WWE के बड़े पीपीवी में एक समरस्लैम (SummerSlam) 2020 को शुरू होने में अब बस कुछ दिनों का ही समय बाकी रह गया है। 23 अगस्त (भारत में 24 अगस्त) को होने वाले इस पीपीवी के लिए WWE कई मुकाबले बुक कर चुकी है और कुछ की बुकिंग होनी अभी बाकी है।
ये भी पढ़ें: 3 बड़ी गलतियां जो WWE को SummerSlam 2020 में डॉमिनिक के डेब्यू में नहीं करनी चाहिए
शो में फैंस को सैथ रॉलिंस बनाम डॉमिनिक, ड्रू मैकइंटायर बनाम रैंडी ऑर्टन, साशा बैंक्स बनाम असुका, ब्रॉन स्ट्रोमैन बनाम द फीन्ड समेत कई जबरदस्त मुकाबले देखने को मिलेंगे। फैंस को बड़ी ही बेसब्री से इस शो का इंतजार है।
जैसा की हम सभी जानते हैं कि कंपनी अपने शोज़ में सुपरस्टार्स की चौंकाने वाली वापसी जरूर करवाती है। सुपरस्टार्स की चौंकाने वाली वापसी फैंस हमेशा से पसंद करते आएं हैं। ऐसे में समरस्लैम 2020 में भी हमें कई सुपरस्टार्स की चौंकाने वाली वापसी देखने को मिल सकती है।
इसी कड़ी में आइए एक नज़र डालते हैं उन 4 WWE सुपरस्टार्स जो समरस्लैम 2020 में चौंकाने वाली वापसी कर सकते हैं।
4. WWE सुपरस्टार रे मिस्टीरियो
![डॉमिनिक और रे मिस्टीरियो](https://statico.sportskeeda.com/editor/2020/08/4c5e7-15973003847773-800.jpg?w=190 190w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2020/08/4c5e7-15973003847773-800.jpg?w=720 720w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2020/08/4c5e7-15973003847773-800.jpg?w=640 640w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2020/08/4c5e7-15973003847773-800.jpg?w=1045 1045w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2020/08/4c5e7-15973003847773-800.jpg?w=1200 1200w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2020/08/4c5e7-15973003847773-800.jpg?w=1460 1460w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2020/08/4c5e7-15973003847773-800.jpg?w=1600 1600w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2020/08/4c5e7-15973003847773-800.jpg 1920w)
समरस्लैम 2020 में सैथ रॉलिंस बनाम डॉमिनिक के बीच धमाकेदार मुकाबला बुक किया गया है। लेकिन अफवाहों के मुताबिक इस मुकाबले में डॉमिनिक के पिता रे मिस्टीरियो के दखल देने की संभावना है।
रिपोर्ट्स के मुताबकि रे मिस्टीरियो का WWE के साथ कॉन्ट्रैक्ट खत्म हो चुका है लेकिन इस बात की संभावना से इंकार नहीं किया जा सकता है कि वह कभी कंपनी में वापसी कर सकते हैं। अफवाहों के मुताबिक उनके समरस्लैम में बेटे डॉमिनिक के मुकाबले के दौरान वापसी करने की उम्मीद है।
फिलहाल यह देखना दिलचस्प होगा कि अगर रे मिस्टीरियो की समरस्लैम 2020 में वापसी होती है तो इससे उनके बेटे डॉमिनिक को कुछ फायदा होता भी है या नहीं।
3. WWE समरस्लैम 2020 में वापसी कर सकती हैं नाया जैक्स
![नाया जैक्स](https://statico.sportskeeda.com/editor/2020/08/dcbf4-15973014568189.png?w=190 190w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2020/08/dcbf4-15973014568189.png?w=720 720w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2020/08/dcbf4-15973014568189.png?w=640 640w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2020/08/dcbf4-15973014568189.png?w=1045 1045w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2020/08/dcbf4-15973014568189.png?w=1200 1200w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2020/08/dcbf4-15973014568189.png?w=1460 1460w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2020/08/dcbf4-15973014568189.png?w=1600 1600w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2020/08/dcbf4-15973014568189.png 1920w)
