साल 2020 में COVID-19 महामारी के आने से स्पोर्ट्स इंडस्ट्री को बहुत ज्यादा नुकसान झेलना पड़ा, इस बीच WWE को भी नुकसान के चलते खुद में कई बड़े बदलाव करने पड़े। वहीं सबसे ज्यादा चौंकाने वाली बात ये रही कि WWE पिछले करीब डेढ़ साल में 40 से ज्यादा सुपरस्टार्स को रिलीज़ कर चुकी है।WWE ने ऐसे कई नामी रेसलर्स को भी रिलीज़ किया है, जो पिछले काफी समय से कंपनी के साथ बने हुए थे और उनके रिलीज़ होने की शायद किसी ने उम्मीद नहीं की थी। इसलिए ये कहना भी गलत नहीं होगा कि फिलहाल बड़े से बड़ा सुपरस्टार भी रिलीज़ होने के खतरे से बाहर नहीं है।ब्रॉन स्ट्रोमैन (Braun Strowman) और ब्रे वायट (Bray Wyatt) जैसे बड़े सुपरस्टार्स के रिलीज़ होने की उम्मीद किसी को नहीं थी। इसलिए इस आर्टिकल में हम उन 4 सुपरस्टार्स के नाम आपको बताने वाले हैं जिन्हें भविष्य में रिलीज़ करने से WWE को सबसे ज्यादा नुकसान उठाना पड़ सकता है।WWE सुपरस्टार जिंदर महल View this post on Instagram A post shared by Raj Dhesi / The Maharaja (@jindermahal)जब भी WWE के सबसे बड़े मार्केट्स की बात आती है तो भारत का नाम सबसे ऊपर के स्थानों पर लिया जाता है। WWE का भारतीय फैनबेस करोड़ों में है और कंपनी को एक ऐसे भारतीय सुपरस्टार की फिलहाल सबसे ज्यादा जरूरत है जो भारतीय फैंस को कंपनी से जोड़े रखे। फिलहाल जिंदर महल ही वो नाम हैं, जो WWE में भारत का प्रतिनिधित्व कर रहे हैं।.@DMcIntyreWWE sent a message to @JinderMahal and delivered a crushing CLAYMORE!#WWERaw pic.twitter.com/1Iv6UQWD0H— WWE (@WWE) July 28, 2021हालांकि महल एक कनाडाई नागरिक हैं, लेकिन भारतीय मूल के रेसलर होने के चलते वो WWE में भारतीय सुपरस्टार होने की भूमिका अदा कर रहे हैं। अभी कंपनी बहुत संघर्ष के दौर से जूझ रही है और ऐसे समय में महल को रिलीज़ कर दिया गया तो कंपनी के भारतीय फैंस में बहुत तगड़ी गिरावट देखने को मिल सकती है। इस समय वो ड्रू मैकइंटायर के खिलाफ फ्यूड में शामिल हैं, जिसमें उन्हें वीर और शैंकी का साथ मिल रहा है।