WWE के लिए साल 2020 अच्छा रहा है। कंपनी ने एक जबरदस्त शुरुआत की थी लेकिन फिर फैंस के न होने से प्रोडक्ट कमजोर नजर आने लग गया था। खैर, कंपनी ने कुछ सुधार किये और जल्द ही फैंस को फिर शोज़ बेहतर लगने लगे। दरअसल, WWE ने इस साल काफी अच्छे पीपीवी बुक किये हैं।ये भी पढ़ें- WWE Year Ender: 5 सुपरस्टार्स जिन्हें 2020 में WWE को कंपनी से नहीं निकालना चाहिए थाइस साल कंपनी का लगभग हर एक पीपीवी अच्छा था। WWE हर साल कई सारे बड़े सरप्राइज और शॉक्स देता है। 2019 पूरी तरह चौंकाने वाली चीज़ों से भरा हुआ था और WWE ने कई तरीकों से फैंस को चौंकाया था। साल 2020 में भी कुछ ऐसा ही देखने को मिला जहां कंपनी ने कई सरप्राइज प्लान किये। इसमें से कुछ सालों तक याद रहने वाले हैं। खैर, आइए साल 2020 की 5 चौंकाने वाली चीज़ों पर नजर डालते हैं।5- WWE स्टार रोमन रेंस का हील टर्न होनाFall in line.#HIAC @WWERomanReigns @HeymanHustle pic.twitter.com/EUR4xrG4oF— WWE Universe (@WWEUniverse) October 25, 2020रोमन रेंस को WWE का टॉप फेस माना जाता था। वो हमेशा ही अपने सिंगल्स रन में बेबीफेस के रूप में नजर आते थे। खैर, फैंस उन्हें पसंद नहीं करते थे और उन्हें जबरदस्त बू का सामना करना पड़ता था। सालों से रोमन को खराब रिएक्शन मिल रहा था। वो इसके बावजूद कंपनी के टॉप फेस थे।इसके चलते लग रहा था कि शायद ही रोमन कभी अपने कैरेक्टर में बदलाव करते हुए नजर आएंगे। इस साल कंपनी ने एक बड़ा निर्णय लिया और रोमन को विलन बनाया। किसी ने इस चीज़ की उम्मीद नहीं की थी लेकिन अचानक से रोमन को हील के रूप में वापसी करते हुए और पॉल हेमन के साथ जुड़ते हुए देखना शॉकिंग था।#UniversalChampion @WWERomanReigns & Jey @WWEUsos secured a victory for #TheBloodline, @itsBayleyWWE ruined @SashaBanksWWE's return and @AlexaBliss_WWE welcomes back Sister Abigail on SmackDown!Presented by @Tapout. pic.twitter.com/4oItKd1wpi— WWE (@WWE) September 20, 2020इसके बाद से रोमन रेंस WWE के टॉप विलन बन गए और अपने करियर का सबसे प्रभावशाली काम इस समय कर रहे हैं। खैर, साल की शुरुआत में किसी ने नहीं सोचा होगा कि रोमन विलन बनेंगे।ये भी पढ़ें- WWE Year Ender: 5 मैच जो WWE को 2020 में बिल्कुल नहीं कराने चाहिए थे