साल 2020 कई सारे लोगों और बड़ी कंपनी के लिए अच्छा नहीं रहा है। इस साल प्रोफेशनल रेसलिंग समेत कई बड़े व्यापर में नुकसान देखने को मिला है। WWE को भी काफी मुश्किलों का सामना करना पड़ा है। इस दौरान कई कंपनी बंद हो गयी वहीं कुछ कंपनी ने लोगों को निकालकर अपने घाटे को बचाया।WWE का नाम भी इसमें शामिल है। दरअसल, WWE को भी फैंस के न होने और टीवी रेटिंग्स लगातार कम होने से काफी नुकसान हो रहा था। ऐसे में WWE ने कुछ सुपरस्टार्स को रिलीज कर दिया। दरअसल, अप्रैल के महीने में WWE ने कोस्ट-कटिंग के दौरान 100 से भी ज्यादा वर्कर्स को निकाल दिया। इस दौरान कई सुपरस्टार्स ने भी अपना कॉन्ट्रैक्ट खो दिया।Bullet Club reunion, Omega & The Good Brothers vs Rich Swann and Motor City Machine Guns at @IMPACTWRESTLING next PPV! 2020 is WILD 🤯 pic.twitter.com/Rt6V7syfKv— A-E-W (Dub) (@AEWDUB) December 16, 2020ये भी पढ़ें:- 5 WWE सुपरस्टार्स जो 2021 में यूनिवर्सल चैंपियन बनते हुए नजर आ सकते हैं कुछ ऐसे सुपरस्टार्स थे जिनके जाने से WWE को ज्यादा फर्क नहीं पड़ता। इसके बावजूद कुछ सुपरस्टार्स का रिलीज होना शॉकिंग था और WWE को उन्हें निकालने की गलती नहीं करनी चाहिए थी। इसलिए हम 5 सुपरस्टार्स के बारे में बात करेंगे जिन्हें WWE ने इस साल कंपनी से निकालकर गलत निर्णय लिया।5- पूर्व WWE स्टार्स गुड ब्रदर्स (ल्यूक गैलोज़ और कार्ल एंडरसन)Kenny Omega and the Good Brothers have reunited! They will face face Rich Swann and the Motor City Machine Guns at Hard To Kill.Kenny Omega will compete in an Impact wrestling ring. This is wild pic.twitter.com/YDCMsxlD0r— 𝙋𝙧𝙤𝙬𝙧𝙚𝙨𝙩𝙡𝙞𝙣𝙜 𝙎𝙘𝙚𝙣𝙚™职业摔跤现场 (@THEPWSCENE) December 16, 2020अप्रैल के महीने में अचानक से गुड ब्रदर्स समेत उनके फैंस को बड़ा शॉक मिला। अचानक से WWE ने दोनों सुपरस्टार्स को रिलीज कर दिया। दरअसल, वो लगातार लाइव टीवी पर नजर आते थे और एजे स्टाइल्स की फैक्शन का मुख्य हिस्सा थे। किसी ने नहीं सोचा था कि अचानक से ये बड़ा निर्णय लिया जाएगा।गुड ब्रदर्स भी इस दौरान काफी शॉक हो गए थे। खैर, WWE ने उन्हें बाहर करके बड़ी गलती की। दरअसल, वो दुनिया के सबसे बेहतर टैग टीम स्टार्स में से एक है। ये चीज़ उन्होंने WWE से जाने के बाद साफ की। उन्होने इम्पैक्ट रेसलिंग में कदम रखा और वो अभी चैंपियंस है। साथ ही वो कंपनी के सबसे बड़े स्टार्स में से एक है।ये भी पढ़ें;- 5 बड़े सुपरस्टार्स जो 2021 में WWE चैंपियन बनते हुए नजर आ सकते हैं