रोमन रेंस को WWE के सबसे जबरदस्त सुपरस्टार्स में से एक माना जाता है। इस दिग्गज ने पिछले कुछ सालों में लगातार काफी ज्यादा सुधार किया है और टॉप स्टार के रूप में सामने आए हैं। उनके लिए पिछले कुछ साल शानदार रहे थे। इसके बावजूद कहा जा सकता है कि 2020 उनके WWE करियर का सबसे यादगार और सफल साल रहेगा। रोमन रेंस ने 2020 में अपने कैरेक्टर, रेसलिंग और प्रोमो स्किल्स को सुधारा है। इसके अलावा उन्होंने काफी अच्छे मैच दिए हैं। खैर, रोमन रेंस ने 2020 में कई यादगार चीज़ें की है। .@WWERomanReigns is MAULING @FightOwensFight backstage at #WWEThunderDome!#SmackDown pic.twitter.com/do7u50oOBr— WWE (@WWE) December 12, 2020ये भी पढ़ें:- 5 बड़े रिकॉर्ड जो 2020 में बनें: रोमन रेंस ने अपने WWE करियर में पहली बार किया इतना बड़ा कारनामा इसके साथ ही रोमन रेंस ने कुछ ऐसी चीज़ भी की है जिनसे फैंस को बड़ा सरप्राइज मिला है। इसलिए हम 5 चौंकाने वाली चीज़ों के बारे में बात करने वाले हैं जो रोमन रेंस ने साल 2020 में की। 5- रोमन रेंस का WWE स्टार किंग कॉर्बिन को डॉग फ़ूड से लतपत करनाRoman Reigns & The Usos with King Corbin covered in dog food.Credit: @WWE pic.twitter.com/fF1s10jLtP— YEP! I LIKE WRESTLING® (@yepilw) February 1, 2020किंग कॉर्बिन और रोमन रेंस के बीच काफी लंबी दुश्मनी देखने को मिली थी। दिसंबर 2019 में किंग कॉर्बिन और डॉल्फ ज़िगलर ने रोमन को डॉग फ़ूड में नहला दिया था। ये भी पढ़ें- WWE Year Ender: 5 सुपरस्टार्स जिन्हें 2020 में WWE को कंपनी से नहीं निकालना चाहिए थाइसके बावजूद रोमन अपना बदला नहीं ले पा रहे थे। खैर, अगले साल रोमन रेंस ने अपना बदला लेकर सबको बड़ा सरप्राइज किया। रोमन रेंस और द उसोज़ ने किंग कॉर्बिन की बुरी हालत की। साथ ही रोमन रेंस ने किंग कॉर्बिन को चेन से बंधा और उन्हें डॉग फ़ूड से लतपत किया। रोमन ने यहां अपना बदला ले लिया था और उन्होंने इस दौरान अपने प्रशंसकों को भी बड़ा सरप्राइज किया था। बाद में किंग कॉर्बिन और रोमन रेंस की दुश्मनी का अंत काफी सही तरीके से हुआ था। ये भी पढ़ें:- 5 WWE सुपरस्टार्स जिनके लिए साल 2020 सबसे ज्यादा खराब रहा: 6 फुट 8 इंच के दिग्गज का नाम शामिल