4 सुपरस्टार्स जिनकी WWE Bash in Berlin में हार फैंस को निराश कर सकती है

Ujjaval
WWE स्टार्स जिन्हें Bash in Berlin में फैंस जीतते हुए देखना चाहते है (Photo: WWE.com)
WWE स्टार्स जिन्हें Bash in Berlin में फैंस जीतते हुए देखना चाहते है (Photo: WWE.com)

Superstars Whose Loss at Bash in Berlin Can Make Fans Sad: WWE बैश इन बर्लिन (Bash in Berlin) के आयोजन में कुछ दिन रह गए हैं। यह इवेंट जर्मनी में हो रहा है और इसके लिए 5 मैच अभी तक बुक हो गए हैं। पहली बार इस देश में WWE का कोई प्रीमियम लाइव इवेंट हो रहा है। इसी वजह से कंपनी इसे खास बनाने की पूरी कोशिश करेगी।

WWE ने मैच कार्ड में बड़े सुपरस्टार्स को शामिल किया है और उन्होंने साप्ताहिक शोज़ द्वारा भी इसे हाइप करने में कोई कसर नहीं छोड़ी है। अगर WWE द्वारा सही स्टार्स को जीत के लिए बुक किया गया, तो इससे इवेंट बेहतर बन सकता है। दूसरी ओर गलत स्टार की जीत फैंस को निराश कर सकती है। इसलिए इस आर्टिकल में हम 4 सुपरस्टार्स के बारे में बात करेंगे जिनकी Bash in Berlin में हार फैंस को निराश कर सकती है।

4- कोडी रोड्स की WWE Bash in Berlin में हार फैंस को निराश कर सकती है

कोडी रोड्स को फैंस बहुत पसंद करते हैं और वो कंपनी के सबसे बड़े सुपरस्टार्स में से एक हैं। उनका अनडिस्प्यूटेड WWE चैंपियन के रूप में रन बढ़िया रहा है लेकिन अगर उन्हें इसे खास बनाना है, तो कई बड़े स्टार्स पर आगे भी जीत दर्ज करनी होगी। उनका सामना Bash in Berlin में केविन ओवेंस से देखने को मिलने वाला है।

कोडी रोड्स ने खुद केविन को मैच ऑफर किया है। अगर वो खुद को साबित नहीं कर पाए और हार गए, तो यह एकदम निराशाजनक चीज़ होगी। इससे रोड्स का कद कम होगा और आगे जाकर उनके लिए रिकवर करना मुश्किल हो जाएगा। हालांकि, अमेरिकन नाईटमेयर के लिए यह जीत फायदेमंद रह सकती है क्योंकि इससे वो अपने टाइटल रन को बेहतर कर पाएंगे।

3&2- WWE स्टार रिया रिप्ली और डेमियन प्रीस्ट की मिक्स्ड टैग टीम मैच जीतना होगा

रिया रिप्ली और डेमियन प्रीस्ट दोनों को ही SummerSlam 2024 में जजमेंट डे के सदस्यों से धोखा मिला। यह चीज़ उन्हें बिल्कुल पसंद नहीं आई है। इसी वजह से अब वो मिलकर Bash in Berlin में एक मिक्स्ड टैग टीम मैच में हिस्सा लेने वाले हैं। यहां उनका सामना लिव मॉर्गन और डॉमिनिक मिस्टीरियो से देखने को मिलेगा। पूरी उम्मीद है कि यह मैच काफी धमाकेदार होगा और फैंस को यह जरूर पसंद आएगा।

अगर मैच का नतीजा फैंस के पक्ष में रहा, तो किसी को निराशा नहीं होगी। रिया और डेमियन को फैंस जजमेंट डे से बदला लेते हुए देखना चाहते हैं। इसी वजह से Bash in Berlin में इन दोनों स्टार्स को जीत हासिल करनी चाहिए। जजमेंट डे के सदस्य जरूर रिंगसाइड पर आकर लिव और डॉमिनिक की मदद करना चाहेंगे लेकिन इस टीम को हार का सामना करना पड़ सकता है। ऐसा करने से फैंस बहुत खुश होंगे।

1- WWE दिग्गज CM Punk की हार फैंस को निराश कर देगी

सीएम पंक को फैंस काफी ज्यादा पसंद करते हैं और वो सबके पसंदीदा स्टार्स में से एक हैं। WWE टीवी पर वापसी के बाद से पंक को एक भी मैच में जीत नहीं मिली है। यह काफी ज्यादा निराशाजनक चीज़ है। Bash in Berlin में बेस्ट इन द वर्ल्ड के पास अपने रिकॉर्ड को सुधारने का सबसे अच्छा मौका है। वो ड्रू मैकइंटायर का सामना स्ट्रैप मैच में करने वाले हैं

इस मुकाबले में सीएम पंक को जीत की जरूरत है क्योंकि अगर वो हार गए, तो स्टोरीलाइन का अंत हो जाएगा और पंक 2-0 की बढ़त से जीत जाएंगे। फैंस दोनों के बीच आगे भी दुश्मनी जारी होते हुए देखना चाहते हैं। इसी वजह से WWE को फैंस को निराश नहीं करना चाहिए और उन्हें सीएम पंक को जर्मनी में होने वाले शो में जीत के लिए बुक करना होगा।

Quick Links

Edited by Ujjaval
App download animated image Get the free App now