WWE में जगह बना पाना ही प्रो रेसलर्स के लिए एक बड़ी चुनौती के समान होता है, वहीं यहां कोई चैंपियनशिप जीतना उससे भी बड़ी चुनौती होती है। रोस्टर में सुपरस्टार्स की लगातार बढ़ती संख्या और बढ़ते कम्पटीशन लेवल को देखते हुए सभी को चैंपियन बनने के मौके देना असंभव है।
WWE एक स्पोर्ट्स एंटरटेनमेंट ब्रांड है, इसलिए सबसे ज्यादा फोकस इस बात पर किया जाता है कि ज्यादा से ज्यादा फैंस कंपनी के शोज़ को देखें। इस प्रक्रिया में किस सुपरस्टार को पुश दिया जाना चाहिए, किसे चैंपियन बनाना चाहिए जैसी चीजों का महत्व बहुत बढ़ जाता है।
ये भी पढ़ें: 4 सुपरस्टार्स जिनका WWE में प्यार में दिल टूटा
फैंस का साथ भी किसी सुपरस्टार को चैंपियन बनने में मदद करता है। दुर्भाग्यवश कुछ सुपरस्टार्स की स्किल्स तो शानदार होती हैं लेकिन फैंस का समर्थन प्राप्त ना होने से वो चैंपियन नहीं बन पाए। इसलिए आइए जानते हैं उन 4 सबसे प्रतिभाशाली सुपरस्टार्स के बारे में जिन्हें WWE चैंपियन जरूर बनना चाहिए था।
ये भी पढ़ें: 5 WWE सुपरस्टार्स जो असल जिंदगी में अंडरटेकर के अच्छे दोस्त हैं
रुसेव को बनना चाहिए था WWE चैंपियन
साल 2016 से 2018 के समय तक रुसेव को फैंस का जबरदस्त समर्थन प्राप्त था। इस समय उनका रुसेव डे गिमिक चरम पर था, यहां तक कि क्राउड उनके विलन कैरेक्टर की परवाह किए बिना उन्हें जबरदस्त तरीके से चीयर कर रहा था।
ये बात कई बार सामने आती रही है और अक्सर सोशल मीडिया पर भी WWE अधिकारियों की आलोचना की जाती है कि उस समय रुसेव को बेबीफेस टर्न दिया जाना चाहिए था। अगर ऐसा होता तो बुल्गारियन सुपरस्टार को AEW में जाने की जरूरत ही ना पड़ती।
ये भी पढ़ें: 4 बड़े WWE सुपरस्टार्स जिन्हें जिंदर महल अपने करियर में कभी नहीं हरा पाए
ऐसा प्रतीत हो रहा था जैसे रुसेव कंपनी के टॉप सुपरस्टार्स में से एक हैं, इसके बावजूद उन्हें जॉन सीना और अन्य सुपरस्टार्स के खिलाफ लगातार मैचों में हार के लिए बुक किया गया। ये WWE की बेकार रणनीतियों का ही नतीजा रहा कि रुसेव कभी WWE चैंपियन नहीं बन पाए।
WWE और रेसलिंग से जुड़ी तमाम बड़ी खबरों के साथ-साथ अपडेट्स, लाइव रिजल्ट्स को हमारे Facebook page पर पाएं।