Stars Can Interfere Last Man Standing Match SmackDown: WWE SmackDown में जेकब फाटू (Jacob Fatu) और ब्रॉन स्ट्रोमैन की राइवलरी बहुत ही खतरनाक चल रही है। दोनों एक-दूसरे की बुरी हालत करने से पीछे नहीं हट रहे हैं। पिछले कुछ हफ्तों में लगातार इनके बीच तगड़ा पंगा रहा है। इस हफ्ते ब्लू ब्रांड में फाटू ने स्ट्रोमैन की हालत खराब कर दी थी। WWE ने दोनों के बीच लास्ट मैन स्टैंडिंग मैच का ऐलान कर दिया है। आप सभी जानते हैं कि मैच आसानी से तो खत्म नहीं होगा। वहां पर जबरदस्त बवाल मचना तय है। खैर इस आर्टिकल में हम उन 4 स्टार्स की बात करेंगे जो SmackDown में फाटू vs स्ट्रोमैन लास्ट मैन स्टैंडिंग मैच में दखलअंदाजी कर सकते हैं।#4 WWE यूएस चैंपियन एलए नाइट कर सकते हैं जेकब फाटू की हालत खराब View this post on Instagram Instagram Postसभी चीजों की जड़ यूएस चैंपियनशिप है और वो एलए नाइट के पास है। जेकब फाटू चैंपियन बनने के लिए बेताब हैं लेकिन उन्हें मौका नहीं मिल पा रहा है। इस हफ्ते SmackDown में नाइट और ब्रॉन स्ट्रोमैन के बीच टाइटल के लिए मैच हुआ था। दोनों के बीच मैच नो कॉन्टेस्ट के जरिए खत्म हुआ। फाटू ने आकर बवाल मचा दिया था। उन्होंने नाइट और स्ट्रोमैन दोनों को निशाना बनाया। नाइट इस चीज का बदला आगामी लास्ट मैन स्टैंडिंग मैच में कर सकते हैं। वहां पर वो दखल देकर जेकब ही हालत खराब कर सकते हैं।#3 & #2 WWE सुपरस्टार सोलो सिकोआ और टामा टोंगा आ सकते हैंसोलो सिकोआ और जेकब फाटू के बीच चीजें खराब चल रही हैं। इस हफ्ते SmackDown में फाटू ने सिकोआ से कह दिया है कि वो उनके बिजनेस में दखल ना दें। हालांकि, सिकोआ और टामा टोंगा अभी भी बाज नहीं आने वाले हैं। लास्ट मैन स्टैंडिंग मैच में इन दोनों स्टार्स की दखलअंदाजी जरूर देखने को मिलेगी। दोनों ब्रॉन स्ट्रोमैन के ऊपर हमला कर फाटू को जीत दिलाने में मदद कर सकते हैं। हालांकि, इस चक्कर में कोई गड़बड़ भी हो सकती है। ऐसा हुआ तो फिर फाटू का सिकोआ के ऊपर गुस्सा निकलेगा।#1 WWE SmackDown में होने वाले मैच में जिमी उसो भी एंट्री कर सकते हैं View this post on Instagram Instagram Postजिमी उसो भी SmackDown में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे हैं। यूएस चैंपियनशिप पर उनकी नज़रें भी हैं। इसके संकेत वो दे चुके हैं। जेकब फाटू और सोलो सिकोआ से तो उनकी लंबी राइवलरी रही है। लास्ट मैन स्टैंडिंग मैच में जिमी भी दखल दे सकते हैं। जिमी मैच में आकर फाटू को सबक सिखा सकते हैं। इसके अलावा वो सोलो सिकोआ और टामा टोंगा के ऊपर भी हमला कर सकते हैं। ऐसा होने की पूरी संभावना जताई जा रही हैं। जिमी की मदद से स्ट्रोमैन को जीत भी मिल सकती है।