हाल ही में नाया जैक्स को WWE ने सस्पेंड किया है। नाया जैक्स ने WWE ऑफशियल्स पर अटैक किया था। इस हफ्ते ऐस लग रहा था कि वो पैट बक से माफी मांग लेंगीं और पूरा मामला सुलझ जाएगा।
हालांकि ऐसा नहीं हुआ, बल्कि नाया जैक्स ने पैट बक को न सिर्फ मैच के लिए चैलेंज कर दिया, बल्कि उनको काफी कुछ कहा, जिससे पैट बक को गुस्सा आ गया। अभी तक इस बात की जानकारी नहीं है कि नाया जैक्स की वापसी कब होगी लेकिन इस बात की संभावना है कि समरस्लैम 2020 में चौंकाने वाली वापसी के साथ नई शुरूआत कर सकती हैं।
2. WWE सुपरस्टार सैमी जेन
![सैमी जेन](https://statico.sportskeeda.com/editor/2020/08/dac8f-15973022165326-800.jpg?w=190 190w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2020/08/dac8f-15973022165326-800.jpg?w=720 720w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2020/08/dac8f-15973022165326-800.jpg?w=640 640w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2020/08/dac8f-15973022165326-800.jpg?w=1045 1045w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2020/08/dac8f-15973022165326-800.jpg?w=1200 1200w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2020/08/dac8f-15973022165326-800.jpg?w=1460 1460w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2020/08/dac8f-15973022165326-800.jpg?w=1600 1600w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2020/08/dac8f-15973022165326-800.jpg 1920w)
रेसलमेनिया 36 के बाद से सैमी जेन WWE टीवी पर नज़र नहीं आए हैं। रोमन रेंस की ही तरह वह भी पिछले कुछ महीनों से घर पर हैं। ब्रेक लेने के चलते उन्हें अपना इंटरकॉन्टिनेंटल टाइटल भी छोड़ना पड़ा था जिसे बाद में एजे स्टाइल्स ने जीत लिया था।
इस बात की संभावना है कि एजे स्टाइल्स समरस्लैम पीपीवी में इंटरकॉन्टिनेंटल चैंपियनशिप को डिफेंड करते हुए नज़र आएंगे, लेकिन उनका विरोधी कौन होगा, यह कहा नहीं जा सकता है। सैमी जेन टाइटल छोड़ने के बाद से खुश नहीं है और उन्होंने हाल ही में उन्होंने इंटरकॉन्टिनेंटल चैंपियन एजे स्टाइल्स को लेकर ट्वीट किया था।
1. WWE सुपरस्टार ब्रॉक लैसनर
![ब्रॉक लैसनर](https://statico.sportskeeda.com/editor/2020/08/bb683-15973037748316.png?w=190 190w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2020/08/bb683-15973037748316.png?w=720 720w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2020/08/bb683-15973037748316.png?w=640 640w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2020/08/bb683-15973037748316.png?w=1045 1045w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2020/08/bb683-15973037748316.png?w=1200 1200w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2020/08/bb683-15973037748316.png?w=1460 1460w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2020/08/bb683-15973037748316.png?w=1600 1600w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2020/08/bb683-15973037748316.png 1920w)
ब्रॉक लैसनर रेसलमेनिया 36 के बाद से ही WWE टीवी पर नज़र नहीं आएं हैं। रेसलमेनिया 36 में लैसनर का मुकाबला ड्रू मैकइंटायर के खिलाफ हुआ था जहां वह अपना WWE टाइटल हार गए थे।
इसके बाद द बीस्ट को समरस्लैम के लिए अभी तक बुक नहीं किया है, जबकि मैकइंटायर समरस्लैम 2020 में रैंडी ऑर्टन के खिलाफ टाइटल डिफेंड करते हुए नज़र आएंगे। इस बात की संभावना से इंकार नहीं किया जा सकता है कि WWE शो में फैंस को हैरान करने के लिए रैंडी बनाम मैकइंटायर के मुकाबले में लैसनर का दखल करा दे।