4 बड़े सुपरस्टार्स जिन्हें Triple H ने साल 2024 में चैंपियन बनाया लेकिन बहुत कम समय में हराकर अपनी किरकिरी कराई 

WWE
इन WWE स्टार्स का टाइटल रन हुआ जल्दी खत्म (Photo: WWE.com)

Superstars Becoming Champion Booking Failed By Triple H: साल 2024 कई मायनों में WWE के लिए यादगार रहा है। ट्रिपल एच और उनकी टीम ने फैंस को तगड़े सरप्राइज दिए। रोमन रेंस (Roman Reigns) के 1316 दिनों के ऐतिहासिक टाइटल रन का अंत भी हुआ। लगभग सभी प्रीमियम लाइव इवेंट में कंपनी को सफलता हासिल हुई। स्टार्स को भी उनकी क्षमता के अनुसार पुश दिया गया। कुछ का टाइटल रन अच्छा रहा तो कुछ ने बहुत कम समय में इसे गंवा दिया। द गेम की बुकिंग पर भी इस वजह से सवाल खड़े हुए। इस आर्टिकल में हम उन 4 बड़े सुपरस्टार्स की बात करेंगे जिन्हें ट्रिपल एच ने चैंपियन बनाया लेकिन बहुत कम समय में हराकर अपनी किरकिरी करा दी।

Ad

#4 WWE WrestleMania XL में ड्रू मैकइंटायर को मिली हार

Ad

WrestleMania XL में ड्रू मैकइंटायर को ऐसा पल मिला जिसका इंतजार वो पिछले चार साल से कर रहे थे। हालांकि, ड्रू की खुशी ज्यादा देर तक नहीं टिक पाई। उन्होंने सैथ रॉलिंस को हराकर वर्ल्ड हैवीवेट चैंपियनशिप अपने नाम की। इसके बाद उन्होंने कमेंट्री टेबल पर बैठे सीएम पंक का मजाक उड़ाया। पंक ने उनके ऊपर अटैक कर दिया था।

इसका पूरा फायदा डेमियन प्रीस्ट ने उठाया। उन्होंने ड्रू के ऊपर Money in the Bank ब्रीफकेस कैश-इन कर चैंपियनशिप अपने नाम कर ली। मैकइंटायर 5 मिनट 46 सेकेंड तक ही चैंपियन रह पाए थे। ड्रू पिछले कुछ सालों से अच्छा काम कर रहे हैं। इस वजह से उनकी खराब बुकिंग पर ट्रिपल एच के ऊपर फैंस ने सवाल खड़े किए थे।

#3 WWE सुपरस्टार जे उसो को नहीं मिली बड़ी सफलता

Ad

जे उसो के लिए पिछला एक साल Raw में काफी अच्छा रहा है। उन्होंने खुद को सिंगल्स स्टार के रूप में स्थापित किया। WWE ने उन्हें उनकी मेहनत का ईनाम भी दिया। जे उसो ने ब्रॉन ब्रेकर को हराकर इंटरकॉन्टिनेंटल चैंपियनशिप हासिल की। 14 साल बाद WWE में उन्होंने अपना पहला सिंगल्स टाइटल हासिल किया।

लगा था कि जे लंबे समय तक चैंपियन रहेंगे लेकिन ट्रिपल एच को ये नामंजूर था। 28 दिनों में ही उनका टाइटल रन खत्म हो गया। ब्रेकर ने उन्हें हराकर दोबारा चैंपियनशिप अपने नाम कर ली। शायद इस चीज से जे को भी खुशी नहीं मिली होगी।

#2 & #1 WWE में मोटर सिटी मशीन गन्स का टाइटल रन लंबा नहीं चला

Ad

अक्टूबर में मोटर सिटी मशीन गन्स (एलेक्स शैली और क्रिस सैबिन) ने ब्लडलाइन को हराकर WWE टैग टीम चैंपियनशिप हासिल की। डेब्यू के एक हफ्ते बाद ही शैली और क्रिस ने चैंपियन बनकर इतिहास रच दिया था।

ऐसा लगा था कि मोटर सिटी मशीन गन्स का टाइटल रन लंबा चलेगा लेकिन ये नहीं हो पाया। ट्रिपल एच का 42 दिन बाद ही इनसे भरोसा उठ गया। दोनों को DIY के खिलाफ हार का सामना करना पड़ा। वैसे मोटर सिटी मशीन गन्स को लंबे समय तक चैंपियन बनाए रखा जाता तो कंपनी को फायदा हो सकता था।

Quick Links

Edited by PANKAJ JOSHI
Sportskeeda logo
Close menu
Cricket
Cricket
WWE
WWE
Free Fire
Free Fire
Kabaddi
Kabaddi
Other Sports
Other Sports
bell-icon Manage notifications