूटते हैं। साल 2020 में भी कुछ ऐसा ही देखने को मिला। खैर, WWE ने खराब परिस्थिति में भी अपने शोज़ को जारी रखा।
इसके चलते कई अच्छे पीपीवी देखने को मिले। इसके साथ ही कुछ सुपरस्टार्स के लिए साल बेहतर रहा है। अब साल खत्म होने वाला है और WWE का एक और इवेंट खत्म हो गया है। पिछले कुछ सालों के मुकाबले ये साल काफी ज्यादा बढ़िया साबित हुआ है।
ये भी पढ़ें- WWE Year Ender: 5 मैच जो WWE को 2020 में बिल्कुल नहीं कराने चाहिए थे
इसके चलते हर कोई अगले साल के लिए भी उत्साहित होगा। साल 2020 में कई जबरदस्त रिकॉर्ड बने हैं, जिन्हें फैंस सालों तक याद रखेंगे। इसलिए हम बात करने वाले हैं 5 बड़े रिकॉर्ड के बारे में जो 2020 में बने।
5- शार्लेट फ्लेयर ने WWE की हर विमेंस टाइटल को जीतने का बड़ा रिकॉर्ड कायम किया
शार्लेट फ्लेयर को इतिहास की सबसे बढ़िया विमेंस स्टार्स में से एक माना जा सकता है। दरअसल, इस सुपरस्टार ने WWE के विमेंस टाइटल की सारी चैंपियनशिप को जीता है और वो एकमात्र ऐसी सुपरस्टार है। दरअसल, शार्लेट ने RAW और SmackDown विमेंस चैंपियनशिप के अलावा 2 बार NXT चैंपियनशिप पर कब्जा किया है।
इसके अलावा वो डिवास चैंपियनशिप भी जीती चुकी हैं। ब्रांड स्प्लिट के पहले वो WWE विमेंस चैंपियन भी रही थीं। यहां तक उनके नाम सिर्फ एक टाइटल मौजूद नहीं था। दरअसल, तो टैग टीम टाइटल्स थे। खैर, TLC में उन्होंने असुका के साथ मिलकर विमेंस टैग टीम टाइटल्स पर कब्जा किया।
इसके बाद वो इतिहास की एकमात्र सुपरस्टार बनी जिसने WWE में विमेंस डिवीजन के लिए मौजूद सारी चैंपियनशिप जीती हैं। अब ये रिकॉर्ड कोई नहीं तोड़ पाएगा क्योंकि डिवास चैंपियनशिप WWE ने सालों पहले हटा दी थी।
ये भी पढ़ें- WWE Year Ender: 5 सुपरस्टार्स जिन्हें 2020 में WWE को कंपनी से नहीं निकालना चाहिए था