साल 2020 WWE के लिए उतना खास नहीं रहा है। WWE ने कई अच्छे शोज़ और मैच तय किये थे। इसके बावजूद 2020 में फैंस की कमी जरूर खली थी। साल 2020 की शुरुआत WWE ने बढ़िया तरह की थी लेकिन फैंस की गैरमौजूदगी से लोगों का ध्यान शोज़ से हट गया। इसके साथ ही WWE ने परफॉर्मेंस सेंटर में बड़े इवेंट्स का आयोजन किया है।इसके अलावा WWE कुछ समय तक बिना फैंस के नजर आने के बाद थंडरडोम को लेकर आया। हर किसी को ये चीज़ पसंद आई। खैर, 2020 के पे-पर-व्यू के बारे में बात करें तो WWE ने कई अच्छे इवेंट्स का आयोजन किया है। पिछले साल के मुकाबले इस साल WWE ने बढ़िया और कई बेहतर शोज़ दिए हैं। खैर, कुछ इवेंट्स निराशाजनक भी साबित हुए हैं।Gallery Update: Extreme Rules 2020 Digitals - https://t.co/Ph9YoZLxMz - (@DMcIntyreWWE) pic.twitter.com/trbrYP4hOK— Drew-Mcintyre.Com (@DrewMcintyreCOM) July 20, 2020ये भी पढ़ें:- 5 बड़े रिकॉर्ड जो 2020 में बनें: रोमन रेंस ने अपने WWE करियर में पहली बार किया इतना बड़ा कारनामाWWE ने 2020 में 13 पीपीवी का आयोजन किया था। इसमें से कुछ इवेंट्स काफी ज्यादा निराशाजनक साबित हुए। दरअसल, कुछ ऐसे पीपीवी रहे हैं जिन्होंने फैंस की उम्मीदों पर बुरी तरह पानी फेर दिया। इसलिए हम बात करने वाले हैं 2020 में WWE के 4 सबसे खराब पीपीवी के बारे में।4- WWE एक्सट्रीम रूल्स 2020Extreme Rules 2020 Screencaps #SethRollins #MondayNightMessiah Gallery: https://t.co/aqIPPXP2zF pic.twitter.com/NqCD5WfXgo— Seth Rollins Fans (@SethRollinsFans) July 20, 2020WWE ने एक्सट्रीम रूल्स के लिए काफी ज्यादा हाइप तैयार की थी। इसके बावजूद इवेंट उतना रोचक साबित नहीं हुआ। दरअसल, WWE द्वारा बुक किये गए स्वैम्प फाइट मैच ने सबसे ज्यादा निराश किया। इसके अलावा ड्रू मैकइंटायर और डॉल्फ ज़िगलर के WWE टाइटल मैच का नतीजा लगभग तय नजर आ रहा था।इसके चलते वो भी रोचक नहीं लग रहा था। असुका और साशा बैंक्स के मैच का भी कोई सही अंत नहीं हुआ था। इसके अलावा सैथ रॉलिंस और रे मिस्टीरियो के आय फॉर एन आय मैच को फैंस की ओर से मिलती जुलती प्रतिक्रियाएं मिली। बेली और निकी क्रॉस का मैच भी निराशाजनक था। कुल मिलाकर ये इवेंट भूलने लायक था।ये भी पढ़ें:- 5 WWE सुपरस्टार्स जिनके लिए साल 2020 सबसे ज्यादा खराब रहा: 6 फुट 8 इंच के दिग्गज का नाम शामिल