साल 2020 का अंत होने वाला है। WWE के लिए ये साल ज्यादा खास नहीं रहा है। रेसलिंग और स्टोरीलाइन के हिसाब से WWE में काफी ज्यादा सुधार देखने को मिला है। इसके बावजूद इस साल फैंस की कमी सबसे ज्यादा खली है। इसके साथ ही रेसलमेनिया जैसे बड़े शो का मजा भी खराब हो गया था।
इन सबके बवजूद कुछ अच्छी चीज़ें भी देखने को मिली। दरअसल, रोमन रेंस का लंबे इंतजार के बाद हील टर्न हुआ। ड्रू मैकइंटायर WWE चैंपियन बने और रेसलमेनिया में ब्रॉक लैसनर को हराया। साथ ही ऐज की वापसी हुई। साशा बैंक्स और बेली ने जबरदस्त काम किया। साथ ही कई यादगार चीज़ें देखने को मिले। इसके चलते साल 2020 WWE के लिए न ज्यादा बढ़िया था और न खराब था।
ये भी पढ़ें:- 4 चौंकाने वाले WWE सुपरस्टार्स जिन्होंने दर्शक बनकर डेब्यू किया था
साल 2020 में कई टाइटल चेंज हुए और कुछ नए चैंपियन देखने को मिले। 2021 से भी इसी चीज़ की उम्मीद की जा सकती हैं। साल 2020 में कुछ सुपरस्टार्स WWE चैंपियन बनते हुए नजर आ सकते हैं।
5- WWE दिग्गज रैंडी ऑर्टन
रैंडी ऑर्टन ने 2020 में एक बार फिर अपने करियर को शीर्ष पर पहुंचा दिया है। वो इस समय RAW के टॉप हील है और काफी बेहतर काम कर रहे हैं। उनके जबरदस्त प्रदर्शन की वजह से ही उन्हें WWE चैंपियन बनाया गया था। बाद में उनसे कुछ ही समय में टाइटल ले भी लिया था। वो 14 बार WWE टाइटल पर कब्जा कर चुके हैं।
WWE ने उन्हें 2020 में कम समय तक टाइटल दिया क्योंकि कंपनी उन्हें रिक फ्लेयर और जॉन सीना के रिकॉर्ड तक पहुंचाना चाहती हैं। ऐसे में ऑर्टन 2021 में भी चैंपियन बनते हुए नजर आ सकते हैं। ऑर्टन को टाइटल हारने के बाद रीमैच भी नहीं मिला था। खैर, अगले साल उनके चैंपियन बने के काफी चांस है।
ये भी पढ़ें:- 4 कारण क्यों WWE रोमन रेंस और गोल्डबर्ग के बीच भविष्य में मैच प्लान कर रहा